Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025: जल्द आवेदन करे, पात्रता व लाभ

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana– झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में राज्य किसानों को बड़ी राहत प्रदान की हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत 1 लाख 76 हजार 977 किसानों का कर्ज माफ किया गया है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा दाताओं के कर्ज को चुकाने के लिए 400.66 करोड़ की राशि की अदायगी जाएगी। जिससे किसानों को कर्ज चुकाने की चिंता से मुक्ति मिल सके। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। जिसके लिए उन्हें इस योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा। लेकिन आवेदन करने से पहले आपको Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025 के लिए पात्रता क्या है और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन सभी से जुड़ी जानकारी का प्राप्त होना आवश्यक है ताकि आप आसानी से आवेदन कर इस योजना का लाभ उठा सके। इसलिए यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें।

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 29 दिसंबर 2020 को शुरू की गई एक प्रमुख योजना है जिसके तहत राज्य के किसानों को कृषि ऋण से मुक्ति दी जाती है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के गरीब व सीमांत किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा जिससे किसानों का ऋण का बोझ कम होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस योजना का संचालन झारखंड कृषि एवं पशुपालन सहकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। कृषि एवं पशुपालन विभाग की ओर से 26 सितंबर को धुर्वा के प्रभात तारा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के 1 लाख 76 हजार 997 किसानों का 400 करोड़ 66 लाख रुपए का कर्ज माफ कर दिया गया। ऋण की अदायगी राशि उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेज दी गई है। कृषि ऋण माफी योजना के तहत राज्य के किसानों का 2 लाख रुपए तक के कर्ज को माफ कर सरकार द्वारा बड़ी राहत प्रदान की गई है।

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  झारखंड कृषि ऋण माफी योजना
शुरू की गईमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा  
संबंधित विभाग  कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग
लाभार्थीराज्य के किसान  
उद्देश्यराज्य के छोटे व गरीब किसानों का कृषि कर्ज माफ करना
ऋण माफी राशि2 लाख रुपए  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  https://jkrmy.jharkhand.gov.in/

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025 का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा कृषि ऋण माफी योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसानों को कृषि कर्ज से राहत प्रदान करना है। ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके जो अपना कृषि ऋण चुकाने में सक्षम नहीं है। जिससे किसान बिना किसी चिंता के अपनी खेती कर सके। और नई फसल की खेती के लिए फिर से ऋण प्राप्त कर सके। इस योजना का लाभ प्राप्त किसान बेहतर तरीके से अपने कृषि कार्य कर सकेंगे। 

अब तक 4,78,922 किसानों को मिली राहत

कृषि उपनिदेशक ने बताया कि कृषि ऋण माफी योजना के तहत अब तक राज्य के 4 लाख 78 हजार 922 किसानों का 1922.04 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जा चुका है। 2 लाख रुपए तक बकाया ऋण राशि वाले लाभार्थी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन कर सकते हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा 26 सितंबर 2024 को चयनित किए गए 1 लाख 76 हजार 977 लाभार्थी किसानों के द्वारा लिए गए कर्ज की 400.66 करोड़ के बैंक ऋण की अदायगी की गई है। 

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • कृषि ऋण माफी योजना को झारखंड सरकार द्वारा किसानों को कर्ज माफी से राहत दिलाने हेतु शुरू किया गया है।
  • झारखण्ड कृषि ऋण माफी योजना का संचालन कृषि, पशुपालन एंव सहकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है। 
  • राज्य के गरीब एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। 
  • इस योजना के तहत राज्य के किसानो का 2 लाख रुपए तक का कृषि ऋण माफ किया जाएगा।
  • किसानों को कृषि ऋण के कर्ज से मुक्ति मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति मे सुधार होगा।
  • यह योजना किसानों को प्रवास करने से रोकने में मदद करेगी। जिससे राज्य मे कृषि अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।
  • कृषि ऋण माफी योजना के संचालन हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 4606 करोड़ 57 लाख रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।
  • Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025 का लाभ  राज्य के अधिक से अधिक पात्र किसानो को मिल सकेगा। 
  • अब तक इस योजना के तहत 4 लाख 78 हजार 922 किसानों का 1922.04 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जा चुका है।
  • कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से फसल ऋण धारकों की ऋण पात्रता में सुधार होगा और नए फसल ऋण की प्राप्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
  • Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana के माध्यम से अन्नदाताओं को कर्ज चुकाने से मुक्ति मिलेगी। जिससे उनके कृषि कार्यों में भी सुधार होगा। 
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वेब पोर्टल पर संपर्क रहित और कागज रहित आवेदन प्राप्त करने के माध्यम से ऑनलाइन लागू किया गया है।
  • राज्य के पात्र किसानों को इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025 के लिए पात्रता

  • माफी योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को लघु एवं सीमांत किसान होना चाहिए।
  • आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब किसान इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • केवल वही किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले फसल ऋण लिया है।

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • कृषि भूमि के दस्तावेज
  • आय  प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

आर्थिक सहायता

झारखंड सरकार द्वारा कृषि ऋण माफी योजना के माध्यम से राज्य छोटे और सीमांत किसानों को लाभ दिया जा रहा है जिसके तहत लाभार्थी किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जाता है। इससे पहले 50 हजार रुपए तक की ऋण अदायगी सरकार द्वारा की जाती थी। जिसे बढ़ाकर 2 लाख रुपए तक कर दिया गया है। इस योजना के तहत अब तक 4,78,922 किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया है इन लाभार्थी किसानों के द्वारा लिए गए कर्ज की लगभग 1922.04 करोड़ रुपए की आदायगी सरकार द्वारा की गई है।

चयन प्रक्रिया

झारखंड कृषि पशुपालन एवं किसान एवं सहकारिता विभाग द्वारा झारखंड कृषि ऋण माफी योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत लाभार्थी किसानों का चयन ऋण राशि के आधार पर किया जाता है। और इस योजना के तहत पात्र पाए जाने वाले वाले लाभार्थी किसान का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर उन्हें लाभ प्रदान किया जाता है। राज्य के वे सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे जिन्होंने 31 मार्च 2020 से पहले कृषि के लिए बैंक से लोन लिया है। 

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना 2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana
  • होम पेज पर आपको Beneficiary Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके बाद आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने संबंधित जानकारी आ जाएगी।
  • आपको यहां पर Proceed के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप आसानी से झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana 2025 लॉगिन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको झारखंड कृषि ऋण माफी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर अपने बैंक का चयन करना होगा।
  • इसके बाद आपको यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको Remember Me के विकल्प पर टिकट Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के अंतर्गत लॉगिन कर सकते हैं। 

FAQs

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत कितने रुपए का कर्ज माफ किया जाता है?

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत पात्र किसानों का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाता है।

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana का संचालन किसके द्वारा किया जा रहा है?

Jharkhand Krishi Rin Mafi Yojana का संचालन कृषि पशुपालन एवं किसान एवं सहकारिता विभाग द्वारा किया जा रहा है।

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अब तक कितने किसानों का ऋण माफ किया जा चुका है?

झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत अब तक 4,78,922 किसानों का 1922.04 करोड़ रुपए का ऋण माफ किया जा चुका है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटझारखंड कृषि ऋण माफी योजना  
नए अपडेट के लिए विजिट करें yojanabazar.in

Leave a Comment