Ladli Behna Yojana 17th Kist – मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत हर महीने 1 करोड़ 29 लाख महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। हाल ही में इस योजना के तहत 16वीं किस्त की राशि 1250 रुपए ट्रांसफर की गई है। उससे पहले जबकि महिलाओं को 15वीं किस्त के अंतर्गत 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। जो लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन के त्योहार पर 15वीं किस्त के अंतर्गत 250 रुपए की अतिरिक्त राशि शगुन स्वरूप प्रदान की गई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले में कार्यक्रम में लाभार्थी बहनों के अकाउंट में 16वीं किस्त 1250 रुपए की राशि जारी की और अब इसी तरह महिलाओं को 17वीं किस्त में 1250 रुपए की राशि मिलेगी। यह राशि उन महिलाओं को मिलेगी जिन्होंने लाडली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन किया हुआ है। जिन महिलाओं को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। और जानना चाहती हैं कि Ladli Behna Yojana 17th Kist कब आएगी तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से लाडली बहना योजना 17वीं किस्त से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने वाले है।
लाडली बहना योजना 17वीं किस्त
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि मुहैया कराई जाएगी। लाभार्थी महिलाओं को पहले इस योजना के तहत 1000 रुपए की राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर बाद में 1250 रुपए कर दिया गया। लाडली बहना योजना के अंतर्गत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है। ताकि गरीब परिवार की महिलाएं अपनी छोटी से छोटी जरूरत को आसानी से पूरा कर सके और उन्हें अपनी आर्थिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े। वर्तमान समय में इस योजना का संचालन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के द्वारा किया जा रहा है। अब तक राज्य की लाभार्थी महिलाओं को लाडली बहना योजना 16 किस्तें प्राप्त हो चुकी है 16वीं किस्त की राशि महिलाओं के बैंक खाते में 9 सितंबर को जारी की गई। और अब जल्द ही 17वीं किस्त की राशि सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं की बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा की गई है कि जल्द ही महिलाओं के बैंक खाते में 17वीं किस्त की राशि जारी की जाएगी।
Read Also – Ladli Behna Yojana 16th Kist
Ladli Behna Yojana 17th Installment 2025 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Ladli Behna Yojana 17th Installment |
योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 1250 रुपए |
सातवीं किस्त मिलेगी | अक्टूबर 2024 को |
स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | cmladlibahna.mp.gov.in |
Ladli Behna Yojana 17th Kist 2025 की राशि कब मिलेगी?
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर महीने 1 तारीख से 10 तारीख के बीच लाडली बहना योजना किस्त जारी की जाती है। राज्य की महिलाओं को लाडली बहन योजना की 17वीं किस्त अक्टूबर महीने में प्राप्त होगी। लेकिन अक्टूबर महीने की किस तारीख को महिलाओं को 17वीं किस्त की राशि कब प्राप्त होगी इस पर सरकार ने कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना की किस्त राशि हर महीने 1 तारीख से 10 तारीख के बीच ट्रांसफर की जा रही है तो इस अनुसार 17वीं किस्त की राशि भी 10 तारीख तक राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। यानी महिलाओं को Ladli Behna Yojana 17th Installment की राशि 10 अक्टूबर तक प्राप्त हो जाएगी।
कब बढ़ाई जाएगी योजना की राशि
जैसे कि आप सभी जानते हैं कि लाडली बहना योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपए की राशि दी गई थी जिसे बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक करने की घोषणा की गई थी। घोषणा के बाद से अब तक राज्य की महिलाओं को 3000 की किस्त का इंतजार है कि कब लाभार्थी महिलाओं को 3000 की किस्त जारी की जाएगी। हालांकि वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अभी तक लाडली बहना योजना की राशि को बढ़ाने पर कोई घोषणा नहीं की गई है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना की राशि में वृद्धि करने से लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक की जाएगी तो आपको इसकी जानकारी यहीं से प्राप्त हो जाएगी।
लाडली बहना योजना 17वीं किस्त की लिस्ट कैसे चेक करें?
मध्य प्रदेश राज्य की सिर्फ उन्हीं महिलाओं को लाडली बहना योजना 17वीं किस्त का लाभ मिलेगा जिनके नाम लिस्ट में शामिल होगा। अगर आप भी अपना नाम चेक करना चाहती है तो आप नीचे दिए गए प्रक्रिया को अपना कर आसानी से लिस्ट चेक कर सकती है।
- लिस्ट चेक करने के लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको अंतिम सूची के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज कर ओटीपी वेरीफिकेशन करना होगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद आपको पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सूची देख के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने लाडली बहना योजना 17वीं किस्त की लिस्ट आ जाएगी।
- इस सूची में अगर आपका नाम है तो आपको 17वीं किस्त की राशि 10 अक्टूबर तक आपके बैंक खाते में प्राप्त होगी।
Ladli Behna Yojana 17th Installment 2025 का स्टेटस कैसे चेक करें?
सरकार द्वारा जैसे ही लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में लाडली बहना योजना 17वीं किस्त जारी की जाएगी रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस आ जाएगा इसके अलावा महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकती है।
- सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद आपको नए पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे आपका नाम, अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र क्रमांक दर्ज करना होगा।
- इतना दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिसे आपको दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके भुगतान की स्थिति आ जाएगी।
- इस प्रकार आप लाडली बहना योजना 17वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
FAQs
लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त की राशि कब आएगी?
लाडली बहना योजना की 17वीं किस्त की राशि 10 अक्टूबर तक सभी महिलाओं के बैंक खाते में आ जाएगी।
Ladli Behna Yojana 17th Installment के अंतर्गत कितने रुपए की राशि मिलेगी?
Ladli Behna Yojana 17th Installment के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को 1250 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत कितनी महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाडली बहना योजना के तहत राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं को लाभान्वित किया जा रहा है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Ladli Behna Yojana 17th Installment |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |