Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Jharkhand Millet Mission Yojana 2025: किसानों को 3,000 से 15,000 रुपए तक की सहायता, आवेदन कैसे करें?

Jharkhand Millet Mission Yojana, झारखंड सरकार द्वारा राज्य में मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए झारखंड मिलेट मिशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और पोषण को बढ़ाने हेतु राज्य सरकार द्वारा मिलेट उत्पादन में लगे किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

झारखंड सरकार द्वारा इस मिशन के तहत किसानों को 3000 से लेकर 15000 रुपए तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। इसके अलावा इस मिशन के अंतर्गत किसानों को मंडुवा, कोदो और जंगोरा सहित विभिन्न प्रकार की फैसले भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिससे राज्य के अधिक से अधिक किसान मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित हो सके। अगर आप भी झारखंड राज्य के किसान हैं और Jharkhand Millet Mission Yojana 2025 के अंतर्गत आवेदन कर आर्थिक सहायता का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से झारखंड मिलेट मिशन योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जानते कि इस योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सहायता का लाभ कैसे मिलेगा।

Jharkhand Millet Mission Yojana 2025 क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड मिलेट मिशन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

राज्य सरकार द्वारा किस योजना के तहत मोटे अनाज जैसे बाजरा, मंडुवा, कोदो, रागी और जंगोरा आदि की खेती करने पर 3000 से 15000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी। जोकि सीधे से लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इस आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त बिना किसी आर्थिक समस्या के किसान खेती कर सकेंगे।

जिससे किसान मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित होगें और राज्य में मिलेट की खेती को बढ़ावा मिलेगा।  राज्य के वही किसान इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे जिनके पास एक एकड़ से 5 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है।

यह योजना साल 2028 तक लागू रहेगी। कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्रालय द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसे राज्य के 24 जिलों में शुरू कर दिया गया है। झारखंड मिलेट मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान स्वयं ऑनलाइन या नजदीकी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 

Read Also – झारखंड कृषि ऋण माफी योजना

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  झारखंड मिलेट मिशन योजना
शुरू की गई  झारखंड सरकार द्वारा
संबंधित विभागकृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड  
लाभार्थीराज्य के लघु एवं सीमांत किसान  
उद्देश्यकिसानों को मोटे अनाज की खेती करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  3000 से 15000 रुपए तक
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  jhmm.jharkhand.gov.in

Jharkhand Millet Mission Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा मिलेट मिशन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर बिना किसी आर्थिक समस्या के राज्य के लघु एवं सीमांत किसान मोटे अनाज की खेती कर सके।

इससे उनकी आय में भी वृद्धि होगी और उन्हें मिलेट की खेती करने में किसी भी तरह की कोई भी समस्या नहीं आएगी। इस योजना के माध्यम से राज्य में मिलेट की खेती को बढ़ावा मिलेगा। झारखंड सरकार द्वारा किसानों को मिलेट की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 3000 रुपए से 15000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिससे किसान बिना किसी हानि की परवाह किए मोटे अनाज की पैदावार कर सकेंगे और अपनी आय को दुगना कर सकेंगे। 

Read Also – Gogo Didi Yojana

झारखंड में मिलेट की खेती का महत्व 

मिलेट की खेती का महत्व झारखंड में अत्यंत की महत्वपूर्ण है क्योंकि झारखंड की भौगोलिक जलवायु मिलेट की खेती के अनुसार अनुकूलित मानी जाती है। मिलेट की खेती के लिए झारखंड की भूमि बहुत ही ज्यादा फायदेमंद है। इसके अलावा बाजरा, ज्वार, रागी और मडुआ जैसी मिलेट की फसलें बहुत ज़्यादा पोषण मूल्य रखती हैं।

वे मिलेट की फसलें मैग्नीशियम, पोटेशियम, बीटा-कैरोटीन, विटामिन बी6, आयरन और फोलिक एसिड जैसे आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर हैं। इसके अलावा मिलेट में कार्बोहाइड्रेट कम होता है जो इसे कुपोषण से निपटने के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। मोटे अनाज स्तनपान कराने वाली माताओं और बढ़ते बच्चों के लिए वरदान हैं।

साथ ही इनमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों को मज़बूत बनाने में योगदान देती है। इन सभी लाभों को ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा मिलेट की फसल को भरपूर सहयोग दिया जा रहा है। ताकि राज्य के अधिक से अधिक किसान मिलेट की खेती करने को सक्षम हो सके। 

आर्थिक सहायता राशि

झारखंड सरकार द्वारा मिलेट मिशन योजना के तहत राज्य के किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। किसानों को निम्न अनुसार वित्तीय सहायता मिलेगी इसका विवरण नीचे सूची में दिया गया है।

भूमि प्रति एकड़वित्तीय सहायता राशि  
1 एकड़ भूमि पर3000 रुपए  
2 एकड़ भूमि पर6000 रुपए  
3 एकड़ भूमि पर9000 रुपए  
4 एकड़ भूमि पर12000 रुपए  
5 एकड़ भूमि पर15000 रुपए  

Jharkhand Millet Mission Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • झारखंड मिलेट मिशन योजना के माध्यम से खेती करने के लिए लघु एवं सीमांत किसानों को 3000 रुपए से 15000 रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • उन किसानों को 3000 रुपए की वित्तीय प्रोत्साहन राशि दी जाएगी जिन किसानों के पास एक एकड़ कृषि योग्य भूमि है।
  • वहीं जिन किसानों के पास 5 एकड़ भूमि है उन किसानों को 15000 रुपए की राशि का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • सरकार द्वारा दी जाने वाली की आर्थिक सहायता राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • Millet Mission Yojana के माध्यम से झारखंड के सभी 24 जिलों के किसानों को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के छोटे और सीमांत किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है।
  • सरकार द्वारा किसानों को वित्तीय प्रोत्साहन प्रदान कर मिलेट की खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के माध्यम से गुणवत्ता से समझौता किए बिना मिलेट उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना किसानों की आय के स्तर को बढ़ाएगी और उनकी समग्र भलाई में योगदान देगी।
  • इस योजना के माध्यम से किसानों को नुकसान की चिंता किए बिना अपनी उपज बढ़ाने के लिए सशक्त बनाया जा सकेगा।

झारखंड मिलेट मिशन योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड मिलेट मिशन योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु झारखंड राज्य के मूल निवासी पात्र होंगे।
  • आवेदक को लघु एवं सीमांत किसान होना चाहिए।
  • आवेदक किसान के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • किसान की आयु 18 वर्ष अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के जिन किसानों के पास 10 डिसमिल से 5 एकड़ तक जमीन है वे इस योजना के लिए पात्र होंगे। 
  • अनुदान रैयत और बटाईदार दोनों प्रकार के किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • ऐसे किसान जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता है वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
  • आवेदक किसान का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Jharkhand Millet Mission Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पहचान पत्र
  • किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • कृषि भूमि संबंधी दस्तावेज
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

अगर आप झारखंड राज्य के किसान है और मिलेट मिशन योजना के तहत निर्धारित की गई पात्रता को पूरा कर आवेदन करना चाहते हैं तो आप इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • सबसे पहले आपको कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand Millet Mission Yojana
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज कर Remember Me पर टिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Sign In के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने झारखंड मिलेट मिशन योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर जमीन का विवरण बैंक पासबुक का विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा। उसके बाद आपको एक रसीद प्राप्त होगी। जिसे आपको अपने पास सुरक्षित रखना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से Jharkhand Millet Mission Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

FAQ’s

झारखंड मिलेट मिशन योजना 2025 का लाभ किसे मिलेगा?

झारखंड मिलेट मिशन योजनाका लाभ राज्य के लघु एवं सीमांत किसानों को मिलेगा जिनके पास एक एकड़ से 5 एकड़ तक कृषि योग्य भूमि है।

Jharkhand Millet Mission Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी?

Jharkhand Millet Mission Yojana के तहत राज्य के किसानों को मोटे अनाज की खेती करने पर सरकार द्वारा 3000 रुपए से 15000 रुपए तक की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

झारखंड मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

झारखंड मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत आप स्वयं आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके अलावा आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइट  झारखंड मिलेट मिशन योजना
नए अपडेट के लिए विजिट करें   yojanabazar.in

Leave a Comment