Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

MP Free Cycle Yojana 2025: फ्री साइकिल योजना के द्वारा छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल

मध्य प्रदेश की छात्राओं के लिए खुशी की खबर है जिससे अब घर से स्कूल की दूरी छात्राओं की पढ़ाई में बाधा नहीं बनेगी। क्योंकि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा MP Free Cycle Yojana 2025 को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से स्कूल जाने वाली छात्राओं को सरकार द्वारा मुफ्त में साइकिल दी जाएगी। जिसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। आपको बता दे कि यह खास योजना सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए है। ताकि वह बिना किसी समस्या के अपनी पढ़ाई को जारी रख सके। जिससे बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा मिल सके। अगर आप भी मध्य प्रदेश की छात्रा है और फ्री साइकिल योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करने वाले हैं जैसे मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना का लाभ किसे मिलेगा योजना का उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया आदि। ताकि आप भी इस योजना का लाभ उठा सके।

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना 2025 क्या है?

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से सरकारी स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को मुफ्त में साइकिल प्रदान की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 4 लाख 50 हजार छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने का निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना का लाभ कक्षा 6 से 9वीं तक की छात्राओं को दिया जाएगा। खास तौर पर यह योजना उन छात्राओं के लिए आरंभ की गई है जिनके घरों या हॉस्टल से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक है। MP Free Cycle Yojana के तहत कक्षा 6 की छात्राओं को 18 इंच की साइकिल दी जाएगी। वहीं कक्षा 9वीं की छात्राओं को 20 इंच की साइकिलिंग दी जाएगी। छात्राएं मुफ्त साइकिल का लाभ प्राप्त कर आसानी से अपने घर से स्कूल आ जा सकेगी और अपने अन्य जरूरी कामों को भी पूरा कर सकेंगी। यह योजना बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। आपको बता दें कि पिछले साल 2023- 24 में भी इस योजना के तहत सरकार द्वारा 4 लाख 7 हजार छात्राओं को निशुल्क साइकिल दी गई थी। 

Read Also – जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए सरकार की बड़ी योजना

MP Free Cycle Yojana 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  MP Free Cycle Yojana
शुरू की गईमुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा  
संबंधित विभागस्कूल शिक्षा विभाग  
लाभार्थी  राज्य की छात्राएं
उद्देश्य  सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान करना
लाभ  4,50,000 छात्राओं को
राज्यमध्य प्रदेश  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://educationportal.mp.gov.in/  

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना का उद्देश्य

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा MP Free Cycle Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान करना है ताकि छात्राएं घर से स्कूल की दूरी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े। इस योजना के माध्यम से कक्षा 6 से न 9वीं तक की छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान की जाएगी। जिससे छात्राएं आसानी से टाइम पर स्कूल पहुंच कर अपनी पढ़ाई अच्छे से कर सकेगी। यह योजना राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ोतरी करेगी। जिससे बालिका शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।   

Read Also – Ladli Behna Yojana 17th Kist

हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को भी मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश के एजुकेशन पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार  मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना के तहत छात्रावास में रहने वाली लड़कियों को भी साइकिल का लाभ दिया जाएगा। इन साइकिल का उपयोग छात्राएं अपने स्कूल जाने और अन्य महत्वपूर्ण कामों के लिए कर सकेंगी। लेकिन जब लड़कियों छात्रावास छोड़ेगी तो उन्हें यह साइकिल वापस जमा करनी होगी। वहीं कक्षा 10वीं में प्रवेश करने पर यदि छात्राएं किसी अन्य स्कूलों में दाखिला लेती है तो ऐसे में उन्हें यह साइकिल वापस नही करनी होगी। एक अधिकारी द्वारा बताया गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस उद्देश्य के लिए खरीदी जाने वाली साइकिलों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

2004-5 में शुरू की गई थी योजना

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना को वर्ष 2004-5 में शुरू किया गया था। जिसका मुख्य लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि छात्राएं स्कूलों की दूरी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने के लिए मजबूर न हो। इस योजना की शुरुआत में छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए सरकार द्वारा 2400 की राशि प्रदान की जाती थी। लेकिन साल 2016-17 में इस राशि की जगह लघु उद्योग निगम से साइकिल खरीद कर देने का निर्णय लिया गया। और अब वर्ष 2024-25 में कक्षा 6 से नवी तक की 4 लाख 50 हजार छात्राओं को फ्री साइकिल का लाभ दिया जाएगा। 

MP Free Cycle Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • मोहन यादव सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने के लिए MP Free Cycle Yojana 2025 का शुभारंभ किया गया है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा फ्री साइकिल योजना का लाभ राज्य के शासकीय स्कूलों में अध्यनरत छात्राओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत कक्षा 6 से 9वीं में पढ़ने वाली छात्राओं को मुफ्त साइकिल का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य की उन छात्राओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा जिनके घरों और छात्रावास से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक है।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत वर्ष 2024-25 में 4 लाख 50 हजार छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
  • MP Free Cycle Yojana के अंतर्गत कक्षा 6वीं की छात्राओं को 18 इंच की और कक्षा 9वीं की छात्राओं को 20 इंच की साइकिल मुफ्त दी जाएगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर छात्राएं आसानी से समय पर स्कूल जाकर अपनी पढ़ाई सही से कर सकेंगी।
  • यह योजना खास तौर पर उन छात्राओं के लिए लाभदायक सिद्ध होगी जिन्हें स्कूलों की दूरी के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है। 

Read Also – E Krishi Yantra Anudan Yojana MP

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना के लिए पात्रता

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।

  • आवेदक को मध्य प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल कक्षा 6 से 9वीं तक की छात्राएं पात्र होंगी।
  • राज्य की केवल शासकीय माध्यमिक विद्यालय में अध्यनरत छात्राएं इस योजना के लिए पात्र होगी। 
  • सरकारी स्कूलों के छात्रावास में रहने वाली लड़कियां भी इस योजना के लिए पात्र होगी।
  • ऐसी छात्राएं जिनके घर से सरकारी स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या उससे अधिक है इस योजना के लिए पात्र होगी।

MP Free Cycle Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

MP Free Cycle Yojana के तहत आवेदन करने हेतु छात्राओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • अंक तालिका
  • शपथ पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

मध्य प्रदेश फ्री साइकिल योजना 2025 के तहत आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश स्टेट एजुकेशन पोर्टल 2.0 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 
MP Free Cycle Yojana
  • होम पेज पर आपको महत्वपूर्ण लिंक के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा जहां पर आपको योजनाओं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही सभी योजनाओं की सूची आ जाएगी।
  • अब आपको निशुल्क साइकिल योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से MP Free Cycle Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQs

MP Free Cycle Yojana 2025 को किसने शुरू किया गया है?

MP Free Cycle Yojana 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के द्वारा शुरू किया गया है। 

मध्य प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के तहत राज्य की कितनी छात्राओं को मुफ्त साइकिल का लाभ मिलेगा?

मध्य प्रदेश मुफ्त साइकिल योजना के तहत राज्य की शासकीय स्कूलों की 45 लाख 50 हजार छात्राओं को निशुल्क साइकिल का लाभ मिलेगा।

MP Free Cycle Yojana के अंतर्गत कौन सी कक्षा की छात्राओं को फ्री साइकिल दी जाएगी?

MP Free Cycle Yojana के अंतर्गत कक्षा 6 से 9वीं तक की छात्राओं को फ्री साइकिल दी जाएगी। 

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइट  MP Free Cycle Yojana
नए अपडेट के लिए विजिट करें yojanabazar.in

Leave a Comment