प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गुरुवार को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana को मंजूरी दी है। जो कि एक कैफेटेरिया योजना है। इस योजना के माध्यम से सतत कृषि को प्रोत्साहित करना है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को एक अंब्रेला स्कीम के रूप में संचालित किया जाएगा। जिसके तहत कृषि मंत्रालय की सभी केंद्र प्रायोजित योजनाओं का पुनर्गठन किया जाएगा। अगर आप भी एक किसान हैं और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि इस योजना के तहत कौन-कौन से उपक्रम शामिल है। तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जान सके कि इस योजना का लाभ किसानों को कैसे मिलेगा।
PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 (PM-RKVY) क्या है?
देश में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार में 3 अक्टूबर को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को मंजूरी दी है। इस योजना को 57,074.72 करोड़ रुपए कुल प्रस्तावित व्यय के साथ लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को राज्य सरकारों के माध्यम से भी लागू किया जाएगा। इससे अन्नदाताओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ खाद्य सुरक्षा को और मजबूती मिलेगी। पीएम- आरकेवीवाई में राज्य सरकार को उनके राज्य विशिष्ट आवश्यकताओं के आधार पर एक घटक से दूसरे घटक में निधियों को पुन: आवंटित करने के लिए लचीलापन दिया जाएगा। ताकि कृषि की उभरती चुनौतियों पोषण सुरक्षा, स्थिरता, जलवायु, लचीलापन, मूल्य श्रृंखला विकास और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इससे देश में खाद्य सुरक्षा भी मजबूत होगी जिससे आने वाले वर्षों में कृषि उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
Read Also – ई-श्रम कार्ड बैलेंस ऑनलाइन चेक कैसे करे
Table of Contents
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
संबंधित विभाग | कृषि एवं किसान कल्याण विभाग |
लाभार्थी | देश के किसान |
उद्देश्य | किसानों की आमदनी बढ़ाना और मध्यम वर्ग के लिए खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना |
बजट राशि | 57, 074.72 करोड़ रुपए |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | अभी उपलब्ध नहीं |
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में स्थिरता नवाचार और आधुनिक तकनीक को अपनाने में मदद करना है ताकि कृषि क्षेत्र को मजबूत किया जा सके और किसानों की आय में वृद्धि हो सके। जहां कहीं भी किसानों के कल्याण के लिए किसी क्षेत्र को बढ़ावा देना आवश्यक समझा जाएगा। वहां इस योजना को मिशन मोड में लिया जाएगा।
Read Also – पीएम आवास योजना नई लिस्ट आ गयी है
मिशन मोड में आई किसानों की योजना
- यह अभ्यास सुनिश्चित करता है कि सभी मौजूदा योजनाएं जारी रखी जा रही हैं। किसानों के कल्याण के लिए जहां भी किसी क्षेत्र को बढ़ावा देना आवश्यक समझा गया वहाँ योजना को मिशन मोड में लिया गया है। उदाहरण के लिए स्वच्छ पौधा कार्यक्रम, खाद्य तेल-तेल पाम के लिए राष्ट्रीय मिशन, डिजिटल कृषि और खाद्य तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन।
- राज्यों को समग्र रूप से योजनाओं के युक्तिकरण द्वारा राज्य के कृषि क्षेत्र पर एक व्यापक रणनीतिक दस्तावेज तैयार करने का अवसर दिया जाता है।
- रणनीतिक दस्तावेज न केवल फसलों के उत्पादन और उत्पादकता पर ध्यान केंद्रित करता है, बल्कि जलवायु लचीली कृषि और कृषि वस्तुओं के लिए मूल्य श्रृंखला दृष्टिकोण के विकास के उभरते मुद्दों से भी निपटता है।
- इन योजनाओं की परिकल्पना समग्र रणनीति और योजनाओं/कार्यक्रमों को स्पष्ट करने के लिए की गई है, जो रणनीतिक ढांचे से निकलने वाले उद्देश्यों से जुड़ी हैं।
विभिन्न योजनाओं को युक्तिसंगत बनाने का कार्य
- अभिसरण सुनिश्चित करना, दोहराव से बचना तथा राज्यों को लचीलापन प्रदान करना।
- कृषि की उभरती चुनौतियों – स्थिरता, जलवायु लचीलापन, पोषण सुरक्षा, मूल्य श्रृंखला विकास और निजी क्षेत्र की भागीदारी पर ध्यान केंद्रित करना।
- कृषि क्षेत्र के लिए राज्य सरकारें अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप एक व्यापक रणनीतिक योजना तैयार करने में सक्षम होंगी।
- राज्यों की वार्षिक कार्य योजना (एएपी) को व्यक्तिगत योजना-वार एएपी को मंजूरी देने के बजाय एक बार में ही मंजूरी दी जा सकती है।
Read Also – मुफ्त बिजली योजना
PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 में शामिल योजनाएं
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत कई महत्वपूर्ण उपक्रम शामिल है। जिसके अंतर्गत निम्नलिखित योजनाएं शामिल है। जैसे
- कृषि वानिकी,
- मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन,
- प्रति बूंद अधिक फसल,
- फसल विविधीकरण कार्यक्रम,
- वर्षा आधारित क्षेत्र विकास,
- परम्परागत कृषि विकास योजना,
- फसल अवशेष प्रबंधन सहित कृषि यंत्रीकरण,
- आरकेवीवाई डीपीआर घटक,
- कृषि स्टार्टअप के लिए त्वरक निधि
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए पात्रता
- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के लिए भारत के नागरिक पात्र होंगे।
- देश के किसान नागरिक ही इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
- मध्य वर्ग के लोग भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे।
- सभी जाति वर्ग के किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 के लिए आवश्यक
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKYY) योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इसकी जानकारी अभी उपलब्ध नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा दस्तावेजों से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सूचित कर देंगे।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
अगर आप एक किसान है और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि जैसा कि हमने आपको बताया है कि केंद्रीय कैबिनेट ने गुरुवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को मंजूरी दी है। ताकि कृषि क्षेत्र में स्थिरता, नवाचार और आधुनिक तकनीकी को अपनाने में मदद की जा सके। हालांकि योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है और न हीं आधिकारिक वेबसाइट को लॉन्च किया गया है। जैसे ही केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को लागू किया जाएगा। तभी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी और तभी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने संबंधी जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे इसलिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।
FAQ’s
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को कब मंजूरी दी गई?
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 3 अक्टूबर को मंजूरी दी गई।
PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 के लिए कितने रुपए का बजट किया गया है?
PM Rashtriya Krishi Vikas Yojana 2024 के लिए 57, 074.72 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य क्या है?
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में स्थिरता, नवाचार और आधुनिक तकनीक को अपनाने में मदद करना है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | जल्द लॉन्च होगी |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |