Lek Ladki Yojana Online Apply: महाराष्ट्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से वंचित परिवारों की लड़कियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए लेक लड़की योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के कमजोर परिवार में लड़कियों के जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक अलग-अलग चरणों में 1 लाख 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे कमजोर परिवार की बेटियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
Lek Ladki Yojana Maharashtra 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली बालिकाओं पर लागू होगी। अगर आप भी महाराष्ट्र राज्य के मूल निवासी है और आपके परिवार में भी बेटी ने जन्म लिया है तो आप Lek Ladki Yojana Online Apply कर सकते है। आज हम आपके इस आर्टिकल के माध्यम से लेक लड़की योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि आप जान सके कि इस योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है और किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। Lek Ladki Yojana Online Apply से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र क्या है?
लेक लड़की योजना को महाराष्ट्र सरकार द्वारा अक्टूबर 2023 को लड़कियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को लाभ दिया जाएगा। लेक लड़की योजना के अंतर्गत पीले और नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 साल तक की उम्र तक अलग-अलग चरणों में 1 लाख 1 हजार रुपए की वित्तीय सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 5000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके बाद जब बालिका पहली कक्षा में प्रवेश लेगी तब उसे 4000 रुपए दिए जाएंगे। जब लड़की 6वीं कक्षा में आएगी तब उसे 6000 रुपए और 11वीं कक्षा में जाने पर 8000 रुपए दिए जाएंगे। वहीं जब बालिका की आयु 18 साल हो जाएगी तब उसे 75000 की एकमुश्त राशि दी जाएगी। इस प्रकार कुल मिलाकर इस योजना के तहत लड़कियों को 1 लाख 1 हजार रुपए की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
Read Also – विद्या वेतन योजना महाराष्ट्र
Lek Ladki Yojana Online Apply 2024 के बारे में जानकारी
आर्टिकल का नाम | Lek Ladki Yojana Online Apply |
योजना का नाम | लेक लड़की योजना |
शुरू की गई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग महाराष्ट्र |
लाभार्थी | राज्य की बालिकाएं |
उद्देश्य | बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना |
आर्थिक सहायता राशि | 1,01,000 रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन ऑफलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://womenchild.maharashtra.gov.in/ |
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र का उद्देश्य
महाराष्ट्र सरकार द्वारा एक लड़की योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को जन्म से लेकर उनकी शिक्षा पूरी होने तक अलग-अलग किस्तों में वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे बेटी शिक्षित और आत्मनिर्भर हो सके। और उनके उज्जवल भविष्य को सुनिश्चित किया जा सके। यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें अपने सपने को पूरा करने का अवसर प्रदान करेगी। क्योंकि आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लड़कियों को पर्याप्त शिक्षा उपलब्ध नहीं कराई जाती है। लेकिन इस योजना के माध्यम से लड़कियां अपनी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के पूरा कर सकेगी। इस योजना के माध्यम से बेटियों के प्रति असमानता दूर करने और समाज की सोच को बदलने में सहायता मिलेगी।
Read Also – Ladki Bahin Yojana Aadhar Link
Lek Ladki Yojana कितने चरण में मिलेगी राशि
इस योजना के तहत सरकार द्वारा बालिकाओं को उनके जीवन काल के विभिन्न चरणों में वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। जिसकी जानकारी नीचे सूची में दी गई है।
चरण | मिलने वाली राशि |
बेटी के पैदा होने पर | 5,000 रुपए |
स्कूल की पहली कक्षा में प्रवेश करने पर | 6,000 रुपए |
छठवीं क्लास में पहुंचने पर | 7,000 रुपए |
11वीं क्लास में प्रवेश करने पर | 8,000 रुपए |
18 साल की होने पर महत्वपूर्ण राशि | 75,000 रुपए |
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
- लेक लड़की योजना के माध्यम से राज्य के कमजोर एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों को लाभ दिया जाएगा।
- राज्य की बालिकाओं को इस योजना का लाभ जन्म से ही मिलना शुरू हो जाएगा।
- Lek Ladki Yojana Maharashtra के लिए पीले एवं नारंगी राशन कार्ड धारक परिवार की बालिकाओं को लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना का लाभ 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्म लेने वाली लड़कियों को दिया जाएगा।
- महाराष्ट्र सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक अलग-अलग किस्तों में 1,01,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
- Lek Ladki Yojana Maharashtra के तहत दी जाने वाली की सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
- बालिका के माता-पिता को बेटी के जन्म पर 5000 रुपए, स्कूल में पहली कक्षा में प्रवेश पर 4000 रुपए, छठवीं कक्षा में 6000 रुपए और 11वीं कक्षा में 8000 रुपए दिए जाएंगे।
- जब बेटी 18 साल की हो जाएगी तब उसे सरकार द्वारा 75000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
- अगर किसी परिवार में जुड़वा लड़कियां जन्म लेती है तो दोनों जुड़वा लड़कियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- इस योजना का लाभ मिलने से लड़कियों को लड़कों के बराबर अवसर मिलेंगे।
- यह योजना बाल विवाह प्रथा को रोकने में मददगार साबित होगी।
- लेक लड़की योजना का लक्ष्य बेटियों को शिक्षित करना और उन्हें उज्जवल भविष्य प्रदान करना है।
- अब राज्य की कोई भी लड़की आर्थिक तंगी के कारण स्कूल नहीं छोड़ेगी।
Read Also – महाराष्ट्र मुख्यमंत्री युवा कार्य प्रशिक्षण योजना
Lek Ladki Yojana Online Apply के लिए पात्रता
लेक लड़की योजना के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित पात्रता मानदंड को पूरा करना होगा।
- आवेदक को महाराष्ट्र राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के अंतर्गत केवल राज्य की लड़कियां ही आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
- केवल राज्य के पीले और ऑरेंज राशन कार्ड धारक परिवारों की बेटियां इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होगी।
- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ऐसी बालिकाएं जिनका जन्म 1 अप्रैल 2023 के बाद हुआ है इस योजना के लिए पात्र होगी।
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
- माता-पिता का आधार कार्ड
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- ऑरेंज और पीले कलर का राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- माता-पिता के साथ बालिका का फोटो
- आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- बैंक पासबुक
Read Also – माझी लाडकी बहिन योजना
Lek Ladki Yojana Online Apply 2024 कैसे करें?
Lek Ladki Yojana के तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। लेक लड़की योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है जिसे अपनाकर आप आसानी से योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको महाराष्ट्र लेक लड़की योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको ऑनलाइन अप्लाई के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
- अब आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार कार्ड, जन्मतिथि आदि दर्ज करना होगा।
- साथ ही आपको अपने बैंक अकाउंट का विवरण भी दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप लेक लड़की योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेक लड़की योजना महाराष्ट्र के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
- ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र जाना होगा।
- वहां जाकर आपको Lek Ladki Yojana Form प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
- आवेदन में जानकारी और दस्तावेज संलग्न करने के बाद आपको आंगनबाड़ी केंद्र या लेक लड़की योजना कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर देना होगा।
- आपके आवेदन फॉर्म की जांच की जाएगी। सही पाए जाने पर आपके बैंक खाते में इस योजना के तहत राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।
- इस प्रकार आप लेक लड़की योजना के अंतर्गत ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
FAQ’s
Lek Ladki Yojana Online Apply कैसे करें?
Lek Ladki Yojana Online Apply करने की प्रक्रिया ऊपर आर्टिकल में दी गई है जिसे अपनाकर आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेक लड़की योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?
लेक लड़की योजना को महाराष्ट्र राज्य में शुरू किया गया है।
Lek Ladki Yojana के तहत कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी?
Lek Ladki Yojana के तहत राज्य सरकार द्वारा लड़की के जन्म से लेकर 18 साल की उम्र तक अलग-अलग चरणों में 1 लाख 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Lek Ladki Yojana Online Apply |
नई अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |