झारखंड के मुख्यमंत्री श्रीमान हेमंत सोरेन जी के द्वारा इस Abua Awas Yojana Jharkhand का संचालन किया गया है। जिसके माध्यम से झारखंड के निवासियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी को ₹200000 वित्तीय सहायता दी जाएगी। जिसके माध्यम से वह अपनी जमीन पर पक्का घर बना सकते हैं।
इसके लिए झारखंड सरकार ने एक योजना आधिकारिक वेबसाइट का संचालन किया है। जिसके माध्यम से आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया तथा अन्य संबंधित सभी जानकारी हमने आपको अपने इस लेख में नीचे दी हैं। हमारा आपसे अनुरोध है कि हमारे इस लेख को पूरा अंत तक पढ़े।

Abua Awas Yojana Jharkhand के मुख्य तथ्य
योजना का नाम | Abua Awas Yojana Jharkhand |
शुरू की गई | झारखंड सरकार द्वारा। |
संबंधित विभाग | झारखंड ग्रामीण विकास विभाग |
लाभार्थी | झारखंड के निवासी |
उद्देश्य | वित्तीय सहायता प्रदान करके बेगार एवं गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना। |
लाभार्थियों के परिवार की संख्या | 8 लाख परिवार |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://aay.jharkhand.gov.in/ |
यह भी पढ़े: Aahar Jharkhand (PDS)
Abua Awas Yojana Jharkhand क्या है?
झारखंड के वह लोग जिनके पास रहने के लिए पक्का घर नहीं है। वह Abua Awas Yojana Jharkhand 2025 के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। जिसकी जमीन पर पक्का घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता को प्राप्त कर सकते हैं। परंतु उसके लिए आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना होगा तथा आवेदन के पश्चात आपको सभी पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है।
वर्ष 2026 तक \झारखंड सरकार द्वारा 8 लाख से भी अधिक नागरिको को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। जिसके माध्यम से वह अपने सर पर पक्की छत बनवा सकते हैं। बेघर व्यक्ति घर न होने की समस्या का समाधान आसानी से इस योजना के माध्यम से कर सकता है। यदि आप इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं, तब उसकी पूरी प्रक्रिया हमने आपको अपने इस लेख में नीचे दी है।
Abua Awas Yojana Jharkhand का उदेश्य
बेघर निवासियों को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झारखंड सरकार ने इस अबुआ आवास योजना झारखंड की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से अगर आपके पास रहने के लिए पक्की छत नहीं है। तो आपको इस योजना के माध्यम से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिसके माध्यम से आप अपनी जमीन पर पक्का घर बना सकते हैं। प्राप्त आर्थिक सहायता के माध्यम से आप 400 वर्ग फीट का आरसीसी लिंटल लगवा सकते हैं।
Abua Awas Yojana Jharkhand के लाभ
- झारखंड सरकार राज्य के गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देगी।
- इस योजना के जरिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जिससे आप अपनी जमीन पर पक्का मकान बना सकते हैं।
- अगर आपको पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, तभी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- इस योजना का लाभ केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले कमजोर वर्ग के परिवार ही उठा सकते हैं।
- गरीब परिवारों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है।
- साल 2026 तक 8 लाख बेघर परिवारों को पक्का मकान मिलेगा।
यह भी पढ़े: Jharkhand Maiya Samman Yojana
Abua Awas Yojana Form PDF Download
Abua Awas Yojana Jharkhand का आवेदन करने के लिए आपको PDF Form की आवश्यकता जरूर पड़ती है। इसे डाउनलोड करने के लिए आप इस (PDF Form Download) लिंक पर क्लिक करके भी डाउनलोड कर सकते हैं।
पात्रता मापदंड
- अबुआ आवास योजना के लिए केवल झारखंड के स्थायी निवासी ही आवेदन कर सकते हैं।
- जिनके पास कच्चा मकान है, वे ही इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, वे ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
- आवेदक के पूरे परिवार की मासिक आय 3 लाख से कम होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- इमेल आईडी
- जमीन के दस्तावेज
यह भी पढ़े: PM Kisan Yojana 19th Installment Update
Abua Awas Yojana Jharkhand आवेदन प्रक्रिया
Step 1. इस Abua Awas Yojana Jharkhand में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नहीं रखी गई है।
Step 2. इस योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा।
Step 3. वहां पर आपको फॉर्म को प्राप्त करने के लिए डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक कर इस फॉर्म को PDF के रूप में डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल लेना होगा।

Step 4. आप इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करने के बाद तथा सभी दस्तावेज को अटैच करने के बाद दस्तावेज सहित इस फॉर्म को आपको अपने स्थानीय कार्यालय में जमा कर देना है।
Step 5. इस प्रकार आप Abua Awas Yojana Jharkhand के अंतर्गत आसानी से आवेदन हो जाएगा।
सम्पर्क विवरण
- फ़ोन नंबर – 0651-2400244, 0651-2360251
सामान्य प्रश्न
इस योजना के माध्यम से कितनी वित्तीय सहायता दी जाएगी?
इस अबुआ आवास योजना के माध्यम से ₹200000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
इस योजना से संबंधित आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
इस योजना से संबंधित वेबसाइट https://aay.jharkhand.gov.in/ है।
इस अबुआ आवास योजना झारखंड का संचालन किसने किया है?
इस योजना का संचालन झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया है।