उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के किसानों के खेती अनुभव को बेहतर बनाने तथा उन्हें खेती में सहायता प्रदान करने हेतु UP Kisan Uday Yojana 2025 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य के पात्र किसानों को मुफ्त में सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 10 लाख किसानों को लाभ प्रदान करेगी जिससे सभी लाभार्थी किसान आत्मनिर्भर होकर अपनी खेती सही समय पर और सुचारू रूप से कर सकेंगे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान है और इस योजना के तहत मुफ्त सोलर पंप का लाभ प्राप्त कर अपनी खेती को बिना बिजली खर्च के आसानी से करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Kisan Uday Yojana 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। जैसे इस योजना का उद्देश्य क्या है, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना क्या है?
यूपी किसान उदय योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के पात्र किसानों को सरकार द्वारा सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे।जो की बिल्कुल मुफ्त होगें। यानी किसानों को इस योजना के तहत सोलर पंप प्राप्त करने के लिए कोई राशि नहीं देनी होगी। सरकार द्वारा इस योजना के तहत दिए जाने वाले सोलर पंप 5 वर्षों तक राज्य सरकार की देख-रेख में रहेंगे। UP Kisan Uday Yojana के माध्यम से सरकार 10 लाख सोलर पंप का वितरण किसानों के लिए करेगी। जिससे राज्य के किसानों को बिजली बिल से भी छुटकारा मिलेगा और किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के संचालन हेतु 70 करोड़ रुपए का बजट भी निर्धारित किया गया है। राज्य के सभी पात्र किसानों को इस योजना के तहत लगभग 5 से 7.5 हॉर्स पावर के सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे जिससे उनकी बिजली के बिल में 35% तक की कमी होगी। और किसानों को बारिश का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा।
Read Also – किसान डिजिटल आईडी डाउनलोड प्रक्रिया
Table of Contents
UP Kisan Uday Yojana 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | UP Kisan Uday Yojana |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि विभाग उत्तर प्रदेश |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | किसानों को मुफ्त सोलर पंप प्रदान कर उन्हें खेती में सहायता प्रदान करना |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | agriculture.up.gov.in |
यूपी किसान उदय योजना का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान उदय योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को मुफ्त सोलर पंप प्रदान कर उन्हें खेती में सहायता प्रदान करना है। जिससे किसान फ्री सोलर पंप का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सक्षम हो सके और अपनी खेती आसानी से कर सके जिससे बिजली की खपत कम होगी और बिजली की बचत भी होगी और किसानों को बारिश और बिजली पर निर्भर भी नहीं रहना पड़ेगा। इस योजना के माध्यम से खेती में अच्छी उपज और किसानों की आय में सुधार होगा। साथ ही किसानों की फसलों को समय और सुचारू रूप से सिंचाई मिल सकेंगी।
Read Also – उत्तर प्रदेश वरिष्ठ नागरिक आयुष्मान कार्ड
UP Kisan Uday Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु यूपी किसान उदय योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के किसानों को मुफ्त सोलर पंप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- राज्य के केवल किसानों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
- UP Kisan Uday Yojana के तहत राज्य के 10 लाख किसानों को सोलर पंप वितरित किए जाएंगे।
- सरकार द्वारा दिया जाने वाला सोलर पंप 6 घंटे से लेकर 8 घंटे तक चलेगा।
- इस योजना के तहत मिलने वाले सोलर पंप की वारंटी 5 साल तक की होगी।
- सभी पात्र किसानों को लगभग 5 से 7.5 हॉर्स पावर वाले सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे।
- इस योजना के संचालन हेतु 70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
- राज्य के किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपनी खेती कर सकेंगे।
- यह योजना सभी किसानों की बिजली खपत को काम करके पर्यावरण को अनुकूल बनाने में सहायता करेगी।
- राज्य के इच्छुक किसान इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यूपी किसान उदय योजना के लिए पात्रता मानदंड
यूपी किसान उदय योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।
- UP Kisan Uday Yojana का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- केवल राज्य के किसान ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक किसान के पास खुद की भूमि होनी चाहिए। तभी वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
- वह किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे जिनके पास पहले से ही सोलर पंप मौजूद है।
- आवेदन करने वाले किसान के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
UP Kisan Uday Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- भूमि अभिलेखों का प्रमाण पत्र
- किसान विकास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
Read Also – UP Vridha Pension Scheme
यूपी किसान उदय योजना 2025 के तहत आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले आपको कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।

- वेबसाइट के होम पेज पर आपको किसान पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Register के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको एक पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से आपको वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के लिए आपको फिर से वेबसाइट के होम पेज पर आना होगा।
- जहां पर आपको CUG User Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने जनपद का चुनाव कर प्राप्त यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने किसान उदय योजना का विकल्प आ जाएगा।
- यहां पर आपको सोलर पंप के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- इसके बाद आपको नीचे दिए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- सबमिट हो जाने के बाद आपको आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर अपने नजदीकी संबंध अधिकारी के ऑफिस ले जाकर जमा कर देना होगा।
- अगर आपका इस योजना के तहत चयन हो जाता है तो आपको मुफ्त सोलर पंप दे दिया जाएगा।
- इस प्रकार आप किसान उदय योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं।
FAQ’s
UP Kisan Uday Yojana 2025 के तहत राज्य कितने किसानों को सोलर पंप का लाभ दिया जाएगा?
UP Kisan Uday Yojana के तहत राज्य के लगभग 10 लाख किसानों को मुफ्त सोलर पंप का लाभ प्रदान किया जाएगा।
यूपी किसान उदय योजना के अंतर्गत कितनी पावर के सोलर पंप दिए जाएंगे?
यूपी किसान उदय योजना के अंतर्गत सभी पात्र किसानों को लगभग 5 से 7.5 हॉर्स पावर वाले सोलर पंप प्रदान किए जाएंगे।
UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य क्या है?
UP Kisan Uday Yojana का उद्देश्य राज्य के किसानों को खेती अनुभव को बेहतर बनाने तथा उन्हें खेती में सहायता प्रदान करने हेतु मुफ्त सोलर पंप प्रदान करना है।
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के तहत आवेदन कैसे करें?
उत्तर प्रदेश किसान उदय योजना के तहत आप ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | UP Kisan Uday Yojana |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |