Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2025: जल्दी आवेदन करे, मिलेगी 500 रुपये की पेंशन

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana – बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा राज्य के बुजुर्ग नागरिकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने हेतु मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा हर महीने आर्थिक सहायता के रूप में पेंशन राशि प्रदान की जाएगी। जो कि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। जिससे राज्य के बुजुर्ग नागरिक अपनी जरूरत अनुसार खर्च या अपनी जरूरत का सामान खरीद सकेंगे। इस योजना का लाभ प्रदान कर सभी वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। अगर आप भी बिहार राज्य के नागरिक है और आपके परिवार में कोई 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिक है तो आपको Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होना आवश्यक है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 से से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जान सके कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता क्या है और आवेदन कैसे करें? इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

Read Also –Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 क्या है?

बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एक ऐसी योजना है जिसके अंतर्गत राज्य के बुजुर्गों को जिन की आयु 60 से 79 वर्ष के बीच है उन्हें सरकार द्वारा हर महीने 400 रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी। इसके अलावा 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को हर महीने 500 रुपए पेंशन दी जाएगी। बिहार सरकार द्वारा यह पेंशन आर्थिक सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि का उपयोग कर वे अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सक्षम हो सकेंगे। यह योजना खास तौर पर राज्य के बुजुर्गों के लिए शुरू की गई है जिनके पास आय का कोई साधन नहीं होता है जिसकी वजह से उन्हें अपना जीवन यापन करने में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रबंधन सूचना प्रणाली की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उसके बाद ही आपकों हर महीने सहायता राशि का लाभ प्राप्त हो सकेगा। इस योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा का स्रोत मिलेगा। जिससे उन्हें अपनी दिनचर्या में खर्च करने में मदद मिलेगी। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाममुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना  
शुरु की गई  बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभागबिहार समाज कल्याण विभाग  
लाभार्थीराज्य के वृद्ध महिला एवं पुरूष  
उद्देश्यआर्थिक सहायता के रूप में पेंशन प्रदान करना  
पेंशन राशि400 से 500 रुपए प्रतिमाह  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटwww.sspmis.bihar.gov.in  

Read Also –Bihar Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana Date Extended

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 का उद्देश्य

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य रांची के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों को हर महीने और 400 से 500 रुपए की पेंशन राशि प्रदान करना है। ताकि वह इस पेंशन राशि के माध्यम से अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा कर सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों के पास आय का कोई साधन नहीं होता है जिससे उन्हें अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए राज्य के बुजुर्गों को पेंशन प्रदान कर उनके जीवन यापन को आसान बनाना है। यह योजना उन लोगों के लिए एक सहारा है जो बुढ़ापे में अकेले हैं और उनके परिवार उनकी आर्थिक सहायता करने में सक्षम नहीं है। मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के माध्यम से सरकार राज्य के सम्मानित करने का संदेश भी देती है ताकि उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में किया जा सके।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के माध्यम से बिहार सरकार द्वारा राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिलाओं को हर महीने पेंशन राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से 60 से 79 वर्ष के बुजुर्ग नागरिकों को हर महीने 400 रुपए की पेंशन राशि दी जाएगी।
  • वहीं 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों को हर महीने 500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि  पेंशन के रूप में दी जाएगी।
  • इस योजना के तहत दी जाने वाली पेंशन राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। 
  • Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के माध्यम से लाभार्थियों को मरने तक पेंशन मिलती रहेगी।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन का उपयोग बुजुर्ग अपनी जरूरत का सामान जैसे दवाइयां या अन्य सामानों के लिए खर्च कर सकेंगे।
  • इस योजना का लाभ मिलने से बुजुर्गों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • यह योजना बुजुर्गों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी। जिससे वह आसानी से अपना जीवन यापन कर सकेंगे। 

Read Also –Bihar Godam Nirman Yojana

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता को पूरा कर आप आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए राज्य के 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष और महिला आवेदन करने हेतु पात्र होंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले बुजुर्ग नागरिक अन्य किसी सरकारी पेंशन योजना का लाभ प्राप्त नहीं कर रहे हो।
  • आवेदक का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक किसी भी सरकारी संस्थान में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न हीं आयकर दाता होना चाहिए।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Read Also –Mukhyamantri Gramin Setu Yojana

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर आप बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत सभी पात्रता को पूरा करते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Register for MVPY के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (एमवीपीवाई) के लिए आधार सत्यापित करें का फॉर्म भरना होगा।
  • आपको इस फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आधार के अनुसार जिला, ब्लॉक, योजना, मतदाता संख्या नाम मतदाता के अनुसार, आधार संख्या आदि दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको आधार सत्यापित करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • सत्यापित करने के बाद आपको Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा जैसे व्यक्तिगत विवरण, पता विवरण और बैंक खाता विवरण आदि भरना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana आवेदन की स्थिति

  • आवेदन की स्थिति देखने के लिए सबसे पहले आपको वृद्धजन पेंशन पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Search Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपने जिले और ब्लॉक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको बेनेफिशरी आईडी में बैंक अकाउंट नंबर, आधार नंबर, वोटर आईडी नंबर या मोबाइल नंबर में से कोई एक दर्ज करना होगा।
  • अब आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपका एप्लीकेशन स्टेटस आ जाएगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana के आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना हेल्पलाइन नंबर

बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर 0612-254-6922 जारी किया गया है। इस योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के बारे में अगर आप कुछ भी जानना चाहते हैं तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं। और इस योजना से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। 

FAQ’s

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 का लाभ किसे मिलेगा?

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana का लाभ राज्य के वृद्धजनों को मिलेगा जिनकी आयु 60 वर्ष या इससे अधिक है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों को कितने रुपए की पेंशन मिलेंगी?

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 60 वर्ष से 79 वर्ष के बुजुर्गों को हर महीने 400 रुपए और 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को हर महीने 500 रुपए की पेंशन राशि मिलेगी।

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024के अंतर्गत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटMukhyamantri Vridhjan Pension Yojana 2024
नए अपडेट के लिए विजिट करें   yojanabazar.in

Leave a Comment