भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025- ऑनलाइन पंजीकरण, लॉगिन कैसे करें 

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana: झारखण्ड राज्य सरकार ने राज्य के किसानो के लिए झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना शुरू की है इस योजना के तहत, यदि किसी किसान की फसल को किसी प्राकर्तिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि के कारण कोई क्षति पहुँचती है तो सरकार द्वारा किसानों को फसल के नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। आर्थिक सहायता सीधे चयनित लाभार्थी किसानो के बैंक स्थान्तरित की जाएगी।

फसल नुकसान की भरपाई में मदद के लिए सरकार विभन्न प्रकार के माप दण्डो पर आर्थिक सहायता प्रदान करती है यदि किसानों की फसल 30 से 50 फीसद तक खराब होती है तो इस स्थिति में राज्य सरकार ₹3,000 प्रति एकड़ मुआवजा देगी और यदि किसानो की फसल 50 फीसद से ज्यादा फसल ख़राब होती है, तो सरकार ₹5,000 प्रति एकड़ का मुआवजा देगी। इस योजना के अंतर्गत किसानो अधिकतम 5 एकड़ फसल भूमि पर लाभ ले सकते है।

यदि आप झारखण्ड राज्य के किसान है, और इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इस आर्थिक को अंत तक पढ़ें क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे जैसे योजना के लिए आवेदन कैसे करें, लाभ, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज़ आदि।

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025

झारखंड राज्य फसल राहत योजना राज्य सरकार द्वारा किसानो की फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना रबी और खरीफ की फसलों में किसी प्राकर्तिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा, ओलावृष्टि, बारिश आदि के कारण होने वाले नुक्सान की भरपाई करती है। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानो को वित्तीय प्रदान की जाती है। जो सीधे चयनित लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में जमा की जाती है और यह आर्थिक सहायता ₹3,000 से लेकर ₹5,000 तक प्रति एकड़ प्रदान की जाएगी। जिसकी मदद से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वे भविष्य में बेहतर खेती कर सकेंगे।

Also Read :- Mukhyamantri Sukha Rahat Yojana

Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Overview 

योजना का नाम                Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 
किसके द्वारा शुरू की गई           झारखण्ड राज्य सरकार द्वारा
उद्देश्य                      प्राकृतिक आपदा के कारण हुई फसल क्षति को आर्थिक सहायता प्रदान करना
लाभार्थी                                  झारखण्ड राज्य के किसान
राज्य                                       झारखंड
योजना आरम्भ वर्ष                         2025
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jrfry.jharkhand.gov.in/

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना का उद्देश्य | Objective of Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करके उनको भविष्य में बेहतर खेती करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना किसानों को किसी भी प्राकर्तिक आपदा से लड़ने के लिए साहस प्रदान करेगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा किसानो को वित्तीय प्रदान की जाती है और लाभार्थी किसान जो फसल नुकसान भरपाई के तहत DBT के माध्यम से आर्थिक सहायता प्राप्त करेंगे जिससे उनको आने वाले फसली वर्ष की बुवाई के लिए सहायता मिलेगी।

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना के लाभ | Benefits of Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana

  • झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना के माध्यम से राज्य सरकार सभी पात्र किसानों को प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुई फसल क्षति के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • इस योजना के तहत राज्य के किसान को 30% से 50% तक नुकसान पर ₹3,000 प्रति एकड़ और 50% से ज्यादा नुकसान पर ₹5,000 की दर से सहायता राशि दी जाएगी।
  • झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसानों को कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा।
  • इस योजना से सरकार का लक्ष्य राज्य के सभी पात्र किसानों की आर्थिक और वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाना है।

Also Read :- Abua Awas Yojana Jharkhand

पात्रता मापदंड | Eligibility Criteria 

  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदक को झारखंड का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • केवल राज्य के किसान ही इस योजना का लाभ पाने के पात्र होंगे।
  • आवेदक की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए।
  • किसान के पास स्वयं की भूमि होनी चाहिए।
  • आवेदक का बैंक में खाता होना चाहिए।
  • बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
  • आवेदक किसान किसी भी में सरकारी नौकरी या पेंशनधारी नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज़ | Required Documents 

  • आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
  • घोषणा पत्र (रैयत और बटाईदार किसान द्वारा)
  • अपडेटेड भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र या राजस्व रसीद
  • रजिस्टर्ड किसानों के चयनित फसल तथा भूमि की जानकारी आदि

Also Read :- Jharkhand Maiya Samman Yojana

झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना आवेदन प्रकिया | Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana Application Process

यदि आप Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana  2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे सूचीबद्ध चरणों का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकतें हैं:

  • चरण 1: सबसे पहले आपको राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • चरण 2: अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “आवेदन करे रबी 2024-25”  विकल्प पर क्लिक करें।
Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana
  • चरण 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, आवश्यक जानकारी दर्ज करें जैसे- मोबाइल नंबर, आधार संख्या और OTP के माध्यम से लॉगिन करें।
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना आवेदन
  • चरण 4: लॉगिन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा, आवेदन फॉर्म में मांगी गयी सभी जानकारी जैसे- आधार कार्ड में अंकित नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, जन्म तिथि, लाभार्थी का पता, श्रेणी, बैंक खाते का विवरण आदि दर्ज करें।
  • चरण 5: अंतिम चरण में आप अपनी भूमि का विवरण में संशोधन कर सकते है व नया भूमि का विवरण भी जोड़ सकते है जैसे- जिले का नाम, हल्का, मोजा, प्लाट नंबर, खेत का रकबा आदि।
  • चरण 6: इस तरह आप सभी जानकारी सही सही प्रकार से दर्ज करने के बाद आसानी से इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Also Read :- Jharkhand krishi Rin Mafi Yojana

Jharkhand Rajya fasal Rahat Yojana पावती कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप Jharkhand Rajya Fasal Rahat Yojana 2025 की पावती डाउनलोड करना चाहते है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • चरण 1: सबसे पहले आप राज्य फसल राहत योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://jrfry.jharkhand.gov.in/ पर जाए।
  • चरण 2: अब आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर “पावती डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करें।
झारखण्ड राज्य फसल राहत योजना
  • चरण 3: इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा, सभी आवश्यक जानकारी जैसे- फसल मौसम, रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • चरण 4: अंतिम चरण में अपनी प्रकिया को पूरा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Jharkhand Rajya fasal Rahat Yojana पावती कैसे डाउनलोड करें?
  • चरण 5: इस तरह आप आसानी से पावती को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।

Contact Details

  • पता :- पशुपालन भवन, तृतीय एवं चतुर्थ तल्ला, खूँटी रोड, हेसाग, हटिया, राँची – 834003
  • ईमेल आईडी :- jharkhand.coopregistrar[at]gmail[dot]com

Important Link

शिकायत दर्ज करेClick Here
पंजीकरणClick Here

Leave a Comment