Yeida Plot Scheme – कई लोगों का सपना होता है कि वह दिल्ली एनसीआर में अपना घर खरीद सकें। हालांकि बजट में प्लॉट खरीदना इतना आसान नहीं होता है लेकिन YEIDA ने 1200 घरों को बेचने का निर्णय लिया है। यमुना एक्सप्रेस पर बने नोएडा एयरपोर्ट के पास YEIDA के फ्लैट अब दिखाने के लिए तैयार है। जिनकी बिक्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। जो भी Yeida Plot Scheme के तहत फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो वह आसानी से घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर आवेदन कर सकते हैं। येडा प्लॉट योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू कर दी गई है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से YEIDA Plot Scheme 2024 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल तक पढ़ना होगा ताकि आप जान सके कि आप कब तक इस योजना के तहत फ्लैट खरीद सकते हैं। तो आईए विस्तार से जानते हैं येडा प्लॉट योजना के बारे में।
YEIDA Plot Scheme 2024 क्या है?
भारत सरकार द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत YEIDA बिल्ट अप हाउसिंग स्कीम को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से नोएडा के प्रीमियम स्थानों पर किफायती दामों पर आवास सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। आवेदकों को इस योजना के तहत लगभग 1200 आवासीय भूखंड उपलब्ध उपलब्ध कराए जाएंगे। सरकार ने इस योजना के तहत घरों की कीमत बाजार मूल्य से तुलनात्मक रूप से कम रखी है। यह योजना बेघरों की समस्या को दूर करने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। आपको बता दें कि इस योजना के तहत आवासीय भूखंड की दर 25,900 रुपए प्रति वर्ग मीटर निर्धारित की गई है। अगर आप भी इस योजना के तहत आवासीय भूखंड खरीदने में रुचि रखते हैं तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी राशि का भुगतान कर पंजीकरण कर सकते हैं।
Latest Update– प्लॉट आवंटन के लिए 10 अक्टूबर को निकलेगी लॉटरी
यमुना प्राधिकरण की आवासीय प्लॉट योजना में आवंटन के लिए लॉटरी प्रक्रिया 10 अक्टूबर को संपन्न होगी। जिनकी सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। अब 10 अक्टूबर को लॉटरी निकलने के साथ 361 लोगों की किस्मत खुलेगी। प्लॉटों का आवंटन आवेदकों के नाम की पर्ची निकाल कर होगा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय प्लॉट योजना में केवल एक प्रतिशत आवेदक ही लॉटरी स्थल पर मौजूद रहेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेष आवेदकों को लॉटरी प्रक्रिया का सजीव प्रसारण देखने को मिलेगा। प्राधिकरण ने आवेदकों की अधिक संख्या को देखते हुए केवल एक प्रतिशत आवेदकों को ही लॉटरी स्थल पर उपस्थित रहने की अनुमति दी है।
येडा प्लॉट योजना 2024 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Yeida Plot Scheme |
लॉन्च की गई | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण |
लाभार्थी | नोएडा के नागरिक |
उद्देश्य | किफायती दामों पर आवासीय भूखंड उपलब्ध कराना |
लॉन्च की तारीख | 19 सितंबर |
अंतिम तिथि | 31 मार्च 2025 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारीक वेबसाइट | यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण वेबसाइट |
YEIDA Plot Scheme 2024 का उद्देश्य
भारत सरकार द्वारा येडा प्लॉट योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को नोएडा के प्रमुख स्थानों पर किफायती कीमतों पर आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस योजना के तहत पिछले सालों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सरकार द्वारा इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर प्लॉट खरीद सकते हैं। यह योजना उन लोगों का सपना साकार करने में मदद करेगी जो दिल्ली एनसीआर में अपना घर खरीदने का सपना देखते हैं।
3 कैटेगरी में मिलेंगे घर
इस योजना के तहत मिलने वाले घरों को तीन कैटेगरी में विभाजित किया गया है। इसकी जानकारी नीचे दी गई है।
- YEIDA की हाउसिंग स्कीम में मिलने वाले 1 BHK का फ्लैट 29.76 स्क्वायर मीटर में बना है। ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट की कीमत 23.37 लाख है तो वहीं पहले, दूसरे और तीसरे फ्लोर पर इसकी कीमत 20.72 लाख होगी। इस कैटेगरी में 276 फ्लैट बेचे जाएंगे।
- 1 BHK फ्लैट 54.75 स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार हुआ है। जिसकी कीमत 33.05 लाख है। इस कैटेगरी में कुल 713 फ्लैट बेचे जा रहे हैं।
- 2 BHK फ्लैट 99.86 स्क्वायर मीटर में बनकर तैयार हुए हैं। जिसकी कीमत 45.09 लाख निर्धारित की गई है। इस कैटेगरी में 250 फ्लैट बेचें जाएंगे।
‘पहले आओ पहले पाओ‘ के आधार पर मिलेंगे प्लॉट
इस योजना के तहत अगले साल अप्रैल तक नोएडा एयरपोर्ट भी यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। वहीं एयरपोर्ट के पास YEIDA ने 3 तरह की हाउसिंग सोसाइटी तैयार की है। YEIDA घर बिकने के 2 साल बाद तक यहां का मैनेजमेंट भी संभालेगी। YEIDA के सीईओ अरुण वीर सिंह का कहना है कि हम पहले आओ के आधार पर पर फ्लैट देंगे। आवेदनकर्ता पहले आवेदन करके इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। सिंह का कहना है कि हमें लगता है यमुना एक्सप्रेसवे में मौजूद फ्लैट खरीदने के लिए लोगों की होड़ मच जाएगी।
YEIDA Plot Scheme में कितनी किस्तों में देना होगा पैसा
इस योजना के तहत फ्लैट का सारा पैसा एक साथ जमा करने पर आपको 2% की छूट मिलेगी। इसके अलावा आपको इस योजना के तहत किस्तों में पैसा जमा करने की भी सुविधा मिलेगी। लेकिन प्लॉट खरीदने के तुरंत बाद आपको 10% राशि जमा करनी होगी। वहीं 20% पैसा आपको अगले 30 दिनों के अंदर जमा करना होगा। बाकी का 70% पैसा आप अगले 5 साल के अंदर किस्तों में जमा कर सकते हैं। YEIDA इस 70% रकम पर 10% का ब्याज लगाएगी।
कब तक बिकेंगे फ्लैट?
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने हाउसिंग स्कीम के अंतर्गत 1200 फ्लैट बेचने का ऐलान किया है। YEIDA अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर फ्लैट बांटे जाएंगे। यह स्कीम 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। हालांकि अगर किसी कारणवश सारे घर नहीं बिक पाते है तो इस स्कीम को आगे भी जारी रखा जा सकता है। YEIDA की इस स्कीम के अंतर्गत 3 तरह के घर ऐलोकेट किए जाएंगे।
YEIDA की महत्वपूर्ण तिथियां
येडा प्लॉट योजना की महत्वपूर्ण तिथियां निम्नलिखित है।
- पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू होगी -19 सितंबर 2024
- योजना की समाप्त तिथि – 31 मार्च 2025
येडा प्लॉट योजना की आवंटन प्रक्रिया
- इस योजना के तहत आवंटन प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्लॉट नंबर निकाले जाएंगे।
- YEIDA Plot Scheme के अंतर्गत प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग-अलग ड्रा निकाला जाएगा।
- पहला ड्रा उन सभी अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने एक बार में ही प्लॉट के लिए अपना पूरा भुगतान कर दिया है।
- पहले चरण के पूरा होने के बाद दूसरा ड्रॉ सभी आवंटित न किए गए भूखंडों के लिए निकाला जाएगा।
- ये उन आवेदकों के लिए आयोजित किया जाएगा जिन्होंने अपनी कुल कीमत की आधी राशि का भुगतान कर दिया है।
- तीसरा चरण उन सभी आवेदकों के लिए शुरू होगा।
- जिन्होंने इस योजना के तहत अपनी कुल लागत का 30% भुगतान कर दिया है यदि कुछ भूखंड अभी भी खाली हैं।
YEIDA Plot Scheme के लिए पात्रता
- मानदंड इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदन की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को इस योजना के अंतर्गत प्लॉट खरीदने में रुचि होनी चाहिए।
येडा प्लॉट योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
येडा प्लॉट योजना के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु निम्नलिखित आवश्यकता होगी
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
YEIDA Plot Scheme 2024 के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
अगर आप Yeida Plot Scheme के अंतर्गत प्लॉट खरीदने के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको YEIDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-145-1024x518.png)
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको Online Services के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर आपको अपनी पसंदीदा फ्लैट, घर का आकार, सेक्टर और ब्लॉक चुनना होगा।
- चयन प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको मांगी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप Yeida Plot Scheme के अंतर्गत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
FAQs
येडा प्लॉट योजना कब तक जारी रहेगी?
येडा प्लॉट योजना 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी।
YEIDA Plot Scheme का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्रता क्या है?
YEIDA Plot Scheme का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
Yeida Plot Scheme के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Yeida Plot Scheme के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण वेबसाइट है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Yeida Plot Scheme |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |