Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त 13 तरीक की शाम तक हो जाएगी जारी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार 13 सितंबर को लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से  मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी करेंगे। इस योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की दूसरी किस्त हस्तांतरित की जाएगी। इससे पहले विभिन्न चरणों में मुख्यमंत्री पहली किस्त का हस्तांतरण कर चुके हैं। यह योजना राज्य की महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए एक कल्याणकारी योजना है। अगर आप भी मंईयां सम्मान योजना का लाभ का लाभ प्राप्त कर रही है और जानना चाहती है कि Maiya Samman Yojana 2nd Installment की राशि आपके बैंक खाते में आई है या नहीं। इसके अलावा आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो चलिए जानते हैं मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त 2025 के बारे में।

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब महिलाओं के कल्याण हेतु मंईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा गरीब एवं कमजोर वर्ग महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक राशि प्रदान की जा रही है। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। राज्य के 21 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं को सरकार द्वारा इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि दी जा रही है लेकिन अब से राज्य की 18 से 50 वर्ष की उम्र तक की महिला इस सम्मान राशि का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की 45 लाख माता और बहनों को लाभ दिया जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस योजना की पहली किस्त की 1000-1000 रुपए की राशि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं के बैंक खाते में भेज दी गई है। 

Read Also – Maiya Samman Yojana Edit Form

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त 2025 के बारे में जानकारी

आर्टिकल का नाम  मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त
योजना का नाम  मुख्यमंत्री  मंईयां सम्मान योजना
शुरू की गई  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा
लाभार्थीराज्य की महिलाएं  
उद्देश्यमहिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर खर्च करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि  1000 रुपए प्रतिमाह
लाभ45 लाख महिलाओं  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in

13 सितंबर 2025 को मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी

झारखंड राज्य सरकार ने 13 सितंबर को बोकारो के ललपनिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त जारी की। जिसके तहत 3 अरब 22 करोड़ राशि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की। करम पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में आज से मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त मिलनी शुरु हो जाएगी। उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने पहुंचीं महिलाओं से पूछा कि “आप लोग का आशीर्वाद हम लोग पर है न आशीर्वाद रहेगा? आगे हमको याद रखिएगा कि नहीं”। उन्होंने अपनी उपलब्धियां गिनवाई और कहा कि हमारा लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से संभल प्रदान कर उन्हें आत्म सम्मान के साथ समाज में जीवन यापन करने हेतु सक्षम बनाना है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी छोटी से छोटी आवश्यकता होगी पूर्ति कर सकेंगी। 

महिलाओं के खाते में सीधे हस्तांतरण

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना का लक्ष्य राज्य की महिलाओं का आर्थिक मदद प्रदान करना है। मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। जिनमें से इस योजना के तहत 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि प्राप्त कर रही है। मुख्यमंत्री द्वारा आदेश दिया गया है कि हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में राशि भेजी जाए जिससे समय रहते लाभार्थियों को मदद मिल सके।

अब 18 से 20 साल की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। इन्हें भी जल्द ही सम्मान राशि मिलने लगेगी। इस योजना के तहत पहले केवल 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को शामिल किया गया था लेकिन अब इसमें विस्तार किया जा चुका है। अब से राज्य की 18 से 20 वर्ष की युवतियों को भी इस योजना का लाभ मिलने लगेगा। आज से ही 18 से 20 वर्ष की युवतियां इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। 

प्रथम चरण में कहां कितनी महिलाओं को मिली राशि

इस योजना के प्रथम चरण में विभिन्न जिलों की महिलाओं को सम्मान हस्तांतरित की गई। मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 अगस्त को पहली बार पाकुड़ की 80,000 से अधिक महिलाओं को, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर की 13.94 लाख से अधिक महिलाओं को 27 अगस्त को संताल की 7.32 लाख से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान की 7.32 लाख से अधिक और वहीं 4 सितंबर को दक्षिण छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 7 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में 70 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि का हस्तांतरण किया गया है।  

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत निर्धारित की गई पात्रता मानदंड निम्नलिखित है।

  • आवेदक महिला को झारखंड राज्य की मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदिका की न्यूनतम आयु 18 साल से अधिक एवं 50 साल से कम होनी चाहिए।
  • आवेदिका का परिवार झारखंड राज्य के अंत्योदय अन्न योजना/गृहस्थ कार्ड/K-Oil राशन कार्ड धारी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना में आवेदन करने वाली महिला के पास अपना आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र होना आवश्यक है।
  • आवेदिका का आधार लिंक्ड सिंगल बैंक खाता होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए वे महिलाएं पात्र होगी जिनके परिवार की वार्षिक आय 8 लाख से कम है।
  • सभी वर्ग की ग्रामीण और शहरी दोनों महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्र होगी।

Maiya Samman Yojana 2nd Kist के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्र महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

Maiya Samman Yojana 2nd Installment की स्थिति कैसे चेक करें?

  • मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त की स्थिति चेक करने के लिए सबसे पहले आपको मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाना होगा। 
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।   
  • होम पेज पर आपको आवेदन एंव भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। जिसमे आपको आवेदन क्रमांक, मोबाइल नम्बर दर्ज करना होगा। 
  • अब आपको इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज कर भुगतान की स्थिति देखें के विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त की स्थिति खुलकर आ जाएगी। जिसमे आपने दूसरी किस्त के भुगतान की स्थिति देख कर सकते है।
  • इस प्रकार आपकी मंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त की स्थिति ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

संपर्क विवरण

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त  से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 1800 890 0215 पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप को योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो आप घर बैठे अपनी समस्या का निवारण प्राप्त कर सकते हैं। 

FAQs

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त कब जारी हुई?

मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा करम पर्व की पूर्ण संध्या पर शुक्रवार 13 सितंबर को जारी की गई।

Maiya Samman Yojana 2nd Installment की राशि कितनी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई?

Maiya Samman Yojana 2nd Installment की राशि राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।

मंईयां सम्मान योजना का लाभ अब से कितनी आयु की महिलाओं को मिलेगा?

मंईयां सम्मान योजना का लाभ अब 18 से 20 वर्ष की महिलाओं को भी मिलेगा। यानी अब इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटमंईयां सम्मान योजना दूसरी किस्त  
नए अपडेट के लिए विजिट करें   yojanabazar.in

Leave a Comment