Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status – झारखंड मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए खुशखबरी है। क्योंकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य की लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि 1000 रुपए भेजनी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। झारखंड की लगभग 48 लाख महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि भेजी गई हैं।
राज्य की जिन महिलाओं को इस योजना के तहत दो किस्तें मिल चुकी है तो वह तीसरी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर जान सकती है कि उनके बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि आई है या नहीं। Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status चेक करने के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त कब जारी हुई और किस्त न मिलने पर क्या करें? इन सभी से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। इसलिए अंत तक जरूर पढ़ें।
मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त 2024 जारी
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा महिलाओं का आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु मंईयां सम्मान योजना को 20 अगस्त 2024 को शुरू किया गया। इस योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जा रही है जो कि हर महीने की 15 तारीख तक देने का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत अब तक लाभार्थी महिलाओं को दो किस्तें प्रदान की जा चुकी है। और अब तीसरी किस्त की राशि त्योहारों को देखते हुए 15 तारीख से पहले ही भेजनी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की पहली और दूसरी किस्त अगस्त और सितंबर महीने में भेजी गई है और अब तीसरी किस्त की राशि 1000 रुपए लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में 8 अक्टूबर को जारी की गई। तीसरी किस्त की राशि उन्हीं महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिन्हें इस योजना की पिछली 2 किस्तें प्राप्त हो चुकी है। राज्य की पात्र सभी महिलाओं को नवरात्रि के अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि मिलना शुरू हो गई है। जिन महिलाओं के बैंक खाते में मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि नहीं पहुंची है तो वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status ऑनलाइन चेक कर सकती है।
Table of Contents
Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग |
लाभार्थी | राज्य की गरीब महिलाएं |
उद्देश्य | गरीब महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक सहायता प्रदान करना |
वित्तीय सहायता राशि | 1000 रुपए प्रतिमाह |
राज्य | झारखंड |
तीसरी किस्त का स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | mmmsy.jharkhand.gov.in |
मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य
झारखंड सरकार द्वारा मंईयां सम्मान योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना है। ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की महिलाएं अपनी सामाजिक और आर्थिक स्थिति में सुधार कर सके। जिससे उन्हें अपनी दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहना पड़े। और वह आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सके। सरकार द्वारा इस योजना के तहत तीसरी किस्त जारी कर दी गई है लाभार्थी महिलाएं Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status चेक कर जान सकती है कि उनको योजना की तीसरी किस्त की राशि प्राप्त हुई है या नहीं।
Maiya Samman Yojana 3rd Kist Installment Release Date
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि 1000 रुपए जारी की गई। लोहरदगा समाहरणालय सभागार से 8 अक्टूबर को नवरात्रि के अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को तीसरी किस्त का वितरण किया गया। यह राशि 10 अक्टूबर तक सभी पात्र महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। इसलिए जिन महिलाओं के बैंक खाते में तीसरी किस्त की राशि नहीं पहुंची है तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन सभी महिलाओं को 10 तारीख तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि 10 तारीख तक सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में तीसरी किस्त की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसके लिए लाभार्थी महिलाएं Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status चेक कर सकती है।
मंईयां सम्मान योजना की महत्वपूर्ण तिथियां
झारखंड सरकार द्वारा अब तक मंईयां सम्मान योजना के तहत जारी की गई सभी किस्त की तिथियां की जानकारी नीचे सूची में दी गई है जोकि कुछ इस प्रकार है।
किस्त क्रमांक | किस्त की तिथि | किस्त राशि |
पहली किस्त | 18 अगस्त 2024 | 1000 रुपए |
दूसरी किस्त | 15 सितंबर 2024 | 1000 रुपए |
तीसरी किस्त | 8 अक्टूबर 2024 | 1000 रुपए |
चौथी किस्त | 2024 | 1000 रुपए |
मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त न मिलने पर क्या करें?
झारखंड राज्य में महिलाओं के लिए शुरू की गई मंईयां सम्मान योजना के तहत आवेदन करने के बाद भी लाखों महिलाओं को अभी तक एक भी किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में राज्य की महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि उन्हें इस योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है तो आपको बता दें कि आपको मंईयां सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए अपने पंचायत या फिर प्रखंड कार्यालय में जाना होगा वहां जाकर आपको अपना बैंक खाता पासबुक और आधार कार्ड जमा करना होगा। इसके बाद आपके फॉर्म में हुई गलती को सुधारा जाएगा। इसके बाद आपको सरकार की तरफ से मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
पात्रता मानदंड
- Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवास होना चाहिए।
- आवेदक महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए या इससे अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
जरूरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया
मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का स्टेटस चेक करने के लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपना सकते हैं।
- सबसे पहले आपको झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर अपना आवेदन संख्या मोबाइल नंबर व आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चर कोड दर्ज कर ओटीपी प्राप्त करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- ओटीपी वेरिफिकेशन करने के बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 आ जाएगा जिसमें आप अपनी तीसरी किस्त की 1000 रुपए की राशि प्राप्त हुई है या नहीं देख सकते हैं।
- इस प्रकार आपकी मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का स्टेटस ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
संपर्क विवरण
यदि आपको Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है या फिर आपको मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त का स्टेटस चेक करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप झारखंड सरकार द्वारा दिए गए इस 1800- 890-0215 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। और अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
FAQs
Que- मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त कब जारी की गई?
Ans- मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त की राशि 1000 रुपए 8 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री द्वारा लोहरदगा से लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।
Que- Maiya Samman Yojana 3rd Installment का लाभ कितनी महिलाओं को दिया गया?
Ans- Maiya Samman Yojana 3rd Installment का लाभ राज्य की लगभग 48 लाख महिलाओं को दिया गया।
Que- Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 कैसे चेक करें?
Ans- Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
Que- मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त स्टेटस चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans- मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त स्टेटस चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://mmmsy.jharkhand.gov.in/ है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Maiya Samman Yojana 3rd Kist Status 2024 |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |