Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change – भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना में बदलाव हुआ है जिसे जानना हर पेरेंट्स के लिए जरूरी है। इस योजना के माध्यम से बेटी की शिक्षा से लेकर विवाह तक के लिए पैसों का इंतजाम हो जाता है। नए नियम के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के खाते का संचालन बेटी के कानूनी अभिभावक या उसके माता-पिता ही कर सकते हैं। अगर आपके परिवार में भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोला गया है तो आपको इस योजना के तहत किए गए नए नियमों के बदलाव के बारे में जानकारी होना जरूरी है। तो आईए जानते हैं कि Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के तहत नियमों में क्या बदलाव हुआ है। यह बदलाव कब से लागू होगा। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आप को यह आर्टिकल ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना में 1 अक्टूबर 2025 से लागू नया बदलाव
सुकन्या समृद्धि योजना में भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है जो 1 अक्टूबर 2024 से लागू हो गया है। इस योजना के तहत किया गया बदलाव उन परिवारों को प्रभावित करेगा जो इस योजना में निवेश कर रहे हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब बेटी का खाता केवल उसके कानूनी और अभिभावक या माता-पिता ही खोल और संचालित कर सकते हैं। अगर बेटी का खाता दादा दादी, नाना नानी या चाचा चाची जैसे रिश्तेदारों के नाम पर खोला गया है तो उन्हें तुरंत करवाना होगा। ऐसा न करने पर खाता बंद कर दिया जा सकता है। यानी नए नियमों के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाते को सिर्फ माता-पिता या कानूनी अभिभावक ही ऑपरेट कर सकेंगे।
Majhi Ladki Bahin Yojana 3rd Installment Out
Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 के बारे में जानकारी
योजना का नाम | Sukanya Samriddhi Yojana |
शुरू की गई | केंद्र सरकार द्वारा |
लाभार्थी | 10 साल या उससे कम उम्र की बालिका |
उद्देश्य | बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना |
श्रेणी | केंद्र सरकारी योजना |
ब्याज दर | 8.2 फीसद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.nsiindia.gov.in/ |
कब से शुरू हुई सुकन्या समृद्धि योजना?
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2015 में की गई। इस योजना का शुभारंभ पीएम मोदी द्वारा बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किया गया। जिससे कम उम्र से ही अपनी बेटी के लिए माता-पिता बचत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। इस योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावकों द्वारा खाता खोला जा सकता है। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत केवल 250 रुपए में खाता खुलवाया जा सकता है। जिस पर सरकार की ओर से ब्याज दिया जाता है जोकि 8.2 फीसदी होता है। इस खाते में आप एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक की राशि जमा कर सकते हैं। यह योजना लॉन्ग टर्म प्लान है जो बेटियों को लखपति बनता है। इस खाते को बेटी के जन्म के समय या फिर 10 साल की उम्र तक ही खोला जा सकता है।
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य
केंद्र सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से माता-पिता है अभिभावक बेटियों के लिए एक संरक्षण बचत खाता खोल सकते हैं उनकी शिक्षा, शादी और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए धन एकत्रित कर सकते हैं। यह योजना माता-पिता को बेटी की उच्च शिक्षा के लिए बचत करने के लिए प्रेरित करेगी जिससे उनकी शिक्षा की राह में आर्थिक बाधाएं नहीं आएगी। इस योजना के माध्यम से समाज में बेटी की स्थिति को सशक्त एवं सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।
21 साल में बेटी बनेगी लखपति
सुकन्या समृद्धि योजना की खासियत निवेश पर मिलने वाला ब्याज है। इस योजना के तहत निवेशकों को 8.2 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। यह योजना एक लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट प्लान है जो आपकी राजकुमारी को 21 साल की होने पर लखपति बना सकता है। अगर आप इस योजना के तहत 5 साल की उम्र में बेटी के नाम पर खाता खुलवाते हैं। इस योजना के तहत आप खाते में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा करते हैं और जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाती हैं तो तब उसके खाते में 69 लाख रुपए की राशि जमा हो जाएगी। वहीं आपको इस योजना के तहत मिल रहे ब्याज के हिसाब से सालाना 1.5 लाख रुपए 15 वर्ष तक जमा करने पर निवेश की राशि 22,50,000 रुपए होगी जिस पर आपको 8.2 फीसदी की दर से ब्याज 46,77,5578 रुपए प्राप्त होगा। और इस प्रकार कुल मिलाकर बेटी के 21 साल की होने पर 69,27,578 रुपए की राशि बैंक खाते में एकत्रित हो जाएगी। जिससे बेटी 21 साल की होने पर लखपति बन सकेगी और वह इस राशि का उपयोग अपनी शिक्षा या शादी में कर सकेंगी।
Ladki Bahin Yojana Aadhar Link
एक परिवार की कितनी बेटियों को मिलेगा लाभ
सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत एक परिवार में सिर्फ दो बेटियों को ही लाभ मिलता है। लेकिन कुछ मामलों में लाभार्थी की संख्या बढ़ सकती है। यदि परिवार में पहले से ही एक बेटी है और फिर जुड़वा या इससे ज्यादा बेटियों का जन्म एक साथ होता है तो उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके अलावा पहले से जुड़वा 2 या 2 से अधिक बच्चियों के साथ जन्म के मामले में बाद में पैदा हुई बच्ची इस योजना के लिए पात्र नहीं होगी। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कानूनी रूप से गोद ली हुई लड़की को लाभ मिलेगा।
सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता
- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
- इस योजना के तहत 10 साल से कम आयु की बेटी पात्र होगी।
- केवल एक ही बच्ची के नाम पर एक ही अकाउंट खोला जा सकता है।
- एक परिवार की दो बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने की अनुमति होगी।
Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र
- माता-पिता का या कानूनी अभिभावक का पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड)
- अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र (राशन कार्ड, पहचान पत्र, पासपोर्ट)
- बच्ची का आधार कार्ड
- कानूनी अभिभावक होने का प्रमाण
- खाता खोलने वाले का पासपोर्ट साइज फोटो
नए नियम के अनुसार खाते के ट्रांसफर की प्रक्रिया
- सुकन्या समृद्धि योजना के नए नियमों के अनुसार खाता ट्रांसफर करने के लिए आपको उस पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाना होगा जहां पर अपने सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोला था।
- वहां जाकर आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारियों से बात करनी होगी और खाता ट्रांसफर करने के लिए कहना होगा।
- बैंक या पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी द्वारा आपके खाते की जांच की जाएगी।
- जानकारी सत्यापित होने पर आपका खाता नए अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Rule Change 2025 के तहत खाता कैसे खोलें?
अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपनी बेटी के नाम पर खाता खुलवा सकते हैं।
- सबसे पहले आपको अपने पोस्ट ऑफिस या इस योजना के तहत पंजीकृत बैंक में जाना होगा।
- वहां जाकर आपको सुकन्या समृद्धि योजना खाता खुलवाने का फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको उसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही तरीके से भरना होगा।
- इसके साथ ही आपको जरूरी दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करना होगा।
- अब आपको यह आवेदन फॉर्म दस्तावेजों सहित वापस वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
- साथ ही आपको खाता खुलवाने के लिए न्यूनतम 250 रुपए जमा करने होंगे।
- आप एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 1.5 लाख रुपए जमा कर सकते हैं।
- जमा किए गए दस्तावेजों और फॉर्म की जांच की जाएगी।
- सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका खाता खोल दिया जाएगा और आपको पासबुक दे दी जाएगी। जिसमें आपके खाते की सारी जानकारी उपलब्ध होगी।
FAQ’s
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितनी उम्र की बेटी का खाता खोला जा सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 10 साल या उससे कम उम्र की बालिका का खाता खोला जा सकता है।
Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत मिलने वाली ब्याज दर क्या है?
Sukanya Samriddhi Yojana के अंतर्गत मिलने वाली ब्याज दर 8.2 प्रतिशत निर्धारित की गई है।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत न्यूनतम और अधिकतम कितनी राशि जमा करनी होगी?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए प्रतिवर्ष न्यूनतम 250 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए की राशि जमा करनी होगी।
डायरेक्ट लिंक
आधिकारिक वेबसाइट | Sukanya Samriddhi Yojana |
नए अपडेट के लिए विजिट करें | yojanabazar.in |