Up Farmer Registration Online: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल upfr.agristack.gov.in लॉन्च किया है यह पहल सुनिश्चित करती है कि किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और सुविधाओं का सीधा लाभ मिले। यह एकल मंच किसानों को डिजिटल रूप से भूमि रिकॉर्ड दर्ज करने, सरकारी योजनाओं तक पहुँचने, PM-Kisan Subsidy और Crop Loan जैसे प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त करने जैसी कई सुविधाओं का लाभ उठाने की अनुमति देता है। किसान रजिस्ट्री एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे किसानों की जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है।
इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से, प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट Farmer ID दी जाती है, जो उनकी पहचान और कृषि संबंधी जानकारी को बनाए रखने में मदद करती है। इस ऑर्टिकल के माध्यम से हम आपको इस पोर्टल पर Up Farmer Registration Online कैसे करें, आवश्यक दस्तावेज़, पात्रता मापदंड और इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।
यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन का उद्देश्य | Objective of Up Farmer Registration Online
यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस प्रक्रिया से किसानों को अनुदान, सब्सिडी, बीमा, फसल खरीद और अन्य कृषि संबंधित सहायता आसानी से मिलती है। डिजिटल पंजीकरण से पारदर्शिता बढ़ती है इस डिजिटल प्रणाली की मदद से किसानों को सही समय पर वित्तीय और तकनीकी सहायता मिलती है, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सुधार होता है। इस पहल का लक्ष्य कृषि क्षेत्र में तकनीकी उन्नति को बढ़ावा देना है।
Also Read :- PM Kisan New Farmer Registration
यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन के लाभ | Benefits of Up Farmer Registration Online
- इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसान सीधे सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और अनुदानों का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
- इस पोर्टल पर पंजीकृत किसान नवीनतम कृषि तकनीक और सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो उनकी उपज और आय को बढ़ाने में मदद करती है।
- यह ऑनलाइन पोर्टल प्रत्येक किसान को एक विशिष्ट Farmer ID प्रदान करता है, जो उनकी पहचान और कृषि संबंधी जानकारी को बनाए रखने में मदद करती है।
- Up Farmer Registration के जरिए किसानों को उनके बैंक खाते में सीधे लाभ पहुंचाया जाएगा, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो जाएगी।
पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria
- इस पोर्टल पर केवल उत्तर प्रदेश के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
- आधार कार्ड या अन्य सरकारी दस्तावेज़ होना चाहिए।
- आवेदक के पास कृषि भूमि का रिकॉर्ड होना अनिवार्य है।
Also Read :- UP Kisan Uday Yojana
आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- कृषि भूमि का रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी)
- पासपोर्ट साइज फोटो
ऑनलाइन यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन कैसे करें | How to Up Farmer Registration Online
- सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “Farmer Registration” विकल्प पर क्लिक करें।

- आपके डेक्सटॉप स्क्रीन पर पंजीकरण फॉर्म खुल कर आ जाएगा, इसमें अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें।
- अंत में अपनी पंजीकरण प्रकिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। आवेदन संख्या नोट करना न भूलें।
Also Read :- UP Varishth Nagrik Ayushman Card
यूपी फार्मर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन आवेदन की स्थिति कैसे जांचें | How to Check Up Farmer Registration Online Applications Status
- सबसे पहले आपको पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर “Check Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, अपनी आवेदन संख्या और आधार नंबर जैसे सभी आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- सभी विवरण दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति दिखाई देगी।