Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Subhadra Yojana Form Online Apply 2025: पात्रता, लाभ एवं विशेषताएं

ओडिशा राज्य के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण मांझी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर यानी आज इस योजना को शुरू किया जा रहा हैं। सुभद्रा योजना के तहत पात्र महिलाओं को नकद वाउचर के रूप में वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत राज्य की गरीब महिलाओ को एक वर्ष में 5000 हजार रुपये की दो बराबर किस्ते प्रदान की जाएगी, पहली क़िस्त राखी पूर्णिमा और दूसरी क़िस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दी जाएगी। दोस्तों अगर आप भी ओडिशा की महिला निवासी हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ओडिशा सुभद्रा योजना से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध करा रहें हैं। इससे जुडी सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Read Also – subhadra.odisha.gov.in

सुभद्रा योजना क्या हैं?

मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना ओडिशा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को हर साल 10 हजार रुपये का लाभ दिया जाएगा। ताकि गरीब तथा कमजोर महिलाओ को अपना जीवन यापन करने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। सुभद्रा योजना के अंतर्गत राज्य की 21 से 60 साल की उम्र की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। ये लाभ दो सामान किस्तों में दिया जाएगा। इस योजना की अंतर्गत ओडिशा सरकार की ओर से 55,825 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया हैं। राज्य सरकार द्वारा 2024 से 2029 तक इस योजान का लाभ महिलाओ को दिया जाएगा। जिसका लाभ प्राप्त करके अब राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगीं। और अपनी आर्थिक स्थति को पहले से बेहतर बना सकेंगी।

Odisha Antyodaya Gruha Yojana

Details Of Odisha Subhadra Yojana  

योजना Subhadra Yojana
लॉन्चओडिशा सरकार द्वारा
आवेदन का तरीकाऑनलाइन  
वित्तीय सहायतारु. 10,000 प्रति वर्ष  
पात्रता आयु21 वर्ष से 60 वर्ष  
लाभार्थिओडिशा राज्य की महिलाएं  
संवितरण विधिदो किश्तें: राखी पूर्णिमा और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  
प्रशिक्षण एवं कौशल विकासविभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया  
हेल्पलाइन नंबर14678  
आधिकारिक वेबसाइटsubhadra.odisha.gov.in  

Nari Shakti Doot App क्या हैं?

Subhadra Yojana का उद्देश्य

जैसा की हम सभी जानते हैं की हर साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कसी न किसी बड़ी मुहीम की शुरुआत होती है, पिछले साल इस मौके पर सेवा पखवाड़े की शुरुआत की गई थी। इस बार 17 सितंबर को सुभ्रदा योजना की शुरुआत की जा रहीं हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की कमजोर वर्ग की महिलाओ को वित्तीय सहायता राशि उपलब्ध करना हैं। क्योकि राज्य में गरीब क्षेत्र की महिलाओ को छोटी मोठी जरूरतों के लिए अपने परिवार पर निर्भर रहना पड़ता है परन्तु subhadra yojana odisha के तहत महिलाओ को आर्थिक स्वत्रंतता के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश राज्य सरकार द्वारा की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा सुभद्रा योजना का लाभ राज्य की उन महिलाओं को भी दिया जाएगा, जिन्हें कोई सरकारी छ्त्र्वृत्ति या विश्वा पेंशन मिल रही हो।

Online Apply For Subhadra Yojana

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन माझी ने शुक्रवार को सरकार की बहुप्रतीक्षित सुभद्रा योजना को शुरू करने की घोषणा की हैं। साथ ही उन्होंने बताया हैं कि अब सभी महिलाओं के लिए subhadra.odisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है। जिन महिलाओं की जन्म तिथि 02.07.1964 से 01.07.2003 के बीच है, वे इस योजना के तहत लाभार्थी के रूप में पंजीकरण कर सकती हैं। ओडिशा सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से प्रत्येक महिला को प्रति वर्ष 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में उपलब्ध कराई जाएगी। जो 5-5 हजार रुपए की दो समान किश्तों में होंगी। अब आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन पत्र जमा कर 50,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकती हैं। ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना के लिए 55,825 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।

Ladli Behna Yojana 16th Kist

सुभद्रा योजना के लाभ एवं विशेषताएं

  • ओडिशा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सुभद्रा योजना की शुरू करेगी।
  • जिसके तहत राज्य की 21 से 60 साल की 1 करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।
  • ओडिशा सरकार ने निम्न-आय वर्ग की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए  इस योजना को शुरू करने जा रहीं हैं।
  • सरकार द्वारा 21 से 60 साल की उम्र की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को अगले 5 साल तक हर वित्त वर्ष में 10,000 रुपए की सहायता दिए जाने का प्रावधान है।
  • जो 5-5 हजार रुपए की दो किश्तों में, रक्षाबंधन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीधे उनके बैंक खाते में जमा कराई जाएगी।
  • इसके साथ ही महिलाओ के लिए सुभद्रा डेबिट कार्ड की शुरुआत भी की गई हैं।
  • जिसमें सबसे अधिक डिजिटल ट्रांजैक्शन करने वाली 100 महिलाओं को ग्राम पंचायत और शहरी निकाय में 500 रुपए की प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी।
  • इस योजना में शामिल होने के लिए महिलाएं आंगनवाड़ी केंद्र, ब्लॉक ऑफिस, मो-सेवा केंद्र और जन सेवा केंद्र से फॉर्म प्राप्त कर सकती हैं।
  • ओडिशा सरकार ने सुभद्रा योजना के लिए 55,825 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया है।
  • प्रदेश सरकार ने योजना की निगरानी के लिए ‘सुभद्रा सोसायटी’ का गठन किया है, जो महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत काम करेगी।
  • हम आपको बतादें की उड़ीसा की सरकार इस योजना की शुरुआत 3 साल की शुरुआत में विधानसभा के इलेक्शन से पहले ही घोषणा कर दिया गया था।
  • अब सभी महिलाओं के लिए subhadra.odisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कर दी गई है।

Majhi Ladki Bahin Scheme 

 Subhadra Yojana के लिए पात्रता

  • ओडिशा के मूल निवासी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • लाभार्थी महिलाओ को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की वार्षिक पारिवारिक आय 2.50 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • साथ ही आवेदक की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आपके पास NFSA या SFSS कार्ड होना चाहिए, या फिर आप किसी ऐसे परिवार से हो जो इन कार्डों के बिना है।
  • महिला के परिवार में 5 एकड़ से सिंचित भूमि एवं 10 एकड़ से अधिक असिंचित भूमि नहीं होनी चाहिए।

Important documents

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पता प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक

Subhadra Yojana Form Online Apply 2024

  • आपको सबसे पहले नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र, CSC केंद्र, ब्लॉक कार्यालय, शहरी, स्थानीय निकाय कार्यालय में जाना हैं।
  • वहां आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको आवेदन में जानकारी दर्ज करनी है और दस्तावेज जोड़ने है।
  • इसके बाद आपका आवेदन आंगनबाड़ी सेविका, जनप्रतिनिधि द्वारा ऑनलाइन किया जाएगा।
  • आवेदन करने के बाद महिला का फोटो खिंचा जाएगा।
  • लाभार्थी महिला को रसीद दे दी जाएगी।
  • आप इस प्रकार आसानी से मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।

Subhadra Yojana E Kyc कैसे करे?                      

  • आपको अपना आधार कार्ड एवं बैंक खाता विवरण लेकर नजदीकी CSC केंद्र, मो सेवा केंद्र में जाना है।
  • वहां जाकर आपको सुभद्रा योजना केवायसी फॉर्म प्राप्त करना हैं।
  • फिर mukhyamantri subhadra yojana ekyc करने हेतु ऑपरेटर को सूचित करे।
  • इसके बाद केंद्र ऑपरेटर द्वारा आपका ekyc किया जाएगा, ekyc कराने हेतु आपके बैंक खाता एवं आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा उसे ऑपरेटर को बताना है।
  • अब महिलाओ का बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन किया जाएगा, जिसमे महिलाओ को उंगलियों की निशान का वेरिफिकेशन होगा।
  • आप इस प्रकार आसानी से अपने बैंक खाते को DBT के लिए एक्टिव कर सकते हैं।

Subhadra Yojana Status check

  • आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां मेनू में लॉगिन पर क्लिक करके वेबसाइट में लॉगिन करना है, और check form status विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना है और send otp बटन पर क्लिक करना है।
  • फिर आपके मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करके check status बटन पर क्लिक करना है।
  • इस पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन का स्टेटस ओपन हो जाएगा।
  • आप इस प्रकार सुभद्रा योजना स्टेटस चेक कर सकते है।

Mukhyamantri Subhadra Yojana List

  • आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करना है।
  • फिर subhadra yojana list ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब नए पेज पर आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP भेजे बटन पर क्लिक करना है।
  • क्लिक करने के बाद OTP को वेबसाइट में दर्ज करके check list पर क्लिक करे।
  • आप इस प्रकार मुख्यमंत्री सुभद्रा योजना लिस्ट चेक कर सकते है।
FAQ’s

सुभद्रा योजना क्या है?

ओडिशा में बीजेपी सरकार ने महिलाओं के लिए ‘सुभद्रा योजना’ शुरू की है। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की उम्र की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को अगले पांच साल तक हर साल 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सुभद्रा योजना का लाभ किन महिलाओ को दिया जाएगा ?

प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत 21 से 60 साल की उम्र की पात्र महिलाओ को सुभद्रा योजना का लाभ दिया जाएगा।

सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओ को कितने रूपए की राशि उपलब्ध कराई जा रहीं हैं ?

ओडिशा सरकार की ओर से एक करोड़ से अधिक महिलाओं को अगले पांच साल तक हर साल 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

सुभद्रा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि कितनी किस्तों में दी जाएगी ?

ओडिशा सरकार की ओर से 10,000 रूपए की सहायता राशि लाभार्थी महिलाओ को दो समान किस्तों में उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Comment