E Shram Card Balance Check, देश के असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 26 अगस्त 2021 को ई श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की गई। इस कल्याणकारी योजना के माध्यम से असंगठित क्षेत्र में काम करने वाली श्रमिकों को न केवल वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है बल्कि उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ भी दिया जाता है। e Shram Card Yojana के अंतर्गत पंजीकृत ई श्रम कार्ड धारकों को हर महीने 1000 रुपए गुजारा भत्ता के रूप में दिए जाते हैं इसके अलावा 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 मासिक पेंशन और 1 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा तथा 2 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा और बच्चों के लिए छात्रवृत्ति जैसी विभिन्न वित्तीय सहायता लाभार्थी और उसके परिवार को प्रदान की जाती है। केंद्र सरकार द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के लिए e Shram Card Balance Check करने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध की गई है। अब घर बैठे ई-श्रम कार्ड धारक अपना ए-श्रम कार्ड बैलेंस चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि सरकार द्वारा जारी सहायता राशि उनके अकाउंट में पहुंची है या नहीं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।
ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक कैसे करे
ई-श्रम कार्ड श्रमिकों के लिए एक पहचान पत्र के रूप में काम करता है। ई-श्रम कार्ड में संबंधित व्यक्ति की आर्थिक स्थिति से संबंधित सभी विवरण दर्ज होता है। e Shram Card एक 12 अंको का कार्ड होता है जो कि असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिकों को दिया जाता है जिसके लिए उन्हें श्रम विभाग में पंजीकृत होना होता है। इस कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को सरकारी क्षेत्र में समूह में कार्यकर्ता के रूप में मान्यता दी जाती है। ई श्रम कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि और साथ ही सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त होता है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे वह अपनी आवश्यकता अनुसार राशि का उपयोग कर सके। देश के गरीब श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आजीविका के नए अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से ही भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की ओर से ई श्रम कार्ड योजना शुरू किया गया है। अगर आप भी अपने खाते में प्राप्त राशि के बारे में जानना चाहते हैं या पेंशन का भुगतान हुआ या नहीं तो इसके लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन e Shram Card Balance Check कर सकते हैं।
Read Also- पीएम इंटर्नशिप योजना
e -Shram Card Balance Check 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | e Shram Card Balance Check |
योजना का नाम | ई-श्रम कार्ड योजना |
शुरू की गई | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
लाभार्थी | असंगठित क्षेत्र के श्रमिक |
उद्देश्य | ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान करना |
लाभ | 2 लाख रुपए का मृत्यु बीमा विकलांग के लिए 1 लाख रुपए |
मिलने वाली राशि | श्रमिकों को हर महीने 1000 रुपए |
मिलने वाली पेंशन राशि | 3000 रुपए प्रतिमाह |
बैलेंस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://eshram.gov.in/ |
ई–श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए पात्रता
वे सभी श्रमिक ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए पात्र होंगे जिन्होंने इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। केवल मजदूर वर्ग के लोग ही ई-श्रम कार्ड योजना के अंतर्गत पंजीकृत हो सकते हैं। और उन्हें ही बैलेंस चेक करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।
Read Also – PM Vishwakarma Yojana Payment Release
e Shram Card Balance Check करने हेतु जरूरी दस्तावेज
e Shram Card Balance Check करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। जिसके माध्यम से आप ऑनलाइन ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक कर सकेंगे।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- बैंक खाता विवरण
ई–श्रम कार्ड बैलेंस मोबाइल से कैसे चेक करें?
- ई-श्रम कार्ड बैलेंस आप अपने मोबाइल के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं जो की बेहद आसान है।
- इस योजना के तहत लाभ प्रदान करने हेतु असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को पहले पंजीकरण करवाया जाता है जिसके जिसके लिए श्रमिकों को अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होता है।
- पंजीकरण के समय रजिस्टर मोबाइल नंबर से आप अपने e Shram Card Balance को चेक कर सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको इस योजना के अंतर्गत कितने रुपए की राशि प्राप्त हुई है।
- आपको ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से इस नंबर 14434 पर कॉल करनी होगी।
- इसके बाद आपको एसएमएस के माध्यम से ई-श्रम कार्ड बैलेंस से संबंधित संपूर्ण जानकारी भेज दी जाएगी।
- इस प्रकार आप अपने मोबाइल नंबर से e Shram Card Balance Check कर सकते हैं।
e Shram Card Balance Check 2025 ऑनलाइन कैसे करें?
e Shram Card Balance Check करने के लिए आप नीचे दी गई ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको e Shram Card Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको ई–श्रम कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको सेल्फ रजिस्ट्रेशन बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर कैप्चा कोड दर्ज का लॉगिन करना होगा।
- अब आपका आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। जिसे आपको दिए गए स्थान में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको Verify OTP के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- अब आपको My Account के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको Check Balance के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने ई-श्रम कार्ड अकाउंट बैलेंस से संबंधित जानकारी आ जाएगी।
- इस प्रकार आप आसानी से ऑनलाइन Shram Card Balance Check कर सकते हैं।
- आप चाहे तो अपने अकाउंट स्टेटमेंट की जानकारी को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।
FAQ’s
e Shram Card Balance Check कैसे करें?
e Shram Card Balance Check आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
ई–श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए किन–किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
ई-श्रम कार्ड बैलेंस चेक करने के लिए आपको आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।
e Shram Card Balance Check करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
e Shram Card Balance Check करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://eshram.gov.in/ है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | e Shram Card Balance Check |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |