Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List:- अगर आप बिहार राज्य के नागरिक है और आपने बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन किया है तो आप अपना नाम घर बैठे ऑनलाइन Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 में चेक कर सकते हैं क्योंकि बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट जारी कर दी गई है। राज्य के जिन लोगों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा उन्हें सरकार द्वारा 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाएगा। लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से आयुष्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट चेक कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 में नाम कैसे चेक करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना क्या है?
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन के 6 वर्ष पूरे होने पर बिहार में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। इस योजना के माध्यम से राज्य गरीब आर्थिक रूप से कमजोर में गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए तक का फ्री स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से 58 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को जोड़ा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बताया गया कि राज्य में अब तक 1624 करोड़ रुपए की राशि गरीब परिवारों के मुफ्त इलाज के लिए दी जा चुकी है। जिसमें से 13 लाख 22 हजार लोगों का इलाज हुआ है। राज्य के वह सभी नागरिक बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उठा सकते हैं जिन्हें आयुष्मान भारत की योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन लोगों ने इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया है वह सभी अपना नाम Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 में घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। लिस्ट में नाम शामिल होने पर आपको Ayushman Card प्राप्त होगा जिसके माध्यम से आप मुफ्त में इलाज करा सकेंगे।
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 |
योजना का नाम | बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के गरीब परिवार |
उद्देश्य | गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना |
लाभ | 5 लाख रुपए प्रति वर्ष मुफ्त का स्वास्थ्य बीमा |
लिस्ट चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | beneficiary.nha.gov.in |
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का उद्देश्य
बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर व गरीब परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराना है ताकि गरीब परिवार स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने से वंचित न रहे। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इसके लिए आयुष्मान कार्ड जारी किए जाते हैं जिसके माध्यम से वह सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। और अपनी गंभीर से गंभीर बीमारी का इलाज बिना किसी आर्थिक समस्या के करा सकते हैं।
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 के लाभ
- बिहार सरकार द्वारा बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है।
- बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत परिवारों ने आवेदन किया है वे अपना नाम Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 में चेक कर सकते हैं।
- राज्य के जिन परिवारों का नाम लिस्ट में शामिल होगा उन्हें प्रतिवर्ष 5 लाख रुपए के मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिलेगा।
- Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 चेक करने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे ही अपना नाम चेक कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत 58 लाख राशन कार्डधारी परिवारों को जोड़ा जाएगा। और उनके आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएंगे।
- बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत द्वितीय और तृतीय देखभाल अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा शामिल है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर आयुष्मान कार्डधारक अपनी पसंद के सरकारी या निजी अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकेंगे।
- अब राज्य के गरीब परिवार बिना किसी आर्थिक तंगी के स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
बिहार आयुष्मान कार्ड बनाने में देश के तीसरे नंबर पर हैं
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य में कुल 1.79 करोड़ राशन कार्ड धारी परिवार इस योजना का लाभ लेने लिए पात्र हैं। इस योजना के तहत 70 साल या उससे अधिक उम्र वाले लगभग 50 लाख लाभुकों के कार्ड बनने की प्रक्रिया भी जल्द ही सरकार द्वारा शुरू होने वाली है। अब तक राज्य में 1 करोड़ 21 लाख परिवारों के लगभग 3 करोड़ 60 लाख लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड निर्माण किया गया है। बिहार आयुष्मान कार्ड बनाने में तीसरे नंबर पर है। जिसके तहत साल 2025 में 2.50 करोड़ आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया गया। कार्ड बनाने के लायक राज्य में लगभग 8.50 करोड़ लोग पात्र हैं।
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana के लिए पात्रता मानदंड
- बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवेदक को बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार के नागरिक इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- आवेदक के पास राशन कार्ड होना चाहिए।
- ऐसे परिवार जिन्हें आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिल सका इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत शामिल नहीं है राज्य के ऐसे सभी परिवार इस योजना के लिए पात्र होंगे।
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार आईडी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
चयन प्रक्रिया
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट 2025 के लिए लाभार्थियों का चयन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत किया जाता है। जिनको अभी तक आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना का लाभ नहीं मिल सका है लेकिन उनके पास राशन कार्ड है तो ऐसे सभी परिवारों को बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से प्राथमिक रूप से जोड़ा जाएगा। राज्य में कुल 1.79 करोड़ राशन कार्डधारी परिवार है जो इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 में नाम कैसे चेक करें?
अगर आपने बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपको इस योजना का लाभ मिलेगा या नहीं। तो आप घर बैठे बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट 2025 में अपना नाम चेक कर सकते हैं।Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 चेक करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार हैं।
- सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर अपने राज्य बिहार का चयन करना होगा।
- इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- जिले के चयन करने के बाद आपको अपने क्षेत्र जैसे ग्रामीण या शहरी का चयन करना होगा।
- क्षेत्र का चयन करने के बाद आपको अपने ब्लॉक या नगर का चुनाव करना होगा।
- इसके बाद आपको अपनी पंचायत का चयन कर अपने गांव का चयन करना होगा।
- चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके सामने बिहार जन आरोग्य योजना लिस्ट 2025 खुलकर आ जाएगी।
- अब आप इस लिस्ट में अपना नाम आसानी से चेक कर सकते हैं।
District Wise Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025
बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट 2025 जारी कर दी गई है। राज्य के उन सभी जिलों के नाम नीचे दिए गए हैं जिनकी लिस्ट जारी की गई है।
सीतामढ़ी | सिवान |
सुपौल | वैशाली |
रोहतास | सहरसा |
पूर्णिया | पश्चिम चंपारण |
समस्तीपुर | सारण |
शेखपुरा | शिवहर |
किशनगंज | लखीसराय |
कटिहार | खगड़िया |
मधेपुरा | मधुबनी |
मुजफ्फरपुर | मुगेर |
नालन्दा | नवादा |
पटना | औरंगाबाद |
बांका | बेगूसराय |
भोजपुर | भागलपुर |
बक्सर | दरभंगा |
पूर्वी चंपारण | गया |
गोपालगंज | अररिया |
अलवर | जमुई |
जहानाबाद | कैमूर |
संपर्क विवरण
अगर आपको बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या आपको लिस्ट चेक करने में कोई भी समस्या आती है तो आप बिहार सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। और अपनी समस्या का समाधान आप कर सकते हैं। बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर नीचे दिया गया है।
- हेल्पलाइन नंबर – 104 1455
FAQ’s
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 कैसे चेक करें?
Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List 2025 आप घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के कितने राशन कार्ड धारकों को जोड़ा जाएगा?
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत राज्य के 58 लाख राशन कार्ड धारी को जोड़ा जाएगा।
आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश के कौन से नंबर पर है?
आयुष्मान कार्ड बनाने में बिहार देश के तीसरे नंबर पर हैं।
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
बिहार मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://beneficiary.nha.gov.in/ है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Bihar Mukhyamantri Jan Arogya Yojana List |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |