Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card: मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है जिन विद्यार्थियों ने रुक जाना नहीं योजना के तहत आवेदन किया है। तो उन्हें बता दें कि मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। राज्य के जो छात्र इस योजना के अंतर्गत 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सफल नहीं हो पाए और एमपी रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत आवेदन कर चुके हैं उन्हें 10वीं और 12वीं की ओपन परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी। वे सभी विद्यार्थी घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए कैसे डाउनलोड कर सकते हैं इससे जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप आसानी से Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 डाउनलोड कर सके। अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
Read Also –यूपी गवर्नमेंट स्पॉन्सरशिप योजना
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा रुक जाना नहीं योजना को शुरू किया गया है। जो कि एक शिक्षा योजना है। इस योजना के माध्यम से उन छात्रों को सहायता प्रदान की जाती है जो अपनी कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में फेल हो गए है। उन्हें एक और मौका दिया जाता है कि वह अपने फेल विषयों को दोबारा परीक्षा देकर पास कर सके। जिसका लक्ष्य छात्रों को ड्रॉप आउट करने से रोकना और उन्हें अपनी परीक्षा पूरी करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि वे अपना 1 साल बर्बाद किए बिना अपनी पढ़ाई पूरी कर सके। Ruk Jana Nahi Yojana MP के अंतर्गत छात्र अपने स्कूल या MPBSE वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रुक जाना नहीं योजना का संचालन मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल द्वारा किया जा रहा है। यह योजना छात्रों को दूसरा मौका प्रदान कर उन्हें सफलता के कलंक को मिटाने में मदद करती है ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके।
Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card |
योजना का नाम | रुक जाना नहीं योजना |
शुरू की गई | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा |
संबंधित बोर्ड | मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड |
लाभार्थी | राज्य के छात्र |
उद्देश्य | 10वीं और 12वीं की कक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों एक और मौका देना |
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | www.mpsos.nic.in |
Read Also –Prime Minister Internship Scheme 1 Crore Youth
रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड 2024
Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card को एमपी बोर्ड द्वारा आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए जारी कर दिया गया है। राज्य के 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है वे सभी अपना रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि इसके बिना आप परीक्षा नहीं दे सकते हैं। एडमिट कार्ड में विद्यार्थी की परीक्षा संबंधी जानकारी दी गई होती है साथ ही उसमें रोल नंबर दिया गया होता है जिसकी छात्र को परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यकता होती है।
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं योजना परीक्षा की तिथि जारी
मध्य प्रदेश रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड 2024 जारी कर दिए गए हैं। इसके साथी एमपी बोर्ड द्वारा रुक जाना नहीं योजना की परीक्षा तिथि भी जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि इस बार रुक जाना नहीं 10वीं की परीक्षा 21 मई 2024 से आयोजित होगी। जो कि 31 मई 2024 तक जारी रहेगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 20 मई से आयोजित की जाएगी जो की 7 जून 2024 तक चलेगी। छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Read Also –UP Chief Minister Tourism Fellowship Program
एडमिट कार्ड की आवश्यकता
- विद्यार्थी की पहचान के लिए एडमिट कार्ड जरूरी है। क्योंकि एडमिट कार्ड सुनिश्चित करता है कि केवल वही लोक परीक्षा दे रहे हैं जो रजिस्टर है और अन्य कोई दूसरा उसकी जगह परीक्षा नहीं दे रहा है।
- Admit Card में विद्यार्थी का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, रोल नंबर और परीक्षा केंद्र का विवरण दर्ज होता है। जो विद्यार्थी की पहचान को सत्यापित करने के लिए सहायक होता है।
- परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड का होना आवश्यक है।
- बिना एडमिट कार्ड के छात्र को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाता है।
- परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एडमिट कार्ड में दर्ज होती है जैसे परीक्षा की तिथि, समय और स्थान आदि। जिससे विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी आसानी से कर सके।
MP Ruk Jana Nahi Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं फेल की मार्कशीट
- 12वीं फेल की मार्कशीट
- मुख्य परीक्षा का आवेदन क्रमांक या रोल नंबर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें?
मध्य प्रदेश राज्य के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने रुक जाना नहीं योजना के अंतर्गत आवेदन किया है। और वह अपना रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- रुक जाना नहीं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालई शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर रुक जाना नहीं योजना Admit Card का ऑप्शन दिखाई देगा आपको उस पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको Admit Card RJN/ALC Exam May -June 2024 के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- आपको इस पेज पर मुख्य परीक्षा का आवेदन क्रमांक या रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको Search के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपका एडमिट कार्ड डिवाइस में पीएफ के रूप में आ जाएगा।
- यहां पर आप दिए गए डाउनलोड के ऑप्शन पर क्लिक कर अपना Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card Download कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड में उपलब्ध जानकारी
रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आपको आपके एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारी दिखाई देगी।
- रोल नंबर
- छात्र की कक्षा
- छात्र का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- परीक्षा केंद्र
- परीक्षा समय
- डेट ऑफ बर्थ आदि।
FAQ’s
Que – Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card डाउनलोड करने के लिए किन–किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
Ans – Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card डाउनलोड करने के लिए आपको आवेदन क्रमांक या रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Que – रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans – रुक जाना नहीं योजना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु आधिकारिक वेबसाइट www.mpsos.nic.inहैं।
Que – Ruk Jana Nahi Yojana MP के तहत आयोजित होने वाली परीक्षाएं कब से शुरू होगी?
Ans – Ruk Jana Nahi Yojana MP के तहत आयोजित होने वाली परीक्षाएं 20 मई 2024 से शुरू होगी।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Ruk Jana Nahi Yojana Admit Card |
नए अपडेट के लिए विजिट करें |