हिमाचल में रहने वाली तलाकशुदा महिलाओं, अनाथ महिलाओं, विधवा महिलाओं या कुपोषित बच्चों के माता-पिता को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए हिमाचल राज्य सरकार ने 25 अगस्त 2024 को हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 का शुभारंभ किया है। जिसके माध्यम से हिमाचल के ऐसे सभी नागरिक जो अपनी पात्रता को पूरा करते हैं, उन्हें वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिसके माध्यम से वह अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। यदि आप इस योजना से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, कि इस योजना के माध्यम से किसे लाभ मिलेगा? और लाभार्थियों को किस प्रकार के लाभ प्रदान किए जाएंगे? तो हम आपसे अनुरोध करते हैं कि इस लेख हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 को अंत तक पढ़ें।

हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना Table Overview
योजना का नाम | हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना |
शुरू की गई | मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू |
लाभार्थी | राज्य के असुरक्षित बच्चे |
उद्देश्य | राज्य के बालकों को शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
वर्ष | 2024 |
लाभ | 1000 रुपये प्रतिमाह वित्तीय सहायता |
राज्य | हिमाचल प्रदेश |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | —— |
Also Read: PMMVY Scheme
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना क्या है
हिमाचल में रहने वाली वह महिलाएं जिनका तलाक हो चुका है या वह बच्चे जो कुपोषण का शिकार हैं। इसके साथ ही कमजोर वर्ग की महिलाओं और विकलांग बच्चों के अभिभावकों को उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसके माध्यम से विधवा महिलाएं या विकलांग बच्चे अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकते हैं। इसके साथ ही उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन सभी विकलांग बच्चों के अभिभावकों को ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन तक का खर्चा, पढ़ाई में होने वाला खर्च या हॉस्टल में रहने का खर्च इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2025 योजना के माध्यम से दिया जाएगा। लाभार्थी को 18 वर्ष की आयु तक इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा।
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 का उद्देश्य उन सभी दिव्यांग बच्चों का भविष्य उज्ज्वल करना है। जो अपनी शिक्षा ठीक से पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, जिससे वह अपनी शिक्षा प्राप्त कर सकें। अपना भविष्य उज्ज्वल कर सकें साथ ही ऐसी महिलाएं जिनका कोई नहीं है और वह बहुत वृद्धावस्था में सड़कों पर रहती हैं। जिसके कारण उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से हिमाचल के मुख्यमंत्री ने इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 की शुरुआत की है।
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लाभ
- इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2025 के तहत सरकार निराश्रित महिलाओं, विधवाओं, तलाकशुदा और विकलांग बच्चों की शिक्षा, उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा का सारा खर्च वहन करेगी।
- इस योजना के तहत राज्य के पात्र परिवारों को 1000 रुपये प्रतिमाह अनुदान दिया जाएगा।
- बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक इस योजना का लाभ मिलेगा।
- योजना के माध्यम से उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा की फीस और छात्रावास खर्च के लिए अलग से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
वित्तीय सहायता
- हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक 1000 रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे, जो कि सालाना 12000 रुपये के बराबर होगा।
Also Read: Bima Sakhi Yojana
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए बजट आवंटन
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री शिक्षा योजना के लिए 53.21 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट आवंटित किया है।
पात्रता मापदंड
- इच्छुक आवेदक हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- पात्र महिलाओं और दिव्यांग बच्चों के माता-पिता की कुल पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार के केवल स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्र ही पात्र होंगे।
- राज्य की विधवाओं, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग माता-पिता के बच्चे ही इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 के लिए पात्र होंगे। 1
- 8 वर्ष की आयु तक के बच्चे ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
- सरकारी स्कूलों में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे इस योजना के लिए पात्र होंगे।
आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बालक का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का दिव्यांग प्रमाण पत्र
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
- यदि आप सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं और अब आप इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 के तहत आवेदन करने के इच्छुक हैं। तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बाल विकास परियोजना कार्यालय में जाना होगा।
- वहां से आपको इस हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2024 से संबंधित ऑफलाइन फॉर्म मांगना होगा। इस फॉर्म को एक बार ध्यान से पढ़ना होगा कि यह इस योजना से संबंधित फॉर्म है या नहीं।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को ध्यान से दर्ज करना होगा। एक बार फिर से जानकारी की जांच करने के बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को इसके साथ संलग्न करना होगा।
- उसके बाद दस्तावेजों के साथ इस फॉर्म को कार्यालय में ही जमा करना होगा। भविष्य में प्रमाण के तौर पर आपको यहाँ से एक पर्ची मिलेगी, जिस पर आपका पंजीकरण नंबर होगा। इसे भविष्य के लिए संभाल कर रखना है, इस तरह आप आसानी से इस योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना ऑनलाइन आवेदन
Step 1. सबसे पहले आपको हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
Step 2. होम पेज पर आपको ऑनलाइन आवेदन करने के लिंक पर क्लिक करना होगा।
Step 3. अब आपके सामने मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
Step 4. इस फॉर्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करने के बाद आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा। अब आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
Step 5. इस योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आपको एक रसीद मिलेगी। इस तरह आप हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना 2025 में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Also Read: Gogo Didi Yojana
सम्पर्क विवरण
- Helpline Number – 1100
पूछे जाने वाले प्रश्न
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना का आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस योजना के लिए अभी तक कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है।
इस योजना के तहत पात्र परिवार के बच्चों को प्रतिमाह की कितनी राशि प्रदान की जाएगी?
हिमाचल मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों के बच्चों को ₹1000 प्रतिमाह की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के बालकों की शिक्षा स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करना।