Mukhyamantri Uch Siksha Scholarship Yojana – राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देते हुए एक नई योजना की शुरुआत की जा रहीं हैं। जिसका नाम राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से छात्र एवं छात्राओं की उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना अल्प आय वर्ग के बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने में मदद करेगी। दोस्तों अगर आप भी राजस्थान के विद्यार्थी हैं, तो हमारा यह आर्टिकल आपके लिए ही हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Rajasthan Ucch Shiksha Chhaatravrti Yojana से संबंधित सभी जानकारी दे रहें हैं। इस योजना से जुडी सभी जानकारी जैसे – योजना का लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, पात्रता एवं दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया आदि सभी जानकारी को आसान शब्दों में प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Mukhyamantri Uch Siksha Scholarship Yojana
वित्तीय वर्ष राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना का संचालन किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा Mukhyamantri Uch Siksha Scholarship Yojana के तहत बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में प्रथम 1 लाख होनहार विद्यार्थियों को 5000 रूपये प्रतिवर्ष छात्रवृत्ति दी जाती है। ताकि वह अपनी आगे शिक्षा आसानी से पूरी कर सके। यह योजना अल्प आय वर्ग के मेधावी छात्रों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 2.50 लाख रुपए से कम होनी चाहिए। वहीं सरकार की तरफ से प्रतिभावान दिव्यांग विद्यार्थियों को 1000 प्रतिमाह और 1 साल यानी 10 महीने के 10000 रू दिए जाएंगे। राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए चलाई जा रहीं ये योजना एक सराहनीय योजना हैं। जिसका लाभ राज्य के होनहार बच्चो को दिया जा रहा हैं।
Read Also – Rajasthan Free Tablet Yojana List
Overview of Mukhyamantri Uch Siksha Scholarship Yojana
Name Of Scheme | Uch Siksha Scholarship |
Scheme Organization | Commissionerate of College Education Rajasthan, Jaipur |
Apply Mode | Online |
Last Date | 20 Nov 2024 |
State | Rajasthan |
Benefits | Rs.5000- 10,000/- |
Beneficiary | 12th Level |
Category | Higher Education Scholarship |
राजस्थान मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का उद्देश्य
जैसा की हम सभी जानते हैं की गरीब नागरिको की आर्थिक स्थति खराब होने के कारण वह अपने बच्चो को उच्च शिक्षा प्राप्त कराने में असमर्थ होते हैं। यहां तक की बच्चे होनहार होने के बावजूद भी उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते हैं। उनमे से कई का सपना होता हैं की वह पढ़ लिखकर डॉ या इंजिनियर बने लेकिन उनका ये सपना अधूरा रह जाता हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना को शुरू किया गया हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना हैं। ताकि कमजोर वर्ग के विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना तथा अपने परिवार का सपना पूरा कर सके। इसलिए सरकार की तरफ से माध्यमिक परीक्षा की वार्ता सूची में प्रथम 100 छात्र-छात्राओं को 500 प्रतिमाह दिए जाएंगे।
Read Also – फ्री मोबाइल योजना की नई लिस्ट
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लाभ एवं विशेषताएं
- राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस योजना का संचालन किया गया हैं।
- यह योजना अल्प आय वर्ग के मेधावी छात्रों को वित्तीय बोझ कम करने में मदद करती है।
- प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थान में अध्यनरत नियमित छात्र या छात्राओं को अधिकतम 5 वर्षों तक लाभ दिया जाएगा।
- राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा में वरीयता सूची में अल्प आय परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को 500 रुपए प्रतिमाह जो एक वर्ष में 10 माह से अधिक नहीं होगा अर्थात 5000 वार्षिक भुगतान किया जाएगा।
- दिव्यांग पात्र विद्यार्थियों को 1000 प्रति माह जो एक वर्ष में 10 महीने से अधिक नहीं होगा अर्थात अधिकतम 10000 रुपए यह वार्षिक भुगतान किया जाएगा
- मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना का सबसे बड़ा उद्देश्य अल्प फाइबर के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है
- चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से जारी 40% दिव्यांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित फोटोकॉपी लगाना अनिवार्य होगा यह राशि विद्यार्थियों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
- इस योजना के लिए अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 निर्धारित की गई है।
- यदि विद्यार्थी द्वारा 5 वर्ष पूर्व अध्ययन करना छोड़ दिया जाता है तो यह लाभ पूर्व वर्षों तक ही मान्य होगा इसलिए योजना का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थी का नियमित अध्यनरत होना आवश्यक है।
- इसके अलावा आपको आवेदन प्रक्रिया या छात्रवृत्ति वितरण में किसी भी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आप संबंधित विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई शिकायत निवारण प्रक्रिया का पालन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्रता
- राजस्थान सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
- लाभार्थी के माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक 250000 रुपए तक होनी चाहिए।
- आवेदक राजस्थान के किसी राजकीय अथवा मान्यता प्राप्त गैर राजकीय उच्च या तकनीकी संस्थान में नियमित रूप से अध्यनरत होना चाहिए ।
- विद्यार्थी का राष्ट्रीयकृत बैंक में जमा खाता होना चाहिए इसके साथ ही विद्यार्थी का आधार कार्ड और जन आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए।
- इसके आलावा दिव्यांग विद्यार्थियों को चिकित्सा विभाग द्वारा गठित मेडिकल बोर्ड से जारी 40% दिव्यांगता प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रति लगानी होगी।
- लाभार्थी 12वीं कक्षा (या समकक्ष) की परीक्षा में न्यूनतम 60% अंकों से उत्तीण होना चाहिय।
जरूरी दस्तावेज
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- आधार कार्ड
- जन आधार कार्ड
- बैंक डायरी
- मूल निवास प्रमाणपत्र
- पारिवारिक आय प्रमाणपत्र
- विकलांग प्रमाणपत्र (40% विकलांगता स्थिति में)
- पासपोर्ट आकार की फोटो
- मोबाइल नंबर
- इमेल आईडी
- हस्ताक्षर इत्यादि।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया
- दोस्तों इसके लिए आपको सबसे पहले Ucch Shiksha Scholarship apply के लिंक पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा, यहां पर एसएसओ आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके “Login” पर क्लिक करें।
- अब आगे चलकर आपके सामने एक लिस्ट खुलकर आएगी।
- जिसमें आपको मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024-25 को सलेक्ट करना हैं।
- फिर आप मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024-25 को सलेक्ट करें।
- इसके साथ ही जरूरी सभी दस्तावेजों को स्कैन करके आवेदन फॉर्म में अपलोड करें।
- अंत में पासपोर्ट आकार की फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करें ,और सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
- आप इस प्रकार आसानी से ऑनलाइन आवेद करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगें।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन पोर्टल खुलना: | जनवरी (लगभग) |
मेरिट सूची जारी करना | मई (लगभग) |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | मार्च का अंत (लगभग) |
छात्रवृत्ति राशि का वितरण | जून से (लगभग) |
FAQ’s
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना के लिए योग्यता क्या है?
Rajasthan 12th Pass Scholarship Yojana के लिए 12वीं पास कोई भी छात्र और छात्राएं अप्लाई करके आर्थिक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्रवृत्ति योजना 2024 में फॉर्म लगाने की लास्ट डेट क्या है?
Higher Education Scholarship Scheme के लिए योग्य स्टूडेंट्स 20 सितंबर से आवेदन की अंतिम तारीख 20 नवंबर तक कभी भी ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
छात्रवृत्ति राशि कितनी है?
चयनित छात्रों को प्रति माह 500 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि शैक्षणिक सत्र के अधिकतम 10 महीनों के लिए दी जाती है, जिसका अर्थ है कि प्रति वर्ष अधिकतम 5000 की छात्रवृत्ति मिलती है। यह छात्रवृत्ति अधिकतम 5 वर्षों तक दी जाती है, बशर्ते आप निर्धारित समय में अपना पाठ्यक्रम पूरा कर लें।
छात्रवृत्ति का चयन कैसे किया जाता है?
चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से 12वीं की परीक्षा के अंक, आरक्षण कोटे का वेटेज और कुछ मामलों में अतिरिक्त उपलब्धियां (खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां) शामिल हो सकती हैं।
छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कैसे करें?
इसके लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।