E Rickshaw Scheme:- उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार नई योजनाएं शुरू कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana 2025 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर ₹50,000 तक की सब्सिडी दी जा रही है, ताकि वे खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें।
UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana उन महिलाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो रोजगार पाना चाहती हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। अगर आप भी इस योजना के योग्य हैं तो जल्दी से आवेदन करें और अपने जीवन को एक नई दिशा दें।

यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना का उद्देश्य
राज्य में कई महिलाएं ऐसी हैं जो पढ़ी-लिखी होने के बावजूद आर्थिक तंगी की वजह से काम नहीं कर पातीं। UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana का मकसद इन महिलाओं को सशक्त बनाना और रोजगार से जोड़ना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, अपनी आमदनी खुद करें और अपने परिवार का सहारा बनें।
Also Read- CM Mass Marriage Scheme
मुख्य तथ्य – E Rickshaw Scheme
योजना का नाम | UP Mission Shakti E Rickshaw Yojana |
शुरुआत की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की महिलाएं |
उद्देश्य | महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाना |
सहायता राशि | ₹50,000 सब्सिडी + मुफ्त ट्रेनिंग |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://upmissionshakti.in |
पात्रता मापदंड
- महिला उत्तर प्रदेश की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
- उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।
- महिला के पास बैंक खाता होना जरूरी है।
यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना के लाभ
- गरीब और बेरोजगार महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर ₹50,000 की सब्सिडी।
- हर जिले में 250 महिलाओं को मुफ्त ई रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग।
- ड्राइविंग लाइसेंस भी सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
- योजना के पहले चरण में 56200 महिलाओं को ट्रेनिंग दी गई थी।
- ट्रेनिंग में महिलाओं को सुरक्षा, आत्मरक्षा और उद्यमिता की जानकारी दी जाती है।
- दूसरे चरण में 18,750 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी (प्रति जनपद 250 महिलाएं)।
- ट्रेनिंग की अवधि अब 6 महीने रखी गई है।
- सरकार महिलाओं को पिंक ड्रेस, सेफ्टी किट और स्टेशनरी किट भी देती है।
Also Read- UP Govt Interest Free Loan Scheme
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र या उम्र का कोई प्रूफ
- बैंक पासबुक
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना सब्सिडी
सरकार इस योजना के तहत ई रिक्शा खरीदने पर ₹50,000 की सीधी सब्सिडी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर करती है। इससे महिलाओं को रिक्शा खरीदने में काफी मदद मिलती है और उन्हें लोन का बोझ नहीं उठाना पड़ता।
E Rickshaw Scheme ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म
अगर आप इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले https://upmissionshakti.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “ई रिक्शा पंजीकरण” का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करें।

- एक नया फॉर्म खुलेगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें जैसे –
- नाम
- पता
- जन्मतिथि
- मोबाइल नंबर
- आधार नंबर
- ईमेल आईडी आदि।

- सभी जानकारी भरने के बाद “दर्ज करें” बटन पर क्लिक करें।
- आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।
ई रिक्शा योजना फॉर्म में भरी जाने वाली जानकारी
- पंजीकरण का प्रकार
- आवेदक का नाम
- पिता/पति का नाम
- जन्मतिथि
- आधार नंबर
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- वैकल्पिक मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति
- पता
- जिला
- पैन कार्ड नंबर
- व्यवसाय की जानकारी
कांटेक्ट डिटेल्स
- हेल्पलाइन नंबर: 1800 212 6844
- फोन नंबर: 0522 423 3727
- ईमेल: info@upicon.in
FAQs – E Rickshaw Scheme
यूपी मिशन शक्ति ई रिक्शा योजना किसके लिए शुरू की गई है?
यह योजना उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए शुरू की गई है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।
इस योजना में महिलाओं को क्या लाभ मिलेगा?
महिलाओं को ई रिक्शा खरीदने पर ₹50,000 सब्सिडी और साथ ही मुफ्त ड्राइविंग ट्रेनिंग दी जाएगी।
आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
आप https://upmissionshakti.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।
इस योजना का लाभ कौन सी उम्र की महिलाएं ले सकती हैं?
18 से 40 साल तक की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं।
कोई दिक्कत आने पर कहां संपर्क करें?
आप हेल्पलाइन नंबर 1800 212 6844 या ईमेल info@upicon.in पर संपर्क कर सकते हैं।