Mahtari Vandana Yojana Status – छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए एक कल्याणकारी योजना का संचालन किया जा रहा है। जिसका नाम महतारी वंदन योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की पात्र महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ प्रदान किया जा रहा है। महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। जिसके माध्यम से लाभार्थी महिलाएं घर बैठे महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक कर सकती है। राज्य की अब तक 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में इस योजना के तहत 650 करोड़ रुपए की धनराशि ट्रांसफर की जा चुकी है। अगर आप भी इस योजना के तहत आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर रही है और जाना चाहती है कि आपके बैंक खाते में महतारी वंदन योजना की राशि आई है या नहीं तो आप महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती है। जिसके लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे ही महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक कर सकती है। तो आईए जानते हैं कि महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति ऑनलाइन कैसे चेक करें?
Mahtari Vandana Yojana 2024 क्या है?
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसे छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। यह योजना मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना की तर्ज पर आरंभ की गई है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जोकि सालाना 12,000 रुपए होती है। अब तक राज्य की महिलाओं को इस योजना के तहत सितंबर माह तक 7 किस्तें प्राप्त हो चुकी है। यह योजना राज्य की महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। क्योंकि सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली धनराशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाती है जिससे महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति आसानी से करने में सक्षम हो रही है। आपको बता दें कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपए देने की घोषणा की घोषणा की थी जिसे सरकार बनने के बाद विष्णु देव साय सरकार द्वारा 10 मार्च को 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में पहली किस्त की राशि ट्रांसफर की गई।
महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति |
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
शुरू की गई | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक करने की सुविधा प्रदान करना |
लाभ | हर महीने 1000 की वित्तीय सहायता |
भुगतान की स्थिति चेक करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ |
Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु वित्तीय सहायता राशि प्रदान करना है ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त होकर अपना जीवन यापन कर सके। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है जो सीधे लाभार्थी महिलाओं की बैंक खाते में भेजी जाती है जिसका उपयोग कर महिलाएं अपनी आर्थिक जरूरत को पूरा करने में सक्षम हो सके। यह योजना महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में सहायता करेगी।
भुगतान की स्थिति चेक करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को सुविधा प्रदान करने एक आधिकारिक पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल की मदद से राज्य की लाभार्थी महिलाएं घर बैठे महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकती है। ऑनलाइन अपने भुगतान की स्थिति चेक करने की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को बैंक शाखा या बैंक में केंद्र पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। वह आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक कर सकती हैं। और जान सकती है कि उनके बैंक खाते में सरकार द्वारा प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हुई है या नहीं।
भुगतान की स्थिति व स्टेटस के लाभ
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है।
- इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ दिया जाता है।
- Mahtari Vandana Yojana के माध्यम से हर महीने 70 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
- इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करने में सक्षम हो रही है।
- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति चेक करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
- ऑनलाइन भुगतान की स्थिति चेक करने की सुविधा उपलब्ध होने से महिलाओं को घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
- अब महिलाएं घर बैठे ही अपने भुगतान की स्थिति ऑनलाइन चेक कर सकेगी।
- ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध होने से उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
- महिलाएं आसानी से अपने मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकती है।
Mahtari Vandana Yojana के लिए पात्रता एवं मानदंड
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक महिलाओं को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासना चाहिए।
- राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब परिवार की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र होगी।
- आवेदक महिला की आयु 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इस योजना के लिए राज्य की विवाहित, विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं आवेदन हेतु पात्र होगी।
- आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में या आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 1,80,000 से कम होनी चाहिए।
आवेदन करने हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- पैन कार्ड
- तलाकशुदा होने की स्थिति में (तलाकशुदा संबंधित दस्तावेज)
- विधवा होने की स्थिति में (पति का मृत्यु प्रमाण पत्र)
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
आर्थिक सहायता राशि
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित की जा रही महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की महिलाओं के कल्याण हेतु सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। सरकार द्वारा दी जाने वाली यह राशि सालाना 12,000 रुपए होगी। जोकि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना के तहत हर महीने 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ दिया जा रहा है। जिसके लिए सरकार द्वारा लगभग 650 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जिससे वह आत्म निर्भर होकर अपना जीवन यापन कर सकेगी। और उन्हें अपनी छोटी से छोटी जरूरत को पूरा करने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति व स्टेटस ऑनलाइन कैसे चेक करें?
अगर आप छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है और अपने भुगतान की स्थिति व स्टेटस ऑनलाइन चेक करना चाहती है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से घर बैठे अपने भुगतान की स्थिति चेक कर सकती है। महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति व स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार है।
- सबसे पहले आपको महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![Mahtari Vandana Yojana Status Check](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-76.png)
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
![Mahtari Vandana Yojana Status Check](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-77.png)
- अब आपको इस पेज पर अपना लाभार्थी क्रमांक या मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति आ जाएगी। जहां पर आपको अब तक प्राप्त हुई सभी धनराशि की किस्त की जानकारी दिखाई देगी।
- इस प्रकार आपकी महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति व स्टेटस ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
संपर्क विवरण
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।अगर आप महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त कर रही है और आप महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति से संबंधित अन्य कोई जानकारी प्राप्त करना चाहती है या फिर आपको किसी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो आप नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर – 91 771 2220006
- ईमेल आईडी – dirwcd.cg@gov.in
FAQs
महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें?
महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
Mahtari Vandana Yojana Status चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Mahtari Vandana Yojana Status चेक करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट https://mahtarivandan.cgstate.gov.in/ है।
क्या महतारी वंदन योजना का लाभ अन्य राज्य की महिलाएं भी प्राप्त कर सकती है?
जी नहीं, महतारी वंदन योजना का लाभ केवल छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं ही प्राप्त कर सकती हैं।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | महतारी वंदन योजना भुगतान की स्थिति |
नई अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |