Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Vivah Shagun Yojana Haryana 2025: मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के गरीब एवं बेसहारा परिवार की कन्याओं की शादी के समय आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार की ओर से गरीब परिवार को उनकी बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। ताकि गरीब परिवारों के सर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम करने में मदद की जा सके। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुसूचित जाति के परिवारों को कन्या के विवाह पर 71,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जिसमें से शादी के अवसर पर 66,000 रुपए की राशि और 5000 रुपए की राशि 6 माह के अंदर विवाह पंजीकरण करवाने के समय दी जाएगी। अगर आप हरियाणा सरकार द्वारा संचालित की जा रही Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Read Also –हरियाणा मुख्यमंत्री आवास योजना लिस्ट

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा 2024 क्या है?

राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं बेसहारा परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा  को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले सभी जाति के परिवारों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग परिवारों की लड़कियों की शादी में आर्थिक सहायता राशि दी जाती है। ताकि ऐसे परिवार जो अपनी बेटी की शादी करवाने में सक्षम नहीं है इस योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी बेटी की शादी संपन्न कर सके।  अनुसूचित एवं विमुक्त जाति के परिवारों को इस योजना के अंतर्गत 71,000 रुपए का लाभ मिलेगा। वहीं सभी वर्गों की विधवा महिलाएं, बेसहारा महिला, अनाथ बच्चों एवं बीपीएल सूची में आने वाले परिवारों की बेटियों को 51,000 रुपए का अनुदान दिया जाएगा। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिसके लिए उन्हें इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत 41,000 से 71,000 रुपए मिलने वाली वित्तीय सहायता राशि का उपयोग कर शादी में होने वाले खर्चो को पूरा किया जा सकेगा।       

Vivah Shagun Yojana Haryana 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  विवाह शगुन योजना हरियाणा
शुरू की गई  हरियाणा सरकार द्वारा
संबंधित विभागहरियाणा अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशालय
लाभार्थी  राज्य की गरीब परिवार की कन्याएं
उद्देश्यगरीब परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
शगुन राशि  41,000 से 71,000 रुपए
राज्यहरियाणा  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  shaadi.edisha.gov.in

Read Also –Har Ghar Grahani Yojana 

विवाह शगुन योजना हरियाणा का उद्देश्य

हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। ताकि परिवार पर कोई आर्थिक बोझ न पड़े। और वह बिना किसी आर्थिक तंगी के अपनी बेटी की शादी कर सके। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण गरीब परिवार अपनी बेटियों की शादी सही उम्र में नहीं कर पाते है। जिसके कारण उनकी बेटियां कुंवारी रह जाती है और उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु सरकार द्वारा बेटी के विवाह पर शगुन के रूप में 41,000 से 71,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है। 

विवाह शगुन योजना हरियाणा के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि

हरियाणा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत सरकार द्वारा कैटिगरी के हिसाब से शादी में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि का विवरण नीचे दिया गया है।

कैटिगरीमिलने वाली राशि  
खेल महिला (किसी भी जाति की) जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या बराबर है।41,000 रुपए
सभी वर्ग के परिवार (सामान्य और पिछड़ा वर्ग) जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या फिर बराबर है।41,000 रुपए
नव विवाहित जोड़े अगर दोनों विकलांग है और उनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या उसके बराबर है।51,000 रुपए
अगर नव विवाहित जोड़े में से कोई एक विकलांग है तथा उनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या बराबर है।41,000 रुपए
अनुसूचित एवं विमुक्त जाति की कन्या जिनके परिवार की वार्षिक का 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या बराबर है।71,000 रुपए
निराश्रित, विधवा, तलाकशुदा महिलाओं की कन्या या अनाथ एवं निराश्रित बच्चे जिनके परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम या फिर उसके बराबर है।  51,000 रुपए

Read Also –Haryana Happy Card Yojana

जोड़े की शादी का दिशा पोर्टल पर पंजीकृत होना आवश्यक

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को विवाह पंजीकरण करवाने के बाद ही दिया जाएगा। जिसके लिए नव विवाहित जोड़े की शादी का ई- दिशा पोर्टल में पंजीकृत होना आवश्यक है।  इस योजना के अंतर्गत जिन  नव  विवाहित जोड़ों को कवर नहीं किया गया है उन्हें भी सरकार द्वारा शगुन राशि दी जाती है। हरियाणा राज्य के जो भी नव विवाहित जोड़े शादी होने के 30 दिन के अंदर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा 1100 रुपए का शगुन एवं एक मिठाई का डिब्बा दिया जाता है। इस योजना के तहत शादी होने के समय/पहले एवं शादी रजिस्ट्रेशन के समय दो किस्तों में राशि दी जाती है। सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दी जाने वाली राशि में से 5000 रुपए की राशि शादी रजिस्ट्रेशन के समय दी जाती है। बाकी शेष राशि योजना के तहत आवेदन करने के 30 दिनों के अंदर प्रदान की जाती है। 

Mukhyamantri Vivah Shagun Yojana Haryana 2024 के लिए पात्रता

विवाह शगुन योजना हरियाणा के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।

  • आवेदक को हरियाणा राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु अनुसूची एवं विमुख जाति के परिवार का नाम बीपीएल सूची में होना चाहिए।
  • राज्य के गरीब व बेसहारा परिवारों की बेटी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • आवेदन करने वाले परिवार की वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • लाभार्थी परिवार को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी बेटी की शादी के 6 महीने पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • परिवार पहचान पत्र
  • शादी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • दूल्हा दुल्हन का जन्म प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Vivah Shagun Yojana Haryana 2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु कन्या की शादी का पंजीकरण होना अनिवार्य है। शादी का पंजीयन होने के बाद मैरिज सर्टिफिकेट बन जाता है उसके बाद आप आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको हरियाणा ई-दिशा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपके Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको दो विकल्प दिखाई देंगे Sign In और Register
  • अगर आपने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है तो आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज कर I’m not a robot पर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने विवाह शगुन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • जहां पर आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन फॉर्म का चयन करना होगा।
  • अब आपको इस आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों कि संबंधित विभाग द्वारा जांच की जाएगी।
  • सत्यापित होने पर आपके बैंक खाते में 30 दिन के अंदर विवाह शगुन राशि भेज दी जाएगी।

विवाह शगुन योजना हरियाणा आवेदन की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया 

अगर आपने हरियाणा विवाह शगुन योजना के अंतर्गत आवेदन किया है तो आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

  • आवेदन की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको हरियाणा विवाह पंजीकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Track Application के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करके आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको Get Record के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं। 

FAQ’s

Que – विवाह शगुन योजना हरियाणा के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी?

Ans – विवाह शगुन योजना हरियाणा के तहत नव विवाहित जोड़ों को 41,000 से 71,000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि मिलेगी।

Que – Vivah Shagun Yojana Haryana का लाभ प्राप्त करने हेतु क्या करना होगा?

Ans – Vivah Shagun Yojana Haryana का लाभ प्राप्त करने हेतु शादी के 6 महीने पूरे होने से पहले इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Que – मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Ans – मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना हरियाणा के अंतर्गत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट shaadi.edisha.gov.in है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटVivah Shagun Yojana Haryana  
नए अपडेट के लिए विजिट करें yojanabazar.in

Leave a Comment