Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Gogo Didi Yojana 2025: सरकार आने पर झारखण्ड में आएगी गोगो दीदी योजना

Gogo Didi Yojana 2025 – झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनने पर गोगो दीदी योजना प्रारंभ करने की घोषणा की है। इस योजना के माध्यम से बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

गोगो दीदी योजना का अर्थ है मां और दीदी योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी जो कि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

भाजपा के संकल्प पत्र में इस योजना की पूरी जानकारी मिलेगी। हालांकि इस स्कीम के जरिए भाजपा हेमंत सोरेन की मंईयां सम्मान योजना को टक्कर देने की तैयारी में है। अगर आप भी झारखंड राज्य की महिला है और और इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहती है तो आपको यह आर्टिकल ध्यानपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।

क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Gogo Didi Yojana 2025 से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

Gogo Didi Yojana 2025

झारखंड में राज्य की महिलाओं को सम्मानित करने एवं उन्हें आर्थिक रूप से संभल प्रदान करने हेतु भाजपा सरकार द्वारा गोगो दीदी योजना को लॉन्च किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सम्मान राशि दी जाएगी। यह राशि महिलाओं को बेटियों के जन्म पर प्रदान की जाएगी। जिसके अंतर्गत मां और बेटी को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी। जिसका उपयोग कर महिलाएं अपना और अपनी बेटी का अच्छे से पालन पोषण कर सकेंगी। साथ ही इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म को बोझ नहीं समझा जाएगा। लेकिन आपको बता दें कि इस योजना को बीजेपी सरकार के सत्ता में आने पर ही लागू किया जाएगा। 

Maiya Samman Yojana 3rd Kist

Latest Updateघर-घर जाकर भरवाएं जाएंगे गोगो दीदी योजना का फॉर्म

रविवार 6 अक्टूबर से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं से गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाएंगे। भाजपा सरकार ने निर्णय लिया है कि चुनाव जीतने पर वह 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगे।

इसके लिए शनिवार को पार्टी के बूथ अध्यक्षों को पूरे राज्य में गोगो दीदी योजना के फॉर्म बांटे जाएंगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ता फॉर्म भराने का काम करेंगे। उम्मीद है कि वे 2 दिन के भीतर कम से कम 100 महिलाओं के फॉर्म भरवाएंगे।

गोगो दीदी योजना फॉर्म भराएं जाने की प्रक्रिया की निगरानी मंडल और जिला स्तर से की जाएगी। भाजपा की योजना विधानसभा चुनाव का पहला चरण प्रारंभ होने से पहले हर घर तक पहुंच कर फॉर्म भरा लेने की है।   

Gogo Didi Yojana 2025 के बारे में जानकारी

योजना का नामGogo Didi Yojana 2025
घोषणा की गई  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
लाभार्थी  राज्य की महिलाएं
उद्देश्यमहिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु सम्मान राशि प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि2100 रुपए हर महीने  
राज्यझारखंड  
आवेदन प्रक्रिया  अभी उपलब्ध नहीं
आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी  

गोगो दीदी योजना का उद्देश्य

भाजपा सरकार द्वारा झारखंड राज्य में गोगो दीदी योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को बेटी के जन्म पर हर महीने 2100 रुपए की सम्मान राशि प्रदान करना है। ताकि इस राशि के माध्यम से मां और बेटी को पोषण युक्त आहार प्राप्त हो सके। और  महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने हेतु सम्मान राशि प्रदान करना  है

क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मां और शिशु को पोषण युक्त आहार नहीं मिल पाता है जिसके कारण शिशु कुपोषण का शिकार हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा इस योजना का लाभ प्राप्त कर मां और बेटी की आवश्यकताओं को आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

Read Also Maiya Samman Yojana Edit Form

भाजपा के संकल्प पत्र में मिलेंगी पूरी जानकारी

झारखंड बीजेपी के सह चुनाव प्रभारी हिमंत बिस्व शर्माने कहा कि भाजपा इसी महीने अपना संकल्प पत्र जारी कर रही है। जिसमें सभी योजनाओं को स्पष्टता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि गोगो दीदी योजना के लिए केंद्र सरकार अपना अंशदान राज्य सरकार को देगी। जिसके माध्यम से मां और बेटी दोनों को लाभान्वित किया जाएगा।

Gogo Didi Yojana 2025 के लाभ एवं विशेषताएं

  • गोगो दीदी योजना के माध्यम से राज्य की महिलाओं और बेटियों को लाभान्वित किया जाएगा। 
  • इस योजना के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाओं को बेटी के जन्म पर सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
  • गोगो दीदी योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 2100 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी यानी प्रतिवर्ष महिलाओं को 25,200 रुपए की राशि प्राप्त होगी।
  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस योजना की विस्तृत जानकारी भाजपा के संकल्प पत्र में मिलेंगी।
  • Gogo Didi Yojana का लाभ ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं प्राप्त कर सकती है।
  • राज्य की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त होगी।
  • यह योजना बेटी के जन्म को प्रोत्साहित करेगी।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर मां अपनी बेटी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कर सकेंगे। 

गोगो दीदी योजना 2025 के लिए पात्रता

गोगो दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु पात्रता क्या है इसकी जानकारी नीचे दी गई है जो कि कुछ इस प्रकार है।

  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • गोगो दीदी योजना के लिए राज्य की गरीब परिवार की महिलाएं पात्र होगी।
  • इस योजना के तहत बालिका के जन्म पर मां और बेटी दोनों को लाभ मिलेगा।
  • आवेदक महिला के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • अगर अभी तक महिला के परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी करता है या आयकर दाता है तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी।
  • आवेदक महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Gogo Didi Yojana 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज

गोगो दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।  

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बेटी का  जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक

गोगो दीदी योजना 2025 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप गोगो दीदी योजना झारखंड के अंतर्गत आवेदन कर लाभ प्राप्त करना चाहती है तो आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में सरकार बनने पर ही गोगो दीदी योजना प्रारंभ करेगी जिसमें बालिका के जन्म के साथ ही मां और बेटी दोनों को सम्मान राशि देने का प्रावधान है। इस योजना के लिए आप तभी आवेदन कर सकेंगे जब भाजपा सत्ता में आएगी। इसलिए अभी आपको गोगो दीदी योजना के लागू होने का इंतजार करना होगा। तभी हम आपको गोगो दीदी योजना के अंतर्गत आवेदन करने से संबंधित जानकारी उपलब्ध करा सकेंगे। 

FAQ’s

गोगो दीदी योजना 2025 को किस राज्य में प्रारंभ किया जाएगा?

गोगो दीदी योजना को झारखंड राज्य में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।

Gogo Didi Yojana 2025 का लाभ किसे मिलेगा?

Gogo Didi Yojana का लाभ राज्य की गरीब महिलाओं को बालिका के जन्म के साथ मां और बेटी दोनों को लाभ मिलेगा।

गोगो दीदी योजना के तहत कितने रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी?

गोगो दीदी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।

Gogo Didi Yojana के तहत आवेदन कैसे करें?

Gogo Didi Yojana के तहत झारखंड में बीजेपी की सरकार बनने पर ही आवेदन किया जा सकेगा।

डायरेक्ट लिंक 

आधिकारिक वेबसाइट  जल्द लॉन्च होगी
नए अपडेट के लिए विजिट करें  yojanabazar.in

Leave a Comment