Ladki Bahin Yojana Status:- महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई लाडकी बहिन योजना अब लाखों महिलाओं की जिंदगी को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। इस योजना के तहत हर पात्र महिला को हर महीने ₹1500 की मदद दी जा रही है। कई महिलाओं को अब तक 10 किस्तें मिल चुकी हैं और अब 11वीं किस्त भी जारी कर दी गई है। इस लेख में आप जानेंगे Ladki Bahin Yojana Status कैसे चेक करें, किन्हें लाभ मिलेगा, जरूरी दस्तावेज क्या हैं और हेल्पलाइन नंबर क्या है।

लाडकी बहिन योजना क्या है?
लाडकी बहिन योजना महाराष्ट्र सरकार की एक आर्थिक सहायता योजना है जो राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹1500 की मदद देती है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके छोटे-बड़े खर्चों में सहायता देना है। इस योजना का सीधा लाभ उन महिलाओं को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनका परिवार किसी सरकारी नौकरी या टैक्स दायरे में नहीं आता।
Read Also- Ladli Behna Yojana Maharashtra
Overview of Ladki Bahin Yojana Status
योजना का नाम | लाडकी बहिन योजना |
आर्टिकल का नाम | Ladki Bahin Yojana Status |
शुरूआत | महाराष्ट्र सरकार |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
सहायता राशि | ₹1500 प्रति माह |
अब तक की किस्तें | 10 किस्तें दी जा चुकी हैं, 11वीं जारी |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
पात्रता (Eligibility Criteria)
लाडकी बहिन योजना का लाभ पाने के लिए महिलाएं इन शर्तों को पूरा करना जरूरी है:
- महिला महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- उम्र 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- परिवार में कोई सरकारी कर्मचारी या इनकम टैक्स भरने वाला सदस्य नहीं होना चाहिए।
- घर में ट्रैक्टर को छोड़कर कोई चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- सालाना परिवारिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
- महिला का खुद का बैंक खाता होना चाहिए जिसमें DBT (Direct Benefit Transfer) चालू हो।
Read Also- Ladki bahin maharashtra.gov.in
जरूरी दस्तावेज (Required Documents)
योजना के लिए आवेदन करते समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की जरूरत होती है:
- आधार कार्ड
- पते का प्रमाण (राशन कार्ड, बिजली बिल आदि)
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- स्वयं का हस्ताक्षर
Ladki Bahin Yojana Status कैसे चेक करें?
अगर आपने इस योजना में आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि पैसा आया या नहीं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले https://ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- “Applicant login” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड में “भुगतान स्थिति” या “Application Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन क्रमांक और कैप्चा भरें, फिर “सबमिट” पर क्लिक करें।
- आपके सामने पेमेंट का पूरा विवरण आ जाएगा जैसे:
- कितनी किस्तें मिलीं
- कितनी राशि जमा हुई
- किस तारीख को पैसा आया
- किस बैंक में पैसा जमा हुआ
Ladki Bahin Yojana Status में क्या–क्या जानकारी मिलती है?
- आवेदन स्वीकृत हुआ या नहीं
- लाभार्थी पात्र है या नहीं
- कितनी किस्तों का पैसा मिला
- किस बैंक में पैसा भेजा गया
- ट्रांजैक्शन की तारीख
- भुगतान की स्थिति (Success/Failed)
Read Also- Maharashtra Pink e Rickshaw Scheme
हेल्पलाइन नंबर
अगर स्टेटस चेक करने या पैसे की जानकारी में कोई परेशानी हो रही है तो आप नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
हेल्पलाइन नंबर: 1800-123-8080
ईमेल: support@ladakibahin.maharashtra.gov.in
FAQs – Ladki Bahin Yojana Status
लाडकी बहिन योजना में कितनी किस्तें आ चुकी हैं?
अब तक 10 किस्तें आ चुकी हैं, 11वीं किस्त जारी कर दी गई है।
क्या 9वीं और 10वीं किस्त न मिलने पर 11वीं किस्त में तीनों मिलेंगी?
हां, जिन महिलाओं को पिछली किस्तें नहीं मिलीं, उन्हें 11वीं किस्त में ₹4500 दिए जाएंगे।
योजना में आवेदन कैसे करें?
आप ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना के लिए आधार बैंक से लिंक होना जरूरी है?
हां, आधार नंबर का बैंक खाते से जुड़ा होना जरूरी है तभी पैसा मिलेगा।
अगर Ladki Bahin Yojana Status में “Pending” दिखे तो क्या करें?
थोड़े दिन बाद फिर से चेक करें या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।