Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2025: मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करे

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर अलग-अलग योजनाओं का संचालन कर स्वरोजगार के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा माटी कला व्यवसाय से जुड़े कुम्हार जाति के नागरिकों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना को शुरू किया गया है। जिसका संचालन माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश द्वारा किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से राज्य के माटी कला से जुड़े नागरिकों को स्वरोजगार स्थापित करने व उन्हें बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा बिना किसी ब्याज दर के ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। जिससे वह अपना खुद का उद्योग स्थापित कर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के निवासी है और माटी कला से जुड़े उद्यम को स्थापित करने हेतु लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस योजना के तहत ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि माटी कला योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है? और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। तो आईए विस्तार से जानते हैं मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार के बारे में। 

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना क्या है?

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा माटी कला उद्योग से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां प्रारंभ करने या स्थापित करने के लिए राज्य के माटी कला से संबंधित कारीगरों एवं शिल्पियों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार इस योजना के तहत कुम्हार जाति के नागरिकों को व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने हेतु बिना किसी ब्याज दर के लोन राशि दी जाएगी। जिसकी मदद से वह माटी कला का उद्योग शुरू कर राज्य में माटी कला से जुड़े व्यवसाय को बढ़ावा दे सके।

सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत माटी कला से जुड़े हुए व्यवसाय जैसे मिट्टी के खिलौने, जग, सुराही, कुल्हड़ और अन्य सामान बनाने के लिए लोन मुहैया कराया जाएगा। यह योजना राज्य में माटी कला से संबंधित कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उन्हें व्यावसायिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाने में मदद करेगी। जिससे कारीगर और शिल्पकार की तात्कालिक वित्तीय आवश्यकता की पूर्ति होगी। 

Read Also – डीजी शक्ति योजना पंजीकरण फॉर्म

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामMukhyamantri Matikala Rojgar Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा
संबंधित विभाग  माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश
लाभार्थी  कुमार जाति के नागरिक
उद्देश्यमाटी कला से जुड़े व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करना और मिट्टी के बने उत्पादों को बढ़ावा देना
राज्यउत्तर प्रदेश  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइट  upmatikalaboard.in

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना का उद्देश्य

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माटी कला योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के माटी कला से जुड़े व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लोन उपलब्ध कराना है। जिससे राज्य में माटी कला का कार्य करने वाले लोगों को माटी कला उद्योग से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां प्रारंभ करने और उन्हें निर्मित करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन मिल सके। और राज्य में मिट्टी के बने उत्पादों को बढ़ावा दिया जा सके व कुम्हारों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त हो सके।

इस योजना के माध्यम से पुरानी संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और मिट्टी के बने उत्पाद चलन में आएंगे। यह योजना माटी कला के व्यवसाय से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएगी। 

Read Also – UP Chief Minister Tourism Fellowship Program

वित्तीय सहायता राशि

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana के तहत  माटी कला का व्यवसाय करने के लिए 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। इसके अलावा 5 लाख से अधिक तथा 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए लाभार्थी को न्यूनतम 8वीं कक्षा पास तथा माटी कला का प्रशिक्षण प्राप्त हो साथ ही माटी कला की परंपरागत जानकारी होनी चाहिए। इस राशि में से लोन राशि का 25% मार्जिन मनी के रूप में शासन द्वारा उद्यमी के ऋण खाते में बैंक द्वारा मांग करने पर उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना के तहत लाभार्थी को मार्जिन मनी प्राप्त होने से उन पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम होगा। साथ ही राज्य में मिट्टी के बर्तनों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य के बेरोजगार माटी कला से जुड़े लोगों को वित्तीय सहायता का लाभ दिया जाएगा।
  • सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत माटी कला से जुड़े व्यवसाय जैसे मिट्टी के खिलौने, सुराही, जग, कुल्हड़ और अन्य सामान बनाने के लिए लोन का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • Mukhyamantri Mati Kala Rojgar Yojana के तहत कुम्हार को माटीकला से संबंधित व्यवसाय स्थापित करने के लिए 5 से 10 लाख रुपए तक लोन दिया जाएगा।
  • इस लोन राशि का लाभ प्राप्त कर बेरोजगार नागरिक आत्मनिर्भर होकर अपना खुद का रोजगार स्थापित कर सकेंगे।
  • माटी कला का कार्य करने वाले लोगों को इस योजना के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज दर के मिलेगा।
  • वहीं 5 से अधिक और 10 लाख रुपए तक के लोन के लिए 8वीं कक्षा पास होना तथा माटी कला की जानकारी व प्रशिक्षित कुम्हार को दिया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार द्वारा दिए जाने वाले लोन पर लाभार्थी को 25% की छूट प्राप्त होगी।
  • लाभार्थियों को यह लोन बैंक के माध्यम से 5 वर्ष की अवधि के लिए दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री माटी कला योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के माटी कला कारीगर और शिल्पकार पुरानी संस्कृति को उजागर करेंगे।
  • यह योजना मिट्टी के बने वस्तु के उपयोग को बढ़ावा देगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana के माध्यम से माटीकला से संबंधित लोगों को रोजगार प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के लिए पात्रता

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु सरकार द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसे पूरा कर आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए से अधिक ऋण हेतु आवेदक को कम से कम 8वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • आवेदक को कुमार होना चाहिए और माटी कला में प्रशिक्षित अथवा माटी कला की परंपरागत जानकारी होनी चाहिए।

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता दस्तावेज
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट
  • अनापत्ति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना 2025 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें?

Mukhyamantri Mati Kala Rojgar Yojana के तहत राज्य के जो भी माटी कला उद्योग से संबंधित व्यावसायिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो वह नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश में माटीकला बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको योजनाएं के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने योजनाओं की लिस्ट आ जाएगी।
  • आपको मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर नीचे की ओर आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आ जाएगा।
  • अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को जैसे व्यक्तिगत जानकारी, पता, गतिविधि का प्रकार, परियोजना की कुल लागत, बैंक विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको Next के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अगले पेज पर फॉर्म के साथ मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
  • इसके बाद आपको Submit के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिससे आपको अगले पेज पर दर्ज करना होगा।
  • आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी पात्र होने पर आपके बैंक खाते में लोन राशि भेज दी जाएगी। 
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के अंतर्गत सफलतापूर्वक ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते है। 

FAQs

माटी कला योजना को किस राज्य में संचालित किया जा रहा है?

माटी कला योजना को उत्तर प्रदेश में माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत कितने रुपए तक का लोन मिलेगा?

मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत राज्य के माटी कलाकारों को 5 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के मिलेगा। वहीं 5 लाख से अधिक तथा 10 लाख रुपए तक का लोन उन्हें दिया जाएगा जो न्यूनतम 8वीं पास तथा माटी कला की जानकारी और प्रशिक्षित होगा।

Mukhyamantri Mati Kala Rojgar Yojana के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

Mukhyamantri Matikala Rojgar Yojana के तहत आवेदन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट upmatikalaboard.in है।

डायरेक्ट लिंक

आधिकारिक वेबसाइटमाटी कला रोजगार योजना वेबसाइट  
नई अपडेट के लिए विजिट करें   yojanabazar.in

Leave a Comment