Rashan Aapke Dwar Yojana – दिवाली के त्योहार से पहले मध्य प्रदेश के नागरिकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने निकल कर आई है। अब मध्य प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को राशन प्राप्त करने के लिए सोसायटी या राशन की दुकान में जाने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उन्हें अब घर बैठे राशन मिलेगा। जिसके लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सरकार ने राशन आपके द्वार योजना को शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारकों घर बैठे राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जनजाति विकासखंडों में मध्य प्रदेश सरकार पायलट प्रोजेक्ट के रूप में यह योजना शुरू करने जा रही है।
अगर आप भी मध्य प्रदेश के राशन कार्ड धारक है। और Ration Aapke Dwar Yojana 2024 से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल राशन आपके द्वार योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं। ताकि आपको इस योजना के माध्यम से राशन प्राप्त करने के लिए घंटो लाइनों में खड़े रहने की जरूरत न पड़े। तो आईए जानते हैं राशन आपके द्वार योजना के बारे में।
Read Also –Ration Card E KYC Status
राशन आपके द्वार योजना 2024
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार राशन द्वारा आपके योजना को शुरू करने का फैसला लिया है। राशन आपके द्वारा योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को लाभ दिया जाएगा। इस योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए राशन की दुकान पर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उन्हें घर बैठे राशन उनके घर ही भेजा जाएगा। राज्य सरकार इस योजना के माध्यम से अब राज्य के हितग्राहियों को घर बैठे ही राशन उपलब्ध कराएगी।
मध्य प्रदेश सरकार इसे पायलट प्रोजेक्ट के तहत ट्राइबल एरिया के लोगों को राशन घर-घर पहुंच जाने की तैयारी कर रही है। आपको बता दे कि इस योजना का लाभ केवल राज्य के राशन कार्ड धारकों को ही मिलेगा। जिससे उन्हें राशन लेने के लिए राशन की दुकानों पर जाकर लंबी लंबी लाइनों में घंटो खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को घर बैठे ही राशन मिल सकेगा। जिससे उनके समय की बचत होगी।
Table of Contents
Rashan Aapke Dwar Yojana 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Rashan Aapke Dwar Yojana |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग |
लाभार्थी | राज्य के राशन कार्ड धारक |
उद्देश्य | घर बैठे राशन उपलब्ध कराना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
Read Also –Unified Pension Scheme
राशन आपके द्वार योजना का उद्देश्य
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशन घर-घर योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी जरूरतमंद राशन कार्ड धारकों को घर बैठे राशन पहुंचाना है। जिससे आम नागरिकों के समय की बचत हो सके और उन्हें राशन लेने के लिए सोसायटी या राशन की दुकान पर जाकर लाइन में खड़े रहने की जरुरत न पड़े। इस योजना के माध्यम से बाहर जाए बिना हीं घर बैठे राशन मिल सकेगा। जिससे राशन वितरण की व्यवस्था में भी पारदर्शित आएगी। घर-घर राशन पहुंचने से कोई भी पात्र हितग्राही इस लाभ से वंचित नहीं रहेगा।
बुजुर्गों की सुविधा के लिए नॉमिनी व्यवस्था
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि Ration Aapke Dwar Yojana के माध्यम से मध्य प्रदेश सरकार सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन देने के लिए अटल है। राशन वितरण के लिए सरकार द्वारा पीडीएस दुकानों में सुधार किया जा रहा है। अगर गांव में बुजुर्गों को राशन लेने में कोई समस्या आ रही है जैसे अगर उनके अंगूठे का निशान सही से काम नहीं कर रहा है तो ऐसे में नॉमिनी की व्यवस्था के आधार पर राशन देने का काम किया जा रहा हैं। आने वाले समय में पीडीएस सिस्टम में बदलाव और नवाचार लागू होंगे।
Read Also –UP Chief Minister Tourism Fellowship Program
जल्द ही पूरे राज्य में लागू होगी योजना
खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नवभारत टाइम्स डॉट कॉम से कहा कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आने वाले समय में पूरे मध्य प्रदेश में राशन आपके द्वारा योजना को लागू किया जाएगा। ताकि सभी जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन मिल सके। और उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए राशन की दुकान पर जाकर घंटो लाइनों में खड़े रहने की जरूरत न पड़े। इसलिए आने वाले समय में राज्य के हर गांव-गांव की जगह घर-घर राशन पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
मध्य प्रदेश के 89 गांवों में पहुंचाया जाएगा राशन
खाद्य मंत्री श्री राजपूत से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में कई जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विशेष रूप से ट्रायबल एरिया में राशन घर-घर पहुंचाये जाने की तैयारी की जा रही है। राशन आपके द्वारा योजना के अंतर्गत राशन लोगों के घर-घर पहुंचाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। खाद्य मंत्री ने बताया कि फिलहाल मध्य प्रदेश के 89 दूरस्थ ग्रामों में परिवहन के माध्यम से राशन पहुंचा जा रहा है। अभी यह पायलट प्रोजेक्ट के रूप में है। और अब आगे गांव गांव की जगह अब घर-घर राशन पहुंचेगा। जिससे कोई भी पात्र हितग्राही इस योजना का लाभ प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेंगे।
Rashan Aapke Dwar Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब राज्य के नागरिकों को घर बैठे ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
- राशन आपके द्वारा योजना के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राशन आपके द्वारा योजना का विस्तार पूरे राज्य में किया जाएगा।
- इस योजना के लागू होने से राशन कार्ड धारकों को राशन प्राप्त करने के लिए राशन की दुकान पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- Ration Aapke Dwar Yojana 2024 के माध्यम से आने वाले समय में पीडीएस सिस्टम में बदलाव और नवाचार लागू होंगे।
- इस के माध्यम से राशन लोगों के घर-घर राशन पहुंचाने से राशन वितरण की व्यवस्था में सुधार होगा।
- यह योजना पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान कर उन्हें खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध कराएगी।
राशन आपके द्वार योजना के लिए पात्रता
राशन आपके द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।
- आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास राशन कार्ड होना आवश्यक है।
- राज्य के केवल राशन कार्ड धारक ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
Rashan Aapke Dwar Yojana 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मोबाइल नंबर
राशन आपके द्वार योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
अगर आप मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी है और राशन आपके द्वारा योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आपको किसी तरह का कोई आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही सरकार द्वारा Ration Aapke Dwar Yojana को राज्य में लागू किया जाएगा। तो सभी राशन कार्ड धारकों को घर बैठे ही राशन उपलब्ध कराया जाएगा। जिसके लिए उन्हें राशन की दुकानों पर जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि घर बैठे ही राशन आएगा। लेकिन इस योजना का केवल उन्हीं लोगों को दिया जाएगा जिनके पास राशन कार्ड होगा।
FAQ’s
Ration Aapke Dwar Yojana 2024 को किस राज्य में शुरू किया जा रहा है?
Ration Aapke Dwar Yojana 2024 को मध्य प्रदेश राज्य में मोहन यादव की सरकार द्वारा शुरू किया जा रहा है।
राशन आपके द्वारा योजना का लाभ किसे मिलेगा?
राशन आपके द्वारा योजना का लाभ राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को मिलेगा।
Ration Aapke Dwar Yojana 2024 के तहत कैसे फायदा होगा?
Ration Aapke Dwar Yojana 2024 के तहत राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए राशन की दुकान नहीं जाना पड़ेगा बल्कि घर बैठे राशन उनके घर आएगा।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |