Yojana Bazar

भारत का No .1 सरकारी योजना वेबसाइट​

Maiya Samman Yojana Edit Form 2025: मईया सम्मान योजना फॉर्म मे ऐसे करे सुधार हर महीने मिलेंगे 1000 रुपए

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की झारखंड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना की शुरुआत की गई हैं। इस योजना के तहत हर परिवार की महिला को हर महीने मे 1000 रुपया की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि उन्ही महिलाओ को दी जाएगी। जिन महिलाओं के आवेदन राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए हैं। अब तक राज्य की 48 लाख से भी अधिक महिलाओं के द्वारा आवेदन जमा किए गये है जिसमे से 45 लाख महिलाओं के आवेदनो को स्वीकृति मिली है।

अगर आप भी झारखंड की महिला निवासी हैं, तो आजका हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Maiya Samman Yojana Edit Form की सभी जानकारी आसान शब्दों में दे रहें हैं। मईया सम्मान योजना फॉर्म सुधार से संबंधित सभी जानकारी को a to z प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Maiya Samman Yojana Edit Form

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत जी के द्वारा राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपेय की आर्थिक सहायता प्रदान कराने हेतु मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना की शुरुआत की गई हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाली सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते मे डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई जाएगी। हाल ही मे सम्बन्धित विभाग के द्वारा महिलाओं द्वारा आवेदन फॉर्म मे त्रुटि के कारण एक ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के द्वारा जिन महिलाओं के आवेदन को अस्वीकार किया गया है  सरकार उन महिलाओं को अपने आवेदन मे सुधार करने के एक अवसर दे रही है।

झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई ये एक अहम योजना हैं। जिसके तहत लाभार्थी महिलाएं 6 से 10 सितंबर के बीच अपने आवेदन फॉर्म मे सुधार कर फिर से जमा कर सकती है। और इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।  

सुकन्या समृद्धि योजना

Details of Jharkhand Maiya Samman Yojana Edit Form

आर्टिकल झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट  
उद्देश्य  महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान करना।  
आरम्भ की गईझारखंड सरकार द्वारा।  
योजना का नाम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना  
लाभार्थीराज्य की सभी वर्ग की महिलाएं।  
फॉर्म सुधार की तारीख कब से कब तक6 से 10 सितंबर के बीच
लाभप्रतिमाह 1000 की वित्तीय सहायता।  
लिस्ट मे नाम  चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन।  
ऑफिशियल वेबसाइटmmmsy.jharkhand.gov.in  

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य

दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की झारखंड सरकार द्वारा महिलाओ को आत्मनिभर बनाने हेतु समय- समय पर कई प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। ताकि महिलाओ को किसी आर्थिक समस्या का समाना ना करना पड़े। इसी पर आधारित झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन द्वारा मईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है।

इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सम्मान प्रदान करना है ताकि महिलाओं की सामाजिक व आर्थिक स्थिति मे सुधार हो सके। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की जिन महिलाओं ने इस योजना मे आवेदन किया है, उनमे से कुछ महिलाओं के आवदेन त्रुटि के कारण अस्वीकार किए गए है। जिसको ध्यान में रखते हुए झारखंड सरकार द्वारा एक ऑफिशियल नॉटिफिकेशन जारी कर दी गई है जिसके अनुसार महिलाएं 6 से 10 सितंबर के बीच अपने Maiya Samman Yojana Edit Form कर फिर से जमा कर सकती है।

Maiya Samman Yojana Edit Form

Maiya Samman Yojana Edit Form के लाभ

  • झारखंड सरकार द्वारा मईयां सम्मान योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के तहत परिवार की महिला को हर महीने मे 1000 रुपया की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • Maiya Samman Yojana Edit Form के माध्यम से राज्य की गरीब व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभ मिलेगा।
  • इस योजना का संचालन महिला एंव बाल विकास एंव सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाएगा।
  • झारखण्ड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान स्कीम के तहत प्रदेश सरकार पात्र महिलाओं को हर माह 1000/- रूपये देगी।
  • इसका लाभ झारखण्ड राज्य की 21 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को दिया जाएगा।
  • मुख्यंत्री मंईया सम्मान योजना का लाभ राज्य की करीब 45 लाख महिलाओं को प्राप्त होगा।
  • इसके लिए झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लिस्ट जारी कर दी गई है।
  • आवदेक महिलाएं ऑनलाइन योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट मे अपना नाम चेक कर सकती है।
  • झारखंड सरकार द्वारा इसके लिए 5500 करोड़ रूपये का बजट निर्धारित किया गया है।
  • राज्य की जिन भी महिलाओं का नाम इस लिस्ट मे होगा तो उनको ही मईयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए पात्रता

  • झारखंड सरकार द्वारा इस योजना का लाभ राज्य के मूल निवासी को दिया जाएगा।
  • राज्य की केवल महिलायें ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • महिला की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला का परिवार अंत्योदय परिवार की श्रेणी मे होना चाहिए।
  • लाभार्थी का एकल बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड व मोबाइल नम्बर से लिंक हो।

Important Documents

  • आवेदक महिला का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नम्बर
  • आय प्रमाण पत्र
  • रंगीन फोटोग्राफ
  • बैंक खाता संख्या।

मईया सम्मान योजना फॉर्म मे सुधार कैसे करें ?

दोस्तों हम आपको बतादें की अगर आपने मईया सम्मान योजना मे आवेदन करते समय फॉर्म में कोई गलती की हैं, तो आपका आवेदन फार्म रिजेक्ट हो गया होगा। या आपके आवेदन को अप्रुअल नही मिला है तो आपको सम्बन्धित दस्तावेज़ो के साथ नज़दीकी पंचायत के सीएससी वीएलई या प्रखंड में कार्यालय जाना हैं। जब आप वहां पहुँचेंगें तो सम्बन्धित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन पत्र मे सुधार किया जाएगा। और आवेदन फॉर्म मे सुधार कर सत्यापन के बाद आपके आवेदन फॉर्म को अप्रुअल कर दिया जाएगा। जिसमें प्रदेश सरकार की ओर से 6 से 10 सितंबर की तारीख निर्धारित की गई हैं। जब आपके फार्म में सुधार हो जाएगा, तो आपको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

मईया सम्मान योजना ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • दोस्तों इसके लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना हैं।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।

Maiya Samman Yojana Edit Form

  • जिसमें आपको दाई और आवेदन पत्र के सेक्शन मे आवेदन फॉर्म पीडीएफ के ऑप्शन पर क्लिक कर डाउनलोड कर लेना हैं।

  • इसके बाद इसका प्रिंट आउट निकलवा लेना है।
  • फिर मईया सम्मान योजना आवेदन फॉर्म आप अपने नज़दीकी आगंनबाड़ी केन्द्र या पंचायत केन्द्र पर जाकर भी प्राप्त कर सकती है।
  • अब आपको आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
  • साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज़ो को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न कर देना है।
  • आपको यह आवेदन फॉर्म सम्बन्धित कार्यालय मे जाकर जमा कर देना है।
  • जहां आपके आवेदन फॉर्म व दस्तावेज़ो की सत्यता की जांच की जाएगी जांच मे सबकुछ ठीक पाए जाने पार आपका आवेदन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा और आपको एक रशीद दे दी जाएगी
  • आप इस प्रकार आसानी से मईयां सम्मान योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन कर सकते है।

मईया सम्मान योजना ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया

  • इसके लिए आपको सबसे पहले मईया सम्मान योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • वहां जाने के बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुलकर आएगा।
  • जिसमें आपको प्रज्ञा केन्द्र लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमे आपको एंटर आधार के विकल्प पर क्लिक करके आवेदक महिला का आधार कार्ड नम्बर दर्ज करना है।
  • फिर आपको बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करना है।
  • जैसे ही आपका बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा, आपके सामने महिला की आधार कार्ड डिटेल्स के साथ मईया सम्मान योजना का आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
  • इसके बाद आपसे मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक दर्ज करना हैं।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन कर अपलोड कर देना है।
  • अंत मे आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करते ही आपको एक रसीद मिल जाएगी।
  • आप इस प्रकार आसानी से मईया सम्मान योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

FAQ’s

मईया सम्मान योजना को किसके द्वारा शुरू किया गया हैं ?

झारखंड सरकार द्वारा मईया सम्मान योजना की शुरआत की गई हैं।

मईया सम्मान योजना फॉर्म सुधार कब शुरू होगें?

मईया सम्मान योजना फॉर्म सुधार 6 सितंबर से शुरू होगें।

मईया सम्मान योजना का उद्देश्य क्या हैं ?

राज्य की गरीब महिलाओं को आर्थिक सम्मान प्रदान करना है।

Maiya Samman Yojana Edit Form की अन्तिम तिथि क्या है?

मईया सम्मान योजना फॉर्म सुधार कर जमा करने की अन्तिम तिथि 10 सितंबर 2024 है।

मईया सम्मान योजना के अंतर्गत कितनी राशि उपलब्ध कराई जाती हैं ?

इस योजना के माध्यम से राज्य की 21 से 60 वर्ष की आयु की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपेय की आर्थिक सम्मान राशी प्रदान की जाएगी।

Leave a Comment