NPS Vatsalya Scheme – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2025 के लिए आम बजट पेश करते हुए एनपीएस वात्सल्य स्कीम को शुरू करने का ऐलान किया था। जिसे आज 18 सितंबर 2024 दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लॉन्च किया जा रहा है। एनपीएस वात्सल्य की सदस्यता यानी सब्सक्रिप्शन लेने के लिए वित्त मंत्री पोर्टल लॉन्च करेगी। यह नई योजना बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की जा रही है। जिसका प्रबंधन रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के हाथ में होगा। NPS Vatsalya Scheme के तहत माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य के लिए पेंशन खाते में निवेश करके फंड का इंतजाम कर सकेंगे। अगर आप भी अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं तो एनपीएस वात्सल्य योजना एक बेहतर ऑप्शन है। जिसके तहत आप अपने बच्चों का खाता खुलवा कर वित्तीय भविष्य को सुरक्षित कर सकते है।
आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से NPS Vatsalya Scheme से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही आपको बताएंगे कि इस योजना में निवेश की लिमिट क्या है और कब मैच्योर होगी? इसलिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
NPS Vatsalya Scheme क्या है?
एनपीएस वात्सल्य योजना को नेशनल पेंशन सिस्टम यानी NPS के तहत डिजाइन किया गया है। इस योजना के तहत माता-पिता या अभिभावक अपने नाबालिक बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए खाता खोल सकते हैं और उनकी रिटायरमेंट फंड में योगदान कर सकते हैं। यह योजना उन लोगों के लिए एक अच्छा प्लान है जो अपने बच्चों के भविष्य के लिए बचत करना चाहते हैं और रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना चाहते हैं। इस योजना को बच्चों के वयस्क होने पर एक सामान्य एनपीएस खाते में बदला जा सकेगा। यानी 18 वर्ष की उम्र के बाद इस खाते को बच्चा खुद संभाल सकता है। यह योजना भारत की पेंशन प्रणाली में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। जो भारत की भावी पीढ़ियों को अधिक वित्तीय रूप से सुरक्षित और स्वतंत्र बनाने की दिशा में काम करेगी।
एनपीएस वात्सल्य योजना 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | एनपीएस वात्सल्य योजना |
शुरू की गई | वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा |
योजना का शुभारंभ | 18 सितंबर 2024 |
लाभार्थी | देश के नाबालिक बच्चे |
उद्देश्य | बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करना |
निवेश राशि | न्यूनतम 1000 रुपए |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://enps.nsdl.com/eNPS/ |
देश भर में लगभग 75 स्थान पर एक साथ आयोजित होंगे कार्यक्रम
एनपीएस वात्सल्य स्कीम की लॉन्चिंग का मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित होगा। वहीं इस योजना की शुरुआत के मौके पर देश भर में लगभग 75 स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अन्य स्थान से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से लोग जुड़ेंगे। केंद्रीय बजट 2024-25 में की गई घोषणा के अनुसार आज वित्त मंत्री बच्चों को एनपीएस वात्सदीय योजना पर एक बुलेटिन जारी करने के अलावा स्थायी सेवानिवृत्ति खाता संख्या वाले पीआरएएन कार्ड भी वितरित करेगी।
PM Vishwakarma Yojana Payment Release
एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश की लिमिट
एनपीएस वात्सल्य योजना में निवेश के लिए कई ऑप्शन हैं। इन ऑप्शन में से निवेशक को कोई एक विक्लप चुनना होता है। इस योजना में कम के कम 1000 रुपए का सालाना निवेश करना होगा। हालांकि अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है।
कब मैच्योर होती है स्कीम
एनपीएस वात्सल्य योजना जब बच्चे की आयु 18 साल की हो जाती है तब स्कीम मैच्योर हो जाती है। अगर फंड में 2.5 लाख रुपए से कम राशि है तब एकमुश्त निकासी की जा सकती है। वहीं 2.5 लाख रुपए से ज्यादा की राशि होने पर केवल 20 फीसदी ही राशि निकाल सकते हैं। बाकी के बची राशि से एन्युटी खरीदा जा सकता है। इससे हर महीने बच्चे को फिक्स्ड राशि यानी पेंशन का लाभ मिलेगा। बच्चे के 18 साल के पूरे होने के बाद भी इस स्कीम को जारी रख सकते हैं। बच्चे के 18 साल के बाद भी अगर स्कीम को जारी रखना है तो आपको पहले ही इसकी सूचना देनी होगी। इसके बाद एनपीएस वात्सल्य को सामान्य NPS में बदल दिया जाएगा। बच्चे के 18 साल पूरे होने के बाद तीन महीने के भीतर फिर से केवाईसी करवाना होगा।
प्री–मैच्योर विड्रॉल का ऑप्शन
इस योजना में निवेशक के पास प्री-मैच्योर विड्रॉल का ऑप्शन भी है। जिसका मतलब है कि मैच्योरिटी से पहले योजना से राशि निकाली जा सकती है। इस योजना में 3 साल का लॉक-इन पीरियड है यानी निवेश की तारीख के 3 साल के बाद तक निवेशक कोई निकासी नहीं कर सकता है। बीमारी या फिर एजुकेशन के काम से फंड से 25 फीसदी की निकासी की जा सकती है। वहीं, डिसेबिलिटी के मामले में निवेशक 75 फीसदी से ज्यादा राशि निकाल सकता है। जब तक बच्चे की आयु 18 साल की नहीं हो जाती है तब तक केवल 3 बार ही आंशिक निकासी करने की अनुमति होता है।
NPS Vatsalya Scheme के लिए पात्रता
एनपीएस वात्सल्य अकाउंट खुलवाने के लिए निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा।
- आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- केवल नाबालिक के नाम पर ही माता-पिता या अभिभावक अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- सभी नाबालिक जिन की आयु 18 वर्ष से कम है। इस योजना के लिए पात्र होंगे।
एनपीएस वात्सल्य योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- ड्राइविंग लाइसेंस
- निवास प्रमाण पत्र
- बच्चे का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
NPS Vatsalya Scheme 2025 के अंतर्गत अकाउंट खुलवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
अगर आप एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत अपने नाबालिक बच्चों के लिए खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको eNPS पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-116.png)
- होम पेज पर आपको National Pension System (NPS) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको एनपीएस Vatsalay (Minors) Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-117.png)
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-118.png)
- आपको इस पेज पर Register Now के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको नए पेज पर रजिस्ट्रेशन करने हेतु मांगी की जानकारी जैसे जन्मतिथि, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करनी होगी।
![](https://yojananirman.com/wp-content/uploads/2024/09/image-119.png)
- इसके बाद आपको Begin Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे आपको नए पेज पर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको तीन केंद्रीय एजेंसियों में से किसी एक को चुनना होगा।
- अब आपको मांगी गई सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप आसानी से NPS Vatsalya Account खोलने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
एनपीएस वात्सल्य योजना के तहत ऑफलाइन अकाउंट कैसे खोलें?
- NPS Vatsalya Account खुलवाने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जाना होगा।
- वहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से एनपीएस वात्सल्य योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें पूछी गई जानकारी को दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको बच्चों के नाम पर न्यूनतम 1000 रुपए का निवेश कर अकाउंट खोलने के लिए जमा करने होंगे।
- इसके बाद आपको सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन फॉर्म को वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
- जिसके बाद आपके आवेदन फॉर्म की जांच कर आपका NPS Vatsalya Account खोल दिया जाएगा।
FAQs
NPS Vatsalya Scheme को कब और किसने लॉन्च किया?
NPS Vatsalya Scheme को 18 सितंबर 2024 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दिल्ली में लॉन्च किया।
एनपीएस वात्सल्य किसके लिए है?
एनपीएस वात्सल्य नाबालिकों के लिए है जिसमें माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करने हेतु निवेश कर सकते हैं।
NPS Vatsalya Scheme के लिए कौन पात्र होगा?
NPS Vatsalya Scheme के लिए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे पात्र होंगे।
एनपीएस वात्सल्य खाते में माता–पिता बच्चें के नाम पर न्यूनतम कितने रुपए निवेश कर सकते हैं?
एनपीएस वात्सल्य खाते में माता-पिता बच्चें के नाम पर सालाना 1000 रुपए का न्यूनतम निवेश कर सकते है।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | NPS Vatsalya Scheme |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |