UP Kisan Karj Mafi List: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किसानों के लिए एक बड़ी राहत की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत यूपी किसान कर्ज राहत योजना के अंतर्गत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार ने UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2024 जारी कर दी है। राज्य के जिन किसानों ने इस योजना के तहत आवेदन किया है वह सभी अपना नाम किसान कर्ज राहत योजना लिस्ट में देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उनका कर्ज माफ किया गया है या नहीं। यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2024 में जिन किसानों का नाम शामिल होगा उनका 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2024 कैसे चेक करें से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। अगर आप भी उत्तर प्रदेश राज्य के किसान हैं और जानना चाहते हैं कि किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में आपका नाम आया है या नहीं। तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Read Also –UP Kisan Uday Yojana
यूपी किसान कर्ज माफी योजना क्या है?
यूपी किसान कर्ज माफी योजना को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के छोटे एवं सीमांत किसानों का सरकार द्वारा 1 लाख रुपए तक का ऋण माफ किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट जारी कर दी गई है अगर आपका नाम इस सूची में होता है तो आप बिना किसी चिंता के अपने कर्ज से मुक्त हो सकेंगे। UP Kisan Karj Mafi Yojana के तहत राज्य के उन सभी किसानों का 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा जिन्होंने कृषि के लिए 31 मार्च 2024 से पहले बैंक से लोन लिया था। अब तक इस योजना के तहत 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया जा चुका है। और अब सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024 के लिए 33000 से अधिक किसानों का कर्ज माफ करने का निर्णय लिया है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी वाले सभी किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी जा सके। जिससे वह आत्म निर्भर होकर सही समय पर अपनी खेती कर सके।
UP Kisan Karj Mafi List 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | UP Kisan Karj Mafi List |
योजना का नाम | यूपी किसान कर्ज माफी योजना |
शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान |
उद्देश्य | किसान कर्ज माफी लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध कराना |
लाभ | 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ |
लिस्ट देखने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | upkisankarjrahat.upsdc.gov.in |
Read Also –PM Kisan 19th Installment Date
यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट जारी करने का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी किसानों को ऑनलाइन सूची में नाम देखने की सुविधा प्रदान करना है। ताकि जिन किसानों का किसान कर्ज माफी योजना के तहत कर्ज माफ किया जा रहा है उन्हें अपना नाम देखने के लिए किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़े। और बिना किसी समस्या के वह घर बैठे अपना नाम ऑनलाइन लैपटॉप या मोबाइल के माध्यम से UP Kisan Karj Mafi Yojana List में चेक कर सके। इस योजना के माध्यम से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे किसानों को उनके कर्ज से मुक्ति दिलाने के साथ-साथ उन्हें नई शुरुआत करने का अवसर भी मिलेगा। यह योजना किसानों के लिए नई शुरुआत का संकेत है जिससे वह अपने आर्थिक बोर्ड से मुक्त होकर नई दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
2000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित
यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 33000 से भी अधिक किसानों का 2000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य के 19 जिलों के 33000 से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक किसानों का कर्ज माफ कर उन्हें राहत दी जा सके। यह योजना किसानों के लिए बड़ी राहत है जो किसानों को कर्ज का बोझ कम करने में सहायता करेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह बिना किसी आर्थिक समस्या के अपने कृषि कार्य कर सकेंगे।
Read Also –यूपी एग्रीस योजना
UP Kisan Karj Mafi List 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य किसानों को राहत प्रदान करने हेतु UP Kisan Karj Mafi List जारी कर दी गई है।
- राज्य के जिन किसानों का नाम इस लिस्ट में शामिल होगा। उनका 1 लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा।
- इस लिस्ट के माध्यम से चयनित लाभार्थी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
- UP Kisan Karj Mafi List के तहत 33000 से अधिक किसानों का 2000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा।
- किसानों को लिस्ट चेक करने के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से किसान कर्ज माफी लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- यूपी किसान कर्ज माफी योजना के माध्यम से किसानों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर राज्य के छोटे और सीमांत किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त होंगे।
यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए पात्रता
यूपी किसान कर्ज माफी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इस योजना के तहत निर्धारित की गई निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक किसान को उत्तर प्रदेश राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
- राज्य के केवल उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जो कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं।
- आवेदक किसान की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए राज्य के छोटे एवं सीमांत किसान पात्र होंगे।
- ऐसे किसान जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी या पेंशनधारी है इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
- किसान केवल कृषि का ही काम करता हो उसके पास आय का अन्य कोई स्रोत नहीं होना चाहिए।
Read Also –PM Kisan Yojana 18th Installment Date
UP Kisan Karj Mafi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- भूमि संबंधी दस्तावेज
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
यूपी किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट 2024 में नाम कैसे चेक करें?
अगर आपने यूपी किसान कर्ज माफी योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका नाम UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2024 में शामिल है या नहीं। तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से लिस्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको यूपी किसान कर्ज राहत पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/10/image-73.png)
- होम पेज पर आपको ऋण मोचन की स्थिति देखें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को दर्ज करना होगा।
- जैसे खाते का प्रकार, बैंक, जिला, शाखा, क्रेडिट कार्ड विवरण, मोबाइल नंबर आदि।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
- इसके बाद आपको आगे बढ़े के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको अपने जिला, तहसील और ग्राम का चयन करना होगा।
- चयन करने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने UP Kisan Karj Mafi Yojana List 2024 आ जाएगी।
- अगर आपका नाम इस सूची में शामिल होता है तो आपका कर्ज माफ कर दिया जाएगा।
Read Also –Unique Kisan ID Card
UP Kisan Karj Mafi List 2024 में उपलब्ध जानकारी
किसान कर्ज माफी योजना लिस्ट में आपको निम्नलिखित जानकारी देखने को मिलेगी जैसे
- जिले का नाम
- पंचायत का नाम
- लाभार्थी का नाम
- मोबाइल नंबर
FAQ’s
Que – यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट कैसे चेक करें?
Ans – यूपी किसान कर्ज माफी लिस्ट घर बैठे ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Que – UP Kisan Karj Mafi Yojana List में कितने किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा?
Ans – में राज्य के 19 जिलों के 33000 से अधिक छोटे एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
Que – यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए कितने रुपए का बजट आवंटित किया गया है?
Ans – यूपी किसान कर्ज माफी योजना के लिए 2000 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | https://upkisankarjrahat.upsdc.gov.in/ |
नए अपडेट के लिए विजिट करें |