भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2025: किसानों को मिलेंगे मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के माध्‍यम से ₹3,500 

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana: मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना झारखंड राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के तहत उन सभी किसानों को वित्तीय लाभ दिया जाएगा है, जिन किसानों की फसल सुखार की वजह से नष्ट हो गई हो। यह योजना राज्य के किसानों को कर्जमाफी से लेकर सूखा प्रभावित फसलों का मुआवजा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

इस योजना के माध्यम से झारखंड सरकार राज्य के 22 जिलों में प्रभावित किसानों को मुआवजा देगी। यदि आप किसान हैं और इस योजना से मिलने वाले लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं। तो आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,

सभी पात्र किसानों के लिए सरकार ने MSRY पोर्टल (msry.jharkhand.gov.in) लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार, राज्य के सभी प्रभावित किसानों को तुरंत ₹3,500 की अग्रिम सहायता राशि देने का प्रावधान है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के लिए आवेदन कैसे करें, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन स्थिति कैसे चेक आदि के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 2025

झारखंड राज्य सरकार ने सूखे से प्रभावित किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना शुरू की है। राज्य के जिन किसानों की फसल सूखे के कारण नष्ट हो गई है, इस योजना के तहत उन सभी किसानों को प्रारंभिक रूप से ₹3,500 की राहत राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना से लगभग 30 लाख से अधिक किसानों को लाभ प्राप्त होगा। यह सहायता राशि किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। 

Also Read :- Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana

Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana Overview 

योजना का नाम            Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana 
किसके द्वारा शुरू की गई            झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा 
राज्य                                   झारखण्ड
उद्देश्य                        सूखा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी                          राज्य के किसान
सहायता राशि                       ₹3,500
प्रारंभिक वर्ष                             2023
आवेदन प्रक्रिया                    ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटmsry.jharkhand.gov.in

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का उद्देश्य | Objective of Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का मुख्य उद्देश्य झारखण्ड राज्य के प्रभावित किसानों को जिनकी फसल सूखे के कारण नष्ट हो गई है उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के माध्यम से राज्य सरकार सभी पात्र किसानों को प्रारंभिक रूप से ₹3,500 की राहत राशि प्रदान करेगी। इस योजना से लगभग 30 लाख किसानों को लाभ मिलेगा, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकेंगे।

Also Read :- Jharkhand Maiya Samman Yojana

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लाभ | Benefits of Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के तहत झारखंड राज्य के उन सभी किसानों को जो सुखार से प्रभावित है उससे राहत पाने के लिए ₹3,500 का मुआवजा दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ सिर्फ झारखंड राज्य के पात्र किसानों को ही दिया जाएगा। 
  • झारखंड राज्य के 22 जिलों के 226 प्रखंडों के किसानों को जो सुखार से प्रभावित है वह सभी इस योजना का लाभ पाने के लिए पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना का लाभ झारखंड राज्य के वैसे क्षेत्र जो सुखार से प्रभावित है उन्हें दिया जाएगा।

पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria 

  • मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखंड का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के किसानों को दिया जाएगा।
  • राज्य के वो किसान सुखार से पीड़ित हैं वे सभी इस योजना के लिए पात्र हैं।
  • वो किसान जो किसी अन्य बीमा योजना का लाभार्थी नहीं है इस योजना के लिए पात्र है।

Also Read :- Aahar Jharkhand (PDS) Beneficiary List, Registration And Download Ration Card

आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents 

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ईमेल आईडी
  • किसान आईडी कार्ड
  • खेत का खाता नंबर
  • खसरा नंबर
  • बैंक खाता विवरण

मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए आवेदन प्रकिया | Application Process for Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

यदि आप Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दि गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो कर के इस योजना के लिए आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है:

  • चरण 1: सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • चरण 2: अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “Register” विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 3: इसके बाद आपके सामने CSC पोर्टल खुल जाएगा, सभी आवश्यक दस्तावेज लेकर अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं।
  • चरण 4: वहां आपको सभी जानकारी अधिकारी को देनी होगी, इसके बाद आपका आवेदन अधिकारि द्वारा कर दिया जाएगा।
  • चरण 5: जैसे ही आपकी आवेदन प्रकिया पूरी हो जाएगी, अधिकारी द्वारा आपको आवेदन का सबमिट फॉर्म रसीद दिया जाएगा, जिसे आपको अपने पास संभाल कर रखना है।

Also Read :- Abua Awas Yojana Jharkhand

आवेदन की स्थिति कैसे चेक करें | How to Check Application Status 

यदि आप Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana के लिए आवेदन कर चुके हैं और आवेदन की स्थिति जांचना चाहते हैं तो नीचे दि गई प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं:

  • चरण 1: सबसे पहले आपको मुख्यमंत्री सुखा राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • चरण 2: अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “आवेदक लॉगिन करें” विकल्प पर क्लिक करें।
Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana
  • चरण 3: लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जाएगा, फसल मौसम, मोबाइल नंबर पासवर्ड दर्ज करें।
  • चरण 4: अंत में अपनी प्रकिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5: अब आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति खुलकर आ जाएगी, आप अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं 

Contact Details 

  • 18001231136

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

Q- MSRY का पूरा नाम क्या है? 

A- झारखंड राज्य सरकार द्वारा चलाई गई MSKY योजना का पूरा नाम मुख्यमंत्री सुखार राहत योजना है। इस योजना के तहत चयनित किसानों को ₹3,500 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

Q- मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए कौन पात्र हैं?

A- झारखण्ड राज्य के वे सभी किसान जो सुखार से पीड़ित हैं मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के लिए पात्र हैं।

Leave a Comment