PM Kisan Yojana 19th Kist: भारत के छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को 24 फरवरी 2019 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाता है। यह लाभ तीन बराबर किस्तों में 2000 रुपए के रूप में प्राप्त होता है। पीएम किसान योजना के तहत अब तक लाभार्थी किसानों को 18 किस्त प्राप्त हो चुकी है। और अब किसानों को PM kisan Yojana 19th Kist का इंतजार है कि कब सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की जाएगी। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर रहे हैं और जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना 19वीं किस्त की राशि किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? तो इसके लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से PM Yojana 19th Kist 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
Read Also –PM Kisan New Farmer Registration For Upcoming 18th Installments
PM Kisan Yojana 19th Kist
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में अक्टूबर की शुरुआत में जमा कर दी गई है। जल्द ही सरकार द्वारा पीएम किसान योजना 19वीं किस्त जारी की जाएगी। आपको बता दें कि PM Kisan Yojana के तहत सरकार द्वारा किसानों को प्रतिवर्ष 6000 रुपए की वित्तीय सहायता दी जाती है यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार द्वारा की जाने वाली 6000 रुपए की राशि तीन किस्तों में ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान सम्मान योजना के अंतर्गत हर 4 माह में 2000 रुपए किसानों के बैंक खाते में जमा किए जाते हैं। ताकि किसान इस राशि का उपयोग कर कृषि संबंधित उपकरण खरीद सके। जिससे किसानों की फसलों में सुधार होगा। साथ ही उनकी आय में वृद्धि होगी किसान अपने परिवार को बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित कर सकेंगे। और उन्हें गरीबी से उभरने में मदद मिलेगी।
PM Kisan Yojana 19th Kist 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | PM Kisan Yojana 19th Kist |
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | देश के किसान |
उद्देश्य | किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना |
वित्तीय सहायता राशि | हर साल 6000 रुपए तीन किस्तों में |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
19वीं किस्त जारी | 5 फरवरी 2025 |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
Read Also –PM Kisan 19th Installment Date
5 अक्टूबर को जारी की गई 18वीं किस्त
पीएम किसान योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 5 अक्टूबर को योजना की 18वीं किस्त जारी की गई। यह किस्त महाराष्ट्र के वाशिम से लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी गई। और अब जब किसानों को 18वीं किस्त मिल चुकी है तो उन्हें उत्साह से अपने बैंक खाते में अगली किस्त के आने का इंतजार है। आपको बता दे कि PM Kisan 18th Installment में मध्य प्रदेश राज्य के 81 लाख से अधिक किसानों को 1682.9 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की गई। योग्य किसानों के बैंक खाते में यह किस्त स्वत: जमा हो जाती है।
PM Kisan Yojana 19th Kist कब आएगी?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त की संभावित तारीख अभी तक आधिकारिक रूप से घोषित नहीं की गई है। और न ही सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी किया गया है। लेकिन पीएम किसान योजना के तहत हर चौथे महीने में राशि जमा की जाती है। इस योजना के 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई थी इस हिसाब से 19वीं किस्त फरवरी 2025 के आस-पास आने की संभावना है। लाभार्थी किसानों को फरवरी 2025 तक पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त मिल जाएगी। इसलिए किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि मैं पीएम किसान पोर्टल पर जाकर समय-समय पर अपनी भुगतान की स्थिति और लाभार्थी सूची की जांच करते रहे ताकि उन्हें समय से किस्त की जानकारी मिल सके।
Read Also –PM Kisan Yojana 18th Installment Date
पीएम किसान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
PM Kisan Yojana List 2024 में अपना नाम कैसे चेक करें?
अगर आप पीएम किसान योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे हैं और PM Kisan Yojana 19th Kist में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना कर पीएम किसान योजना की लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको PM Kisan Samman Nidhi की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Farmer Corner के सेक्शन में Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।

- अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- आपको यहां पर अपने राज्य, जिला, सब डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक और विलेज का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको Get Report के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना की लिस्ट आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं अगर आपका नाम लिस्ट में शामिल होगा तो आपको इस योजना के तहत 19वीं किस्त का लाभ दिया जाएगा।
Read Also –UP Kisan Uday Yojana
पीएम किसान योजना लिस्ट में नाम न आने का कारण
यदि पीएम किसान योजना लिस्ट में आपका नाम नहीं आता है या आपका भुगतान रोक दिया जाता हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनकी वजह से आपकी किस्त अटक सकती है।
- आधार वेरिफिकेशन में गड़बड़ी – अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है या आपका आधार विवरण में कोई गलती है तो आपकी किस्त रुक सकती है।
- ई केवाईसी पूरा न होना – अगर आपने ई केवाईसी नहीं करवाया है तो आपकी पीएम किसान योजना के तहत 19वीं किस्त जारी नहीं की जाएगी। पीएम किसान योजना के लिए ई केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
- जानकारी और दस्तावेज सही ढंग से अपडेट – कई बार पूरी जानकारी और दस्तावेज सही ढंग से अपडेट नहीं होने के कारण भी किसान को लाभ नहीं मिल पाता है।
- भूमि रिकॉर्ड में समस्या – पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को योग्य होने के लिए भूमि रिकॉर्ड सही होना चाहिए। अगर आपके भूमि रिकॉर्ड में कोई गड़बड़ी है या आपके द्वारा दिया गया विवरण में मिल नहीं खाता है तो ऐसे में आपकी किस्त रुक सकती है।
FAQ’s
Que – PM Kisan Yojana 18th Installment कब जारी की गई?
Ans – PM Kisan Yojana 18th Installment प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम से जारी की गई।
Que – पीएम किसान योजना 19वीं किस्त कब आएगी?
Ans – पीएम किसान योजना 19वीं किस्त फरवरी 2025 में आने की संभावना है।
Que – PM Kisan Yojana List कैसे चेक करें?
Ans – PM Kisan Yojana List आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं इसकी जानकारी ऊपर आर्टिकल में दी गई है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | PM Yojana 19th Kist |
नए अपडेट के लिए विजिट करें |