Nari Shakti Doot App : महाराष्ट्र सरकार की ओर से नारी शक्ति दूत ऐप को लॉन्च कर दिया गया हैं। सरकार द्वारा अब गूगल प्ले स्टोर पर नारी शक्ति दूत ऐप शुरू किया है| प्रदेश सरकार द्वारा इस एप के माध्यम से राज्य की महिलाएं मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। इस एप को खास तौर पर महाराष्ट्र सरकार के द्वारा लाभार्थियों को लाभ प्रदान करने के लिए ही शुरू किया गया है। जिन भी व्यक्तियों को वेबसाइट के द्वारा आवेदन करने में परेशानी होती है वे इस एप्लीकेशन को डाउनलोड करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। दोस्तों अगर आप भी महाराष्ट्र के निवासी हैं। तो आजका हमारा यह आर्टिकल आपके काफी काम आने वाला हैं। क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Nari Shakti Doot App की सभी जानकारी आसान शब्दों में उपलब्ध करा रहें हैं। इस एप से जुडी सभी जानकारी को विस्तार से जानने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Read Also: Majhi Ladki Bahin Scheme 2nd List 2024
Nari Shakti Doot App
दोस्तों जैसा की हम सभी जानते हैं की महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की शुरूआत की गई हैं। ताकि राज्य की गरीब महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। महाराष्ट्र सरकार ने गूगल प्ले स्टोर पर नारी शक्ति दूत ऐप को लॉन्च कर दिया है। प्रदेश सरकार इस योजना के अंतर्गत राज्य की गरीब महिलाओं और बेटियों को 1500 रुपये प्रति महीने की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है और वे महिलाएं जो इस योजना में आवेदन के लिए रूचि रखती है वह इस ऐप को डाउनलोड करके योजना का लाभ ले सकती है। इसमें राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यगता, निराश्रित महिलाएं फॉर्म भर सकती है और हर महीने 1500 रुपए के किस्त प्राप्त कर सकती है।
Details of Nari Shakti Doot App 2025
योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
उद्देश्य | लड़कियों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना। |
राज्य | महाराष्ट्र |
किसने लॉन्च की / विभाग | महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथशिंदे |
लाभ | लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में आर्थिक सहायता। |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
नारी शक्ति दूत ऐप | https://play.google.com/store/apps/ |
नारी शक्ति दूत ऐप को शुरू करने का उद्देश्य
जैसा की हम सभी जानते हैं की महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य की गरीब तथा आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने हेतु माझी लाडकी बहीण योजना की शुरुआत की गई हैं। ताकि महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी पर निर्भर ना रह सके। महाराष्ट्र राज्य सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन करने के लिए एक ऐप को लॉन्च किया है जिसका नाम नारी शक्ति दूत ऐप है। इस एप को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य लाभार्थी महिला को अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। महिलाएं बस कुछ ही मिनट के अंदर लाडकी बहिन योजना का फॉर्म भर सकती है। साथ ही आपको बतादें की इस ऐप पर पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है। समय सीमा के बाद आपके आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
नारी शक्ति दूत ऐप के लिए पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ केवल महिला को दिया जाएगा।
- विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित महिलाएँ इस योजना की पात्र हैं।
- 21 से 65 वर्ष के बीच की आयु वाली महिला इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
- लाभार्थी के पास बैंक खाता होना चाहिए
Read More: RGRHCL Beneficiary Status List
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राज्य निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- राज्य जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाते की पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
Nari Shakti Doot App Download कैसे करें?
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर पर जाना है।
- वहां जाने के बाद आपको Nari Shakti Doot सर्च करना है।
- इसे सर्च करते ही आपको Nari Shakti Doot App दिखाई देगा। इस पर क्लिक करना हैं।
- क्लिक करने के बाद आप इस ऐप को इंस्टॉल कर डाउनलोड कर सकती है।
Nari Shakti Doot App Login कैसे करे
- लोगिन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड करना है।
- फिर इस एप को ओपन करना हैं।
- ओपन करने के बाद आपको होम पेज पर Login का विकल्प दिखाई देगा।
- अब आपको Login के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- आप इसमें सबसे पहले अपना मोबाइल नंबर को दर्ज करेंगें।
- इसके बाद ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
- इस प्रकार आप आसानी से इस ऐप में लॉगिन करने की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगें।
Nari Shakti Doot App से आवेदन कैसे करें
- दोस्तों आपको Nari Shakti Doot से आवेदन करने के लिए अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड कर लेना है।
- फिर आपको Nari Shakti Doot App आपको अपने डिवाइस में ओपन कर लेना है।
- वहां जाने के बाद एक नया पेज खुलेगा यहां आपको लॉगिन करना हैं।
- इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद लॉग इन के विकल्प पर क्लिक करना है।
- इस पर क्लिक करते ही आपको ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा यहां आपके प्रोफाइल विकल्प पर क्लिक करना है।
- जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी, इत्यादि जैसे जानकारी को भरकर अपडेट करना है।
- आपके द्वारा सभी जानकारी को भरने के बाद लाडकी बहिन योजना का विकल्प पर क्लिक करना हैं।
- अब आपके सामने इस योजना का आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
- जिसमें आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है।
- अंत में आपको सबमिट कर देना है।
- आप इस प्रकार आसानी से Nari Shakti Doot App के माध्यम से लाडकी बहिन योजना का आवेदन फॉर्म भर सकती है।
FAQ’s
नारी शक्ति दूत ऐप पर पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि क्या हैं ?
इस ऐप के तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2024 है।
माझी लाडकी बहीण योजना क्या है?
महाराष्ट्र सरकार ने माझी लाडकी बहीण योजना को शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य में आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना का मुख्य उदेश्य उनके समग्र जीवन स्तर को बेहतर बनाना और अतिरिक्त लाभ प्रदान करना है।
Nari Shakti Doot App का हेल्पलाइन नंबर
नारी शक्ति दूत एप्लीकेशन का हेल्पलाइन नंबर 181 है जिसके जरिए आप कांटेक्ट करके अपने सभी प्रकार की समस्याओं के हल पा सकते हैं।
नारी शक्ति दूत ऐप किसने लॉन्च की?
महाराष्ट्र सरकार
नारी शक्ति दूत ऐप लॉन्च करने का क्या कारण है?
इस ऐप को लॉन्च करने का मुख्य लक्ष्य है की लाभार्थी महिला को अब सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। अपने फ़ोन का उपयोग करके ऐप पर आसानी से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना में पंजीकरण कर सकते हैं।
Nari Shakti Doot App पर नया पासवर्ड कैसे बनाएं?
नया पासवर्ड बनाने के लिए आपको फ़ॉरगोट के ऑप्शन पर क्लिक करके नया पासवर्ड बनाना होगा।
Read More: Kali Bai Scooty Yojana List